Back
कुल्लू में भूस्खलन से सुरक्षा दीवार और जल निकासी की मांग तेज
MTManish Thakur
Mar 21, 2026 10:03:38
Kullu, Himachal Pradesh
जिला कुल्लू में बीते तीन दिनों से हुई बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन के मामले भी देखने को मिले। तो वहीं अब हल्की सी बारिश आते ही नगर परिषद कुल्लू के अपर सुल्तानपुर, मठ और इनर अखाड़ा के लोग सहम जाते हैं। बीते साल आपदा के चलते अपर सुल्तानपुर के साथ लगती पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और इससे इनर अखाड़ा में मकान ढहने से 10 लोगों की भी मौत हो गई। वही आपदा बीतने के बाद भी प्रशासन के द्वारा यहां पर कोई कार्य नहीं किया गया। ऐसे में अब स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यहां पर सुरक्षा दीवार जल्द नहीं लगाई गई। तो इस साल फिर से कोई अनहोनी हो सकती है। प्रशासन को चाहिए कि वे सुरक्षा दीवार लगाने से पहले यहां पर पानी की निकासी का उचित प्रबंध करें। ताकि पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन को रोका जा सके।
इनर अखाड़ा बाजार की रहने वाली बुजुर्ग महिला शशि सूद का कहना है कि प्रशासन बारिश आते ही यहां लोगों को कहना शुरू कर देता है कि वह लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाए। लेकर इसका समाधान निकालने की ओर कोई विचार नहीं कर रहा है। यहां के लिए जो बजट का प्रावधान किया गया है। उसके तहत यहां पर जल्द से जल्द कार्य किया जाना चाहिए। ताकि इस साल होने वाली बरसात से पहले लोग यहां सुरक्षित तरीके से अपने घरों में रह सके।
इनर अखाड़ा बाजार की निवासी पुष्पांजलि सूद ने कहा कि थोड़ी सी बारिश के चलते ही अब यहां पर पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है और बारिश आते ही लोगों की नींद भी हराम हो जाती है। जहां पर सब लोग अपने परिवार के साथ रहते हैं। प्रशासन बरसात आते ही कहता है कि वह लोग घर छोड़कर गुरुद्वारा में शरण ले। लेकिन आखिर वह कब तक इस तरह से अपने घर को छोड़ते रहेंगे। प्रशासन के द्वारा बरसात खत्म होने के बाद यहां पर कोई काम नहीं किया गया। अगर प्रशासन के द्वारा यहां काम किया गया होता। तो आज लोग अपने घरों में सुरक्षित रूप से रह रहे होते। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि वह जल्द से जल्द यहां पर भूस्खलन से बचाव की दिशा में काम करें। ताकि हजारों लोग यहां पर सुरक्षित तरीके से रहनसके।
अपर सुल्तानपुर के रहने वाले महिमन चंद्र ने बताया कि यहां पर भूमिगत जल काफी अधिक हो गया है जो आज जगह-जगह रिस रहा है। जिस कारण पहाड़ी के खिसकने की घटनाएं भी आए दिन आ रही है। प्रशासन को चाहिए कि वह यहां भूमिगत पानी की निकासी के लिए जल्द से जल्द व्यवस्था करें। ताकि भूस्खलन की घटनाओं को रोका जा सके। महिमन चंद्र ने कहा कि यहां पर कई लोगों के द्वारा अपने घरों का पानी भी सड़कों में फेंका जा रहा है और उसकी निकासी न होने के चलते भी पानी लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा रहा है। यहां नगर परिषद और जल शक्ति विभाग भी एक दूसरे पर ही काम थोप रहे हैं। ऐसे में दोनों विभागों को मिलकर काम करना चाहिए और प्रशासन को भी यहां बरसात से पहले सुरक्षा उपाय को पूरा करना चाहिए。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 21, 2026 11:06:210
Report
OBOrin Basu
FollowMar 21, 2026 11:06:030
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 21, 2026 11:05:490
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 21, 2026 11:05:380
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 21, 2026 11:05:270
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 21, 2026 11:05:130
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 21, 2026 11:04:510
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowMar 21, 2026 11:04:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 21, 2026 11:04:140
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 21, 2026 11:04:060
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 21, 2026 11:03:410
Report
0
Report