मध्यप्रदेश कांग्रेस के इस्तीफे मांग के बीच प्रशासनिक कार्रवाई तेज
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश सरकार के MSME मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप की प्रेस कॉन्फ्रेंस विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण में कांग्रेस ने गैर जिम्मेदाराना रुख अपनाया विकास के रोड़मैप होता है अभिभाषण सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए थी तीन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग पर मंत्री विजय शाह ने कोर्ट में 4 बार माफी मांगी है सरकार रिपोर्ट पेश करने वाली है इंदौर में मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई की पहली बार किसी IAS का निलंबन हुआ छिंदवाड़ा में भी कार्रवाई कर रही कांग्रेस 3 मंत्रियों के इस्तीफे की मांग कर रही है चर्चा के लिए आएं वो मंत्री और मुख्यमंत्री जवाब देंगे दिल्ली और मप्र में कांग्रेस का नेतृत्व दिग्भ्रमित है उन्हें संसदीय मर्यादा का पालन करना चाहिए मध्यप्रदेश में डॉ मोहन यादव सरकार की गति कांग्रेस से देखी नहीं जा रहीहमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेवानिवृत्त शिक्षक के खाते से 47 लाख धोखाधड़ी, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक के बैंक खाते से करीब 47.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिचित और विश्वासपात्र रहे आरोपी ने करीब 6 वर्षों तक उसके बैंक खाते से रकम अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की। मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी छत्रपाल सिदार (34) निवासी कांटाहरदी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित रघुनाथ सिदार (64) वर्ष 2024 में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2020 से छत्रपाल उनके संपर्क में था और बैंक संबंधी कामों में सहयोग करता था। वह चेकबुक के जरिए पैसे निकालने के लिए पीड़ित के साथ बैंक जाता था और उसके मोबाइल का भी इस्तेमाल करता था। इसी दौरान उसने पीड़ित का विश्वास हासिल कर लिया। सेवानिवृत्ति के बाद पीड़ित के SBI कोतरारोड़ खाते में जीपीएफ, ग्रेच्युटी, अवकाश समर्पण सहित अन्य देय राशि जमा हुई। मकान निर्माण के लिए जमीन खरीदने के उद्देश्य से जब उन्होंने बैंक से खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि जनवरी 2020 से जून 2026 के बीच कुल ₹47,05,000 अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं। शिकायत के बाद 5 अक्टूबर को कोतरारोड़ थाने में अपराध क्रमांक 377/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पीड़ित के खाते से रकम अपने HDFC बैंक, SBI, बैंक ऑफ इंडिया और अपेक्स बैंक के खातों में ट्रांसफर करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ट्रांसफर की गई रकम को ऑनलाइन गेमिंग में खर्च कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी से संबंधित बैंक खातों की जानकारी, एटीएम और मोबाइल फोन जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।नौगांवा सादात मे चोरो का आतंक, बंद मकान के ताले तोड़कर लाखो के माल पर हाथ किया साफ।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव नौगावां तगा में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए,पीड़ित शमशाद ने बताया कि वह पंजाब मे रहकर मेहनत मजदूरी करता है लगभग एक हफ्ते पहले ही वह अपने परिवार को लेकर पंजाब गया था 5 अक्तूबर की सुबह को पीड़ित शमशाद का भतीजा जो कि पड़ोस मे ही रहता है फोन करके बताया कि आपके मकान का ताला टूटा हुआ है जब भतीजे ने अंदर जाकर देखा तो अंदर कमरों के भी ताले टूटे हुए थे तुरंत ही शमशाद पंजाब से चल दिया और 5 अक्तूबर की रात तक घर आ गया घर आकर देखा तो घर मे शादी के लिए रखा 14 तौले सोना,1 किलो चांदी और दो लाख रूपये नकद इसके अलावा शादी के लिए नये कपडे सब गायब है
