Back
राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों के लिए रांची में व्यापक दिशा-निर्देश, विविध कार्यक्रम 11-16 नवंबर
KJKamran Jalili
Nov 10, 2025 05:00:41
Ranchi, Jharkhand
राज्य स्थापना दिवस समारोह के वृहद आयोजन को लेकर रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर अधिकारी लगातार रेस नजर आ रहे है इस मौके पर रांची के मोरहाबादी के आसपास रांची SDM उत्कर्ष कुमार ने निरीक्षण किया है ट्रैफिक एसपी कई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए है 11 से 16 नवम्बर तक आयोजित होनेवाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम भव्यता, गरिमा एवं सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करने का लक्ष्य है。
11-16 नवंबर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का होगा भव्य आयोजन
रन फॉर झारखण्ड, पारंपरिक नृत्य, साइकिल रैली, जतरा एवं मुख्य समारोह की तैयारी जारी
कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण
दिनांक 11.11.2025 – "रन फॉर झारखण्ड"
राज्य स्थापना दिवस-2025 के अवसर पर “रन फॉर झारखण्ड” कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 06:30 बजे से किया जाएगा। यह दौड़ मोरहाबादी मैदान से प्रारंभ होकर सैनिक मार्केट, मेन रोड तक संपन्न होगी。
दिनांक 12.11.2025 – पारंपरिक नृत्य (स्ट्रीट डांस)
अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक रांची शहर के विभिन्न स्थलों पर पारंपरिक नृत्य (स्ट्रीट डांस) का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख स्थल हैं –
– करमटोली चौक, फिरयालाल चौक, राजेन्द्र चौक, बिरसा चौक, धुर्वा गोलचक्कर, एयरपोर्ट क्षेत्र, मोरहाबादी पार्क, समाहरणालय (वेंडर मार्केट के समीप), रांची रेलवे स्टेशन, नामकुम चौक तथा हटिया (चांदनी चौक)।
13 से 15 नवंबर तक साइकिल रैली का आयोजन
राज्य के पर्यटन स्थलों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु “नो योर टूरिस्ट पैलेस” साइकिल रैली का आयोजन होगा। 13 नवम्बर को रैली मोरहाबादी मैदान से प्रारंभ होकर लतरातु डैम (रिसोर्ट) तक पहुंचेगी。
14 नवम्बर को रैली लतरातु से राँची के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए खूंटी जिले में रात्रि विश्राम करेगी。
15 नवम्बर को साइकिल रैली खूँटी से भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू तक जाएगी, जहां श्रद्धांजलि अर्पित कर रैली का समापन किया जाएगा。
14 नवंबर को वॉल पेंटिंग
रांची नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थलों पर राज्य स्थापना दिवस की थीम पर आधारित वॉल पेंटिंग की जाएगी。
15 से 16 नवंबर तक मुख्य कार्यक्रम
मोरहाबादी मैदान में राज्य स्थापना दिवस-2025 का मुख्य राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रदर्शनियां एवं सम्मान समारोह शामिल होंगे。
16 नवंबर को जतरा कार्यक्रम
पूर्वाह्न 11:00 बजे से जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान से करमटोली चौक होते हुए मोरहाबादी मैदान तक “जतरा” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा。
बाइट .....उत्कर्ष कुमार,SDM रांची
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 03, 2026 17:32:290
Report
IAImran Ajij
FollowMar 03, 2026 17:32:130
Report
1
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 03, 2026 17:31:420
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 03, 2026 17:31:290
Report
MSManish Sharma
FollowMar 03, 2026 17:31:150
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 03, 2026 17:31:060
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 03, 2026 17:30:430
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 17:30:260
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 03, 2026 17:30:130
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 17:17:040
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 03, 2026 17:16:510
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 03, 2026 17:16:370
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 03, 2026 17:16:150
Report
