Back
झारखंड के मुख्यमंत्री दावोस WEF में निवेश अवसरों के लिए प्रस्तुति देंगे
KJKamran Jalili
Jan 08, 2026 07:10:44
Ranchi, Jharkhand
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 11 सदस्य प्रतिनिधि मंडल का दावोस और यूनाइटेड किंगडम का दौरा प्रस्तावित है।यह पहला अवसर होगा, जब 19 से 23 जनवरी 2026 तक दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में झारखण्ड से “जोहार” की गूंज सुनाई देगी एवं एक आदिवासी जनप्रतिनिधि के रूप में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति दर्ज होगी। झारखण्ड इसके जरिए क्रिटिकल मिनरल्स, खनन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चर, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल और ऑटोमोबाइल, अक्षय ऊर्जा, वस्त्र निर्माण, पर्यटन और वनोत्प्पाद जैसे क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं और सरकार से मिलने वाले सहयोग की जानकारी साझा करने के प्रयासों को तेज करते हुए विजन 2050 की ओर कदम बढ़ा रहा है। यही वजह है कि इन कदमों को मजबूती देने, झारखण्ड को विश्व पटल पर लाने एवं देश में अग्रणी राज्यों में झारखण्ड को शामिल करने के लिए झारखण्ड का प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड स्थित दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में शामिल होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की दावोस यात्रा का उद्देश्य निवेश की संभावनाओं से लबरेज झारखण्ड को एक प्रमुख निवेश का गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना, वैश्विक उद्योग जगत के शीर्ष लोगों के साथ संवाद स्थापित करना और राज्य के फोकस एरिया में निवेश के नए अवसरों को आगे बढ़ाना है। इस दौरान बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ निवेश के प्रस्तावों पर चर्चा तथा झारखण्ड की छवि को infinite opportunity state के रूप में प्रस्तुत करने पर विशेष फोकस रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArjun Devda
FollowJan 09, 2026 04:28:200
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 09, 2026 04:28:000
Report
PPPoonam Purohit
FollowJan 09, 2026 04:27:370
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 09, 2026 04:27:220
Report
VBVAIBHAV BALKUNDE
FollowJan 09, 2026 04:26:540
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 09, 2026 04:26:350
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 09, 2026 04:26:070
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowJan 09, 2026 04:25:570
Report
BSBarun Sengupta
FollowJan 09, 2026 04:25:390
Report
NGNakibUddin gazi
FollowJan 09, 2026 04:25:100
Report
SSSUNIL SINGH
FollowJan 09, 2026 04:24:580
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 09, 2026 04:24:360
Report
GBGovindram Bareth
FollowJan 09, 2026 04:24:090
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowJan 09, 2026 04:23:420
Report
0
Report