Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
झारखंड बजट पर विपक्ष का दावा: ग्रामसभा अनुमति से बालू नीलामी जरूरी
KJKamran Jalili
Feb 24, 2026 08:07:43
Ranchi, Jharkhand
नमन विक्ल.... बालू उपलब्ध कराने की माँग बीजेपी शासनकाल में जो नियम बनाए गए थे उस आदिवासी समुदायों को बहुत नुकसान हुआ। पेसा नियमावली में जो प्रावधान है कि ग्राम सभा से परमिशन लेकर बालू घाटों का कटेगरी करना चाहिए था। मंत्री योगेंद्र महतो.... 2018 में बालू घाट बिना कैटेगरी के लघु खनिज की श्रेणी में आता था । झारखंड नियमावली 2025 जो लागू है उसके मुताबिक नियमावली में प्रावधान है कि ग्राम सभा की सहमति के बिना प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी ।उसका अनुपालन किया जा रहा है। नमन विक्सल..... कैटिगरी 1 और 2 को सरकार समाप्त करना चाहती है कि नहीं। बालू घाटों के नीलामी के लिए जो टेंडर आये उसका शर्त था लेकिन अनुसूचित समुदाय के लोग नहीं पूरा कर पा रहे हैं मंत्री....ग्रामसभा का अनुमति दिया जाता है। उसके बिना प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। विधायक....अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समुदाय को लाभ मिले यह कैसे सुनिश्चित हो रहा है? मंत्री....खनिज नियमावली के तहत कटेगरी 1 और 2 के तहत घाटों की नीलामी की जा रही है लेकिन नीलामी में ग्रामसभा की सहमति जरूरी है। बिना ग्रामसभा के अनुमति के प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती। सवाल....आदिवासियों क्षेत्र में आदिवासियों को कैसे घाट का अधिकार मिले यह मेरा सवाल है। जवाब... नियमावली बन चुकी है आगे सरकार विचार करेगी तो अवगत कराया जाएगा स्पीकर.... अगर कानून में कुछ कमी है तो सरकार आगे देखेगी सरथा विधायक उदय शंकर ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में इंदौर स्टेडियम के निर्माण की मांग उठाई मंत्री सुदीव्य.... जमीन की उपलब्धता विभाग को सुनिश्चित करते हुए विभाग के पास आते तो आगे की कार्रवाई की जा सकती जो भी संबंधित प्रतिवेदन है वह देवघर डीसी से उपलब्ध हो जाएगा तो यथाशीघ्र के काम किया जाएगा बागोदर विधानसभा का क्षेत्र में सोना पहाड़ी लोगों के आस्था का विषय है।प्रतिदिन बकरे की बाली होती है लेकिन खास लोगों के द्वारा वसूली की जाती है। संचालन निजी लोगों के द्वारा किया जा रहा है।कौन वसूली कर रहा है मंत्री सुदीव्य....सोना पहाड़ी मेरे ही जिले में है दो तरह की परिसंपत्तियां है। इस मामले को देख लिया जाएगा और परिसंपत्ति के संचालक की निविदा प्रकाशित की जाएगी जो अधिक बोली लगाएगी वही चलाएगा सरकार को राजस्व का नुकसान नहीं होगा स्पीकर.... आपकी चिंता से चिंतित है मंत्री जी विधायक...एक खास व्यक्ति वर्षों से वसूली कर रहा है उसे बात की चिंता है। मंत्री.... यथाशीघ्र इसके निवेदिता की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगर कोई अनाधिकृत व्यक्ति उसे परिसंपत्ति का इस्तेमाल कर रहा है तो इसमें कार्रवाई की जाएगी वित्त मंत्री पेश कर रहे हैं बजट 1 लाख 58 हज़ार 560 करोड़ का बजट पेश सदन में पेश किया गया बजट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन में हुए उपस्थित आज संपूर्ण सदन और राज्य की जनता को एक व्यक्तित्व की कमी चल रही है शिबू सोरेन की कमी खल रही है उनके चरणों में श्रद्धांजलि वीर भूमि झारखंड के अमर शहीद सभी को नमन झारखंड के रहने वाले लोग भाग्यशाली हैं संभावनाओं और चुनौतियों का मिश्रण है मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार भावनाओं और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ रही है झारखंड राज्य के गठन के मूल उद्देश्यों को लेकर हम आगे चल रहे हैं आत्मनिर्भर झारखंड को पूरा करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं राजनीतिक प्रतिद्वंदी जितने भी रोड अटकाएं ना हम झुकेंगे ना झुके हैं और हम संघर्ष करेंगे किसी के पैरों में गिरकर कामयाबी पाने से बेहतर है अपने पैरों पर चलकर कुछ बनने की ठान ली इसी दिशा में हमारी सरकार आगे बढ़ रही है राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में जो कहा मैं उसका उल्लेख करना आवश्यक मानता हूं संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की खूबसूरती उनके अभी भाषण मेंछुपी है केंद्र की सहायता के बिना कोई भी राज्य लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकती योजनाओं को लागू करने में हमें कठिनाई हो रही है महामहिम के अभी भाषण के इन बिंदुओं के आलोक में प्रतिपक्ष भी मानते हैं कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ वह आर्थिक सहयोग नहीं कर रही है जो करना चाहिए अगर कोई बात होती तो राज्यपाल के अभी भाषण में कटौती प्रस्ताव होता लेकिन अभी भाषण का समर्थन आप भी करते हैं झारखंड की आम जनता युवा पीढ़ी की बहुत भागीदारी रही है इस बजट को बनाने में हमने विशेषज्ञों को आमंत्रित किया उनकी राय ली बच्चों से भी राय ली गई, बैंकों से भी सुझाव मांगे गए यह सरकार संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहती है सर्वांगी विकास के लिए बहुत कुछ करना अकेले राज्य के बस की बात नहीं है देश के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है लेकिन अभी तक केंद्रीय करो में 5000 करोड रुपए प्राप्त नहीं हुआ है लगभग 11000 करोड रुपए झारखंड को नहीं मिले हैं संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत केंद्र से हमें राशि समय पर नहीं मिल पाती है कई राशियों में निरंतर कटौती की जा रही है झारखंड के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है जीएसटी के रेशनलाइजेशन जरिय प्रतिवर्ष 4000 करोड़ का नुकसान हो रहा है केंद्र सरकार के वित्त मंत्री के समक्ष जीएसटी काउंसिल की बैठक में भी यह बातें रखी थी जीरामंजी योजना के तहत 5640 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पढ़ने वाला है कॉल कंपनियों का बकाया राशि भी हमें उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है झारखंड के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं पहले ही केंद्र सरकार हमें सपोर्ट नहीं करें लेकिन हम कोई कमी नहीं होने दे रहे हैं विपक्ष में कहा है कि झारखंड सरकार के पास पैसे की कमी है हम अपने संसाधनों से आगे बढ़ रहे हैं है किसी भी कर्मचारी अधिकारी पदाधिकारी का एक महीने का वेतन भी नहीं रोका गया है 13000 करोड़ मांया समान योजना के लिए हम लोगों ने व्यवस्था की थी राज्य के विकास के लिए 78000 करोड़ रुपए राजकोष से आज भी हमारे पास उपलब्ध है 1 लाख 58 हज़ार 560 करोड़ का बजट पेश स्थानीय निकायों के लिए 1172 करोड़ राजस्व व्यय के लिए 1 लाख 20 हजार 851 करोड़ सामान्य प्रक्षेत्र के लिए 32055 करोड़ सामाजिक प्रक्षेत्र के लिए 67459 करोड़ आर्थिक प्रक्षेत्र के लिए 59044 करोड़ राज्य को अपने कर राजस्व से 46 हजार करोड़ मिलेगा गैर कर राजस्व से 20700 करोड़ केंद्रीय सहायता से राज्य को मिलेगा 18273 करोड़ केंद्रीय करो में झारखंड की हिस्सेदारी 51236 करोड़ केंद्रीय करो में झारखंड की हिस्सेदारी 51236 करोड़ लोक ऋण 22049 करोड़ उधार एवं अग्रिम से 300 करोड़ राजकोषीय घाटा 13595 करोड़ कृषि विभाग के लिए 4884 करोड़ ग्रामीण विकास के लिए 12346 करोड़ जल संसाधन के लिए 2714 करोड़ पंचायती राज विभाग के लिए 2283 करोड़_maiya सम्मान योजना के लिए 14 हजार 65 करोड़ महिला बाल कल्याण समाजिक सुरक्षा विभाग का बजट 22995 करोड़ प्रारंभिक ओर माध्यमिक शिक्षा विभाग 16251 करोड़ तकनीकी शिक्षा के लिए 2564 करोड़ स्वास्थ्य विभाग का बजट 7990 करोड़ पेयजल स्वच्छता विभाग के 5194 करोड़ खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग के लिए 2887 करोड़ श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के लिए 1168 करोड़ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के लिए3568 करोड़ वन विभाग 1544 करोड़ पथ निर्माण विभाग 6601 करोड़ ग्रामीण कार्य विभाग के लिए 5081 करोड़ नगर विमानन विभाग 138 करोड़ ऊर्जा विभाग 11197 करोड़ उद्योग विभाग 541 करोड़ 30 लाख भवन निर्माण विभाग 894 करोड़ नगर विकास एवं आवास विभाग 3919 करोड़ पर्यटन विभाग 361 करोड़ 67 लाख सूचना एवं प्रौद्योगिकी 328 करोड़ ग्रह कारा एवं आपदा प्रबंधन 11 हजार 38 करोड़ योजना एवं विकास विभाग539 करोड़ बाल बजट दस हजार 793 करोड़ का योजना आकार एक लाख 891 करोड़.out कम बजट की राशि 62329 करोड़ जेंडर बजट 34211 करोड़
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAshok Kumar1
Feb 24, 2026 09:23:26
Noida, Uttar Pradesh:नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि भारत में दो दशक पहले जहां 0.6% विवाहित महिलाएं तलाकशुदा या अलग थीं, अब ये करीब 1% हो गई हैं। स्टडी 1986-87 के अनुसार, तलाक के 849 केस में 570 (67%) पतियों ने शुरू किए थे, पर अब करीब 58% महिलाएं पहल कर रही हैं। कौन ले रहा? औसतन 31 वर्ष की महिलाएं और 36 के पुरुष तलाकशुदा महिलाओं और पुरुषों का कोई एकीकृत सरकारी राष्ट्रीय डेटा नहीं है। मगर, प्राइवेट मार्केट रिसर्च कंपनियों की स्टडी कहती है- देश में तलाक की औसत आयु महिलाओं में 31, पुरुषों में 36 है। पीएलएफएस 2017-2024 के अनुसार, शहरी भारत में पुरुषों में तलाकशुदा का अनुपात 0.3% (2017-18) से बढ़कर 0.5% (2023-24) हो गया और महिलाओं में 0.6% से 0.7% हो गया। घरेलू हिंसा, बेवफाई या पारिवारिक दबाव जैसे निजी कारण तलाक की सबसे बड़ी वजह बनते हैं। पढ़ी-लिखी महिलाएं कानूनी अधिकारों को बेहतर समझती हैं और उनके इस्तेमाल में नहीं हिचकतीं। कब ले रहे? शादी के 3 साल में सबसे ज्यादा रिश्ते टूट रहे मुंबई फैमिली कोर्ट के एक अध्ययन के अनुसार, 40% मामलों में विवाह शादी के तीन साल के भीतर ही टूट जाता है और तलाक मांगने वाली अधिकतर महिलाएं 25 से 34 साल के बीच की हैं। एक स्टडी के अनुसार, जनवरी, सितंबर और मई में तलाक की सबसे ज्यादा याचिकाएं आती हैं। वहीं, अक्टूबर-नवंबर, दिसंबर और मार्च में सबसे कम। इसके पीछे त्योहार, बच्चों की छुट्टियां, अदालत के ग्रीष्मकालीन अवकाश जैसे कारण गिनाए जाते हैं। अदालतें अनिवार्य 6 महीने की प्रतीक्षा अवधि को माफ कर रही हैं। यह प्रक्रिया विवादित तलाक की तुलना में 30% कम तनावपूर्ण व तेज मानी गई है। कहां ज्यादा? महाराष्ट्र शीर्ष पर, देशों में मालदीव ऊपर है राज्य तलाक दर महाराष्ट्र 18.7% कर्नाटक 11.7% प. बंगाल 8.2% दिल्ली 7.7% तमिलनाडु 7.1% तेलंगाना 6.7% राजस्थान 2.5% देश तलाक दर मालदीव 5.52% रूस 3.9% चीन 3.2% क्यूबा 2.9% यूक्रेन 2.88% अमेरिका 2.7% भारत 0.9%
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Feb 24, 2026 09:23:11
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Feb 24, 2026 09:22:58
Hapur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत उत्तर प्रदेष के हापुड़ जिले में 517 जोड़ों की होने वाली षादियां ठेकेदार द्वारा की जा रही धांधली की भेंट चढ़ गई. मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली इस योजना में षासन स्तर पर 517 जोड़ों की षादी के भव्य आयोजन के लिए अच्छी-खासी धनराषि को आवंटित किया गया था, लेकिन जिस ठेकेदार को इस आयोजन के लिए पांडाल और भोजन-पानी के लिए टेंडर मिला, उसने लापरवाही और धांधली करते हुए समारोह स्थल पर फटे हुए टैंण्ट का पांडाल लगा दिया और भोजन की क्वालिटी को भी घटिया स्तर का रखा. इसका खुलासा तब हुआ, जब मंगलवार को होने वाले षादी समारोह के आयोजन से पहले जिले के जिलाधिकारी अभिशेक पाण्डेय और मुख्य विकास अधिकारी हिमांषु गौतम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे. बताया जा रहा है कि यहां अधिकारियों ने जब ठेकेदार से उक्त आयोजन को भव्य बनाने के लिए ठेकेदार से व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए कहा, तो अधिकारियों और ठेकेदार के बीच जमकर कहासुनी भी हुई. जिसके बाद डीएम ने निर्णय लेते हुए तत्काल मंगलवार को 517 जोड़ों के होने वाले विवाह के आयोजन को निरस्त कर दिया और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे न सिर्फ हापुड़ जिले से फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया, बल्कि षासन में भी फर्म को पूरे उत्तर प्रदेष में ब्लैक लिस्टेड किये जाने के लिए पत्र लिखा है. इस संबंध में हापुड़ जिलाधिकारी अभिशेक पाण्डेय ने बताया कि म्ुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना षासन की प्राथमिकता योजनाओं में से हैं. जिसमें वर-वधू के खाते में रूपये, इसके अलावा नई गृहस्थी षुरू करने के लिए उपहार स्वरूप तमाम प्रकार की वस्तुएं और इसके अलावा भव्य आयोजन करा जाता है, जिसमें पंड़ित जी, मौलवी आदि के अलावा भोजन-पानी की व्यवस्था की जाती है. डीएम ने बताया कि मंगलवार आज हापुड़ में 517 जोड़ों का सामूहिक विवाह होना था. इसके लिए अच्छी खासी धनराषि की भी व्यवस्था की गई थी. जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा टेंडर के माध्यम से कांट्रैक्टर का चयन किया गया था, जिसमें पांडाल एवं खाने के लिए भोजन और पानी आदि षामिल था. लेकिन इस कार्यक्रम में कांट्रैक्टर के द्वारा धांधली की जा रही थी. कार्यक्रम स्थल पर पांडाल फटा हुआ लगाया गया था और भोजन की क्वालिटी भी सही नहीं थी. जिसके बाद यह तय किया गया कि इन कांट्रैक्टर से काम नहीं कराया जाएगा. डीएम ने बताया कि निरस्त हुए इस कार्यक्रम को अब आने वाले 7 से 10 दिन के अंदर कराया जाएगा और इसके लिए लाभार्थियों को सूचना दे दी जाएगी. बाइट- अभिशेक पाण्डेय, डीएम हापुड़
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Feb 24, 2026 09:22:35
Ranchi, Jharkhand:झारखंड विधानसभा में बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की पीसी वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया वित्तीय वर्ष 26-27 का ये बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण बजट है। बजट के निर्माण में सीएम के निर्देश का अनुपालन किया गया। सिर्फ राज्य नहीं राज्य के बाहर के लोगों से भी राज्य के अबुआ दिशोम बजट को लेकर राय लिया गया। राज्य के बैंकर्स से भी राय लिया गया , राज्य के आर्थिक विकास के प्रति। 45 वर्षों के संसदीय जीवन में ये बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला बजट है। पहाड़ के नीचे के गाँव के बच्चे लकड़ी बेच कर जीवन भरण पोषण करते हैं। ये बजट एक लाख 58 हजार 560 करोड़ का बजट है, वर्तमान में एक लाख 45 हजार करोड़ का बजट था उससे अधिक का बजट है। रेवेन्यू एक्सपेडेचर का लक्ष्य वर्तमान ने 9.2% अधिक है। बजट में राशि के निधि की व्यवस्था किस प्रकार करेगें, इसके लिये हम रिसोर्स डेवलप करेंगे। गैर कर राजस्व 20 हजार 700 करोड़ प्राप्त हो, केंद्रीय सहायता से 18273.66 करोड़ प्राप्त होने का अनुमान है। 26- 27 में राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 13.59% है स्थिर मूल्य पर 9 से 10% का विकास दर होगा। महिला किसानों को इंटीग्रेटेड फार्मिंग से जोड़ा जाएगा, हर विधानसभा में एक लैंस पैक्स का निर्माण कराया जाएगा। डॉक्टर भीम राव को सम्मान देते हुए इस राज्य में चतरा जिला मुख्यालय में डॉ भीम राव अम्बेडकर यूनिर्वसिटी की स्थापना करवाई जाएगी कैंसर रोग का तेजी से फैलाव हो रहा है, सरकारी मेडिकल में पेड सिटी स्कैन की व्यवस्था करवाई जाएगी, इसके लिए 200 करोड़ राशि कैंसर से जुड़े उपकरण खरीदे जाएंगे। सभी सदर अस्पताल में ब्रेस्ट मैमोग्राफी मशीन लगाया जाएंगा। पलामू का कुंडरी लाह बागान डेड पड़ा है, पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है , इसके लिए इसका जीर्णोद्धार किया जायेगा। सीएम ग्राम सड़क योजना के लिए 1000 करोड़ का बजट प्रावधान मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के लिए 630 करोड़ का बजट प्रावधान राज्य सरकार अपने रिसोर्स को बढ़ाने पर जोर दे रही है,इसके लिए ग्लास ब्रिज, रोप वे, सोलर वोट, मलय डैम का विकास, चतरा जिले में रोपवे का निर्माण कराया जायेगा। 17 विभाग की योजना में महिलाओं के लिए जेंडर बजट भी तैयार किया गया है झारखंड में पहली बार पंचम राज्य वित्त आयोग प्रथम प्रतिवेदन राज्य सरकार को समर्पित किया गया है वर्तमान वित्तीय वर्ष में और आज भी कहा हमारे रिसोर्स लिमिटेड हैं, जीएसटी रेस्नलाइजेशन के नाम पर झारखंड को नुकसान हुआ है। हमारा प्रयास है हम अपने रिसोर्स को और डेवलप करें। झारखंड में बीजेपी की सरकार नहीं है तो केंद्र की कोशिश है आर्थिक कटौती की जाए। कई योजनाएं है उसके शर्तों के अनुसार पर्याप्त राशि मिलनी चाहिए थी। भारत सरकार अगर झारखंड को स्पोर्ट करती तो हम और बेहतर करते। संघीय ढांचे को कमजोर करने का प्रयास है खास महल की जमीन के नवीनकरण का रास्ता राज्य सरकार तलाश रही है उसके नवीनीकरण से रेवेन्यू आयेगा। सीएम भी इसको लेकर गंभीर हैं। मईया सम्मान योजना का इम्पैक्ट आगे दिखेगा साल दो साल में झारखंड में बाइट ...राधाकृष्ण किशोर, वित्त मंत्री
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Feb 24, 2026 09:20:54
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहाँ व्यवहार न्यायालय ने आर्म्स एक्ट के चर्चित मामले में दोषी पाए गए आरोपी सुरेश चौधरी को तीन साल की सजा सुनाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अभियोजन पदाधिकारी ने बताया कि न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपी को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। दरअसल अवैध देशी हथियार के बल पर नदी थाना क्षेत्र में धमकाने को लेकर बगहा कोर्ट का अहम फैसला आया है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला नदी थाना कांड संख्या 15/20 से जुड़ा है। घटना 12 मई 2020 को देर रात की बताई गई है। दर्ज़ प्राथमिकी के मुताबिक बुन्नी चौधरी गुरवलिया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भगवानपुर गंडक दियारा में रेता के पास सुरेश चौधरी बाइक से वहां पहुंचा और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब बुन्नी चौधरी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन पर देशी बंदूक तान दी और गोली मारने की धमकी देने लगा। घटना से घबराकर बुन्नी चौधरी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद नदी थाने की पुलिस को सूचना दी गई। लिहाजा सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेश चौधरी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गईं। इधर इस मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाया है। अदालत के इस फैसले को कानून व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है क्योंकि अवैध हथियार के बल पर मारपीट और धमकी देने के मामले में तीन साल की सज़ा और तीन हज़ार का जुर्माना लगा है।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Feb 24, 2026 09:19:38
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ में आज वकीलों ने रोष मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया, बार संघ न्यायिक और राजस्व के वकीलों ने सिविल कोर्ट से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए रोष मार्च निकाला, राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाज़ी करते हुए वकीलों ने राज्य सरकार पर जायज मांगों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप जड़ा, नए न्यायालय भवन के निर्माण के लिए बजट आवंटन करने और अपर जिला न्यायालय -2 शुरू करने की मांग को लेकर अधिवक्ता पिछले 26 दिनों से बार संघ (न्यायिक) मांगों को लेकर कर रही आंदोलन, गौरतलब हैं कि अधिवक्ताओं न्यायालय भवन के लिए आवटित आठ बीघा भूमि पर नये न्यायालय भवन निर्माण के लिए बजट आवंटन और एक और अपर जिला न्यायालय खोलने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है। अधिवक्ताओं के धरना लगा आमरण व क्रमिक अनशन पर बैठने से न्यायालयों का कामकाज पूरी तरह से बन्द है। विगत छ दिन से अधिवक्ता सतवीर सिहाग आमरण अनशन पर है। वही अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक राज्य सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 24, 2026 09:19:23
Dholpur, Rajasthan:बेमौसम बारिश से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, सरसों व गेहूं की फसल को हुआ नुकसान सरमथुरा ,धौलपुर: जिले के सरमथुरा इलाके में गत दिनों हुई बेमौसम बारिश एवं ओलों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। सरसों और गेहूं सहित अन्य फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है, जिससे अन्नदाता आर्थिक संकट की आशंका से घिर गए हैं। सरसों की फसल पूरी तरह पककर तैयार हो चुकी थी और कटाई का कार्य चल रहा है। अचानक हुई बारिश से कटी हुई एवं खेतों में एकत्रित सरसों की फसल के ढेर भीग गए, जिससे फसल के गलने की स्थिति बन गई है। नमी बढ़ने से दानों में सड़न और बदबू आने की आशंका है, जिससे बाजार में भाव गिरने का खतरा भी बढ़ गया हैं। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई खेतों में गेहूं की फसल आड़ी गिर गई। इससे उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। इसी तरह सरसों की खड़ी फसल, जो कटाई या पकने की स्थिति में थी, बारिश और हवाओं से प्रभावित हुई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 24, 2026 09:19:08
Dholpur, Rajasthan:भैरव बाबा मंदिर पर छप्पन भोग फूल बंगला की सजाई गई झांकी , देव प्रतिमाओं का किया अलौकिक श्रृंगार , भक्तों की दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़ सरमथुरा (धौलपुर) उपखंड के प्रसिद्ध खिन्नौट गांव स्थित भैरव बाबा मंदिर पर आज मंगलवार को छप्पन भोग फूल बंगला की झांकी सजाई गई। और मंदिर पर विराजमान देवी देवताओं की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया एवं पूरे मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह से सजाकर भैरव बाबा को छप्पन भोग लगाए गए । मंदिर पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ नजर आई। आयोजक परिवार के सदस्य सूरज कुमार सोनी ने कहा कि पूरे उपखंड क्षेत्र सहित धौलपुर जिले मुरैना जिले करौली जिले ग्वालियर सहित अन्य दूर दराज से बड़ी संख्या में भक्तों की भैरव बाबा के प्रति गहरी आस्था हैं एवं मंदिर परिसर पर भक्तों के द्वारा मनोकामना पूर्ण होने पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हे इस दौरान शिवचरण सोनी, देवीचरण सोनी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Feb 24, 2026 09:18:31
Puri, Odisha:chhatisa nijog meeting ଦୋଳ ପୂର୍ଣ୍ଣମୀରେ କେତୁଗ୍ରସ୍ତ ଚନ୍ଦ୍ରଗ୍ରହଣ। ଚଳିତ ବର୍ଷର ଶେଷ ଚନ୍ଦ୍ରଗ୍ରହଣ। ପୁରୀକୁ ଦିନ ୩ଟା ୨୦ ମିନିଟ ୧୭ ସେକେଣ୍ଡରେ ସ୍ପର୍ଶ କରିବ। ତେଣୁ ଉକ୍ତ ଦିନ ସୂର୍ଯ୍ୟୋଦୟ ପରଠୁ ପାକ ତ୍ୟାଗ ଦେବନୀତି ନିଷେଧ ରହିବ। ତେଣୁ କିଭଳି।ଭାବରେ ସେହିଦିନ ରାଜାଧିରାଜ ବେଶ ଓ ଦୋଳବେଦୀକୁ ଦୋଳଗୋବିନ୍ଦ ଓ ଭୂଦେବୀ ଶ୍ରୀଦେବୀ ବିଜେ କରିବେ ତାକୁ ନେଇ ଛତିଶା ନିଯୋଗର ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ବୈଠକ ସନ୍ଧ୍ୟା ୫ଟା sloght ସମୟରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟରେ କରାଯିବ। ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ଡ ଅରବିନ୍ଦ ପାଢୀଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ଏସ୍ ପି ଓ ଛତିଶା ନିଯୋଗର ନାୟକ ଏବଂଛତିଶା ନିଯୋଗ ସଭାପତି ସମ୍ପାଦକ ଙ୍କ ସହ ଆଲୋଚନା କରାଯିବ। ପୂର୍ବରୁ ଗତ ଜାନୁଆରୀ ୨୦ତଖରିଖରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ଯାହା ନିଷ୍ପତ୍ତି କରାଯାଇଥିଲା ରାତ୍ର ସମୟ ଯଥା ଗ୍ରହଣ ସର୍ବମୋକ୍ଷ ପରେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କର ରାଜାଧିରାଜ ବେଶ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବ। ଭୋର ୩ଟାରେ ଦ୍ବାରଫିଟା ପରେ ମଙ୍ଗଳାଆରତୀ, ମଇଲମ, ତଡପଲାଗିପରେ ଅବକାଶ ନୀତି ପରେ ସେହିଠାରୁ ନୀତି ବନ୍ଦ ହେବ ପରେ ଅପରାହ୍ନ ୪ଟାରୁ ଗ୍ରହଣ ମହାସାନ୍ନ କରାଯିବ ସସ ଗ୍ରହଣ ଖଇକୋରା ଭୋଗ ନୀତି ପରେ ଚଳନ୍ତି ପ୍ରତିମା।ଦୋଳଗୋବିନ୍ଦ, ଭୂଦେବୀ ଶ୍ରୀଦେବୀ ନାଭିକଟା ମଣ୍ଡପରେ ବିଜେ କରିବେ। ରାତ୍ର ୮ ରୁ ୯ଟା୩୦ମଧ୍ୟରେ ରାଜାଧିରାଜ ବେଶ ଏବଂ ପରବର୍ତ୍ତୀ ସମୟରେ ଚଳନ୍ତି ପ୍ରତିମା ପ୍ରାୟ ରାତ୍ର ୧୦ଟା ପରେ ଦୋଳବେଦୀ ରେ ବିଜେ କରିବେ। ତେଣୁ ପ୍ରତିଟି ନୀତି କାନ୍ତି ଗ୍ରହଣ ଦିନ ରାତ୍ର ସମୟରେ କରାଯିବ ବୋଲି ପ୍ରାଥମିକ ଭାବରେ ସୂଚନା ମିଳିଛି। ତେବେ ଛତିଶା ନିଯୋଗର ଆଲୋଚନା ପରେ କଣ ନିଷ୍ପତ୍ତି ହେଉଛି ନା ୨୦ଜାନୁଆରୀ ନିଷ୍ପତ୍ତି ବଳବତ୍ତର ରହୁଛି。
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Feb 24, 2026 09:18:08
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सीएम डॉ मोहन यादव का बयान राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में स्वागत किसान चौपाल लगाई जा रही अच्छी बात है रबी और खरीफ की फसल क्या होती है यह भी जान लें राहुल तो अच्छा है मप्र के दूध उत्पादन के लिए भी कहें Rahul Gandhi राहुल गांधी आज आ रहे हैं, हम 365 दिन किसानों के लिए काम कर रहे हैं राहुल गांधी माफी मांगे 1056 के बाद मप्र में कुछ नहीं किया 2003 तक साढ़े सात लाख हेक्टेयर सिंचाई रकवा क्यों रहा कॉंग्रेस ने किसानों के साथ अन्याय किया 55 साल में सिंचाई में कुछ किया उससे अधिक तो हमने डेढ़ साल में कर दिया ये किसानो के लिए आदर्श जगह है देश भी आदर्श है राहुल गांधी को अपने कार्यकर्ताओं को डांट लगाना चाहिए छमा मांगना चाहिए कपड़े खोलकर प्रदर्शन के लिए डाट लगाना चाहिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान किसानों की आमदनी बढ़ाई जा रही है सोयाबीन के बाद भावांतर योजना में सरसों को शामिल किया सरसों को भावांतर योजना के तहत खरीदा जाएगा 5 योजनाओं को निरंतरता दी गई किसानों की बेहतरी के लिए निर्णय लिया 5 सालों के लिए 10520 करोड़ की योजना की निरंतरता के लिए मंजूरी दी तिलहन फसलों के लिए सरकार काम कर रही है तिलहन फसल में भावांतर योजना लागू करने में एमपी देश में पहला राज्य बन गया सवा करोड़ से अधिक किसानों को इसका लाभ मिलेगा
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 09:17:06
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजकर प्रस्तावित इज़राइल यात्रा पर पुनर्विचार करने की अपील की गई है। यह पत्र 24 फरवरी 2026 को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी द्वारा जारी किया गया।पत्र में कहा गया है कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और मध्य-पूर्व में जारी तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री को अपनी प्रस्तावित यात्रा पर पुनर्विचार करना चाहिए। संगठन ने अपने पत्र के माध्यम से भारत के सुन्नी और शिया मुस्लिम समुदाय की भावनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इस समय ऐसे किसी भी दौरे से वैश्विक स्तर पर गलत संदेश जा सकता है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने यह भी उल्लेख किया कि भारत के मुस्लिम देशों के साथ पारंपरिक रूप से अच्छे संबंध रहे हैं और भारत ने हमेशा फिलिस्तीन के समर्थन की नीति अपनाई है। ऐसे में संगठन ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वे सभी पहलुओं पर विचार करते हुए अपनी इज़राइल यात्रा के निर्णय पर दोबारा सोचें।संगठन का कहना है कि यह अपील देशहित और वैश्विक शांति को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संतुलित और सकारात्मक बनी रहे।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 24, 2026 09:16:03
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नवरात्रि के दौरान हुए देवी जागरण विवाद का मामला अब और गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह और उनके इवेंट मैनेजर के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विशेष एससी/एसटी कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए धारा 84 BNSS के तहत कुर्की की नोटिस जारी कर दी है। अदालत पहले ही गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी थी, लेकिन लगातार अनुपस्थिति के बाद अब संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम से एक बार फिर जिले में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूरा मामला 18 अप्रैल 2024 का है, जब रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव में नवरात्रि के अवसर पर देवी जागरण कार्यक्रम प्रस्तावित था। आयोजक की ओर से इवेंट मैनेजर के माध्यम से लगभग दो लाख रुपये में कार्यक्रम तय हुआ और एक लाख सत्तर हजार रुपये एडवांस दिए गए। आरोप है कि तय तिथि पर कार्यक्रम नहीं हुआ और कलाकार पक्ष बिना प्रस्तुति दिए लौट गया, जिससे आयोजकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आयोजकों का यह भी आरोप है कि एडवांस राशि वापस मांगने पर अभद्र भाषा, धमकी और जातिसूचक टिप्पणी की गई। शिकायत के बाद विशेष एससी/एसटी अदालत के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में धोखाधड़ी, धमकी और एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस विवेचना के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया और मामला सुनवाई की प्रक्रिया में पहुंचा। सुनवाई के दौरान आरोपियों की लगातार अनुपस्थिति पर अदालत ने पहले गैर जमानती वारंट जारी किया था। अब न्यायालय ने धारा 84 BNSS के तहत कुर्की की नोटिस जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को आदेशित किया है कि नोटिस तामील कर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 14 मार्च 2026 निर्धारित की है। फिलहाल न्यायिक प्रक्रिया जारी है और अब सबकी निगाहें अगली पेशी पर टिकी हैं। मामला विचाराधीन है, अंतिम निर्णय अदालत द्वारा ही किया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top