Back
खाटूश्यामजी में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन बेहाल, लोग अलाव जलाकर ठिठुर रहे
ASAshok Singh Shekhawat
Jan 09, 2026 04:27:22
Sikar, Rajasthan
जिला - सीकर
लोकेशन - खाटूश्यामजी (सीकर)
खाटूश्यामजी कस्बे सहित आसपास के इलाकों में सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। ठिठुरन भरी सर्दी से लोगों की धूजणी छूट रही है। अल सुबह से ही सर्दी के तेवर तीखे नजर आए जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बीते करीब 8 दिनों से छाए घने कोहरे और दोपहर तक आसमान में जमे बादलों के डेरों के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन और बढ़ गई जिसने लोगों की दैनिक दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सर्दी से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए वहीं घरों में रजाइयों का सहारा लिया गया। कस्बे में जगह-जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन करते दिखे। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रही जिससे वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। कुल मिलाकर ठिठुरन भरी सर्द हवाओं ने आमजन को झकझोर कर रख दिया है और लोग सर्दी से राहत के इंतजार में नजर आ रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report