Back
मोदी के आत्मनिर्भर भारत से स्वदेशी अभियान ने बाजार में क्रांति ला दी
JRJAIDEEP RATHEE
Oct 26, 2025 12:46:50
Sonipat, Haryana
सोनीपत में सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प में स्वदेशी अभियान व आत्मनिर्भरता मूल मंत्र साबित होगी। आज प्रत्येक भारतीय का दायित्व है कि वो बाजार में स्वदेशी उत्पादों खरीदे और अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए समृद्ध भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजन समाज को दिशा दिखाते हैं, ऐसे में उन्हें स्वदेशी अनुकूल विचारों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए。
सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा गन्नौर के वार्ड 11 स्तिथ बूथ संख्या 92 पर शिव मंदिर पहुंचे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात programme के 127वें संस्करण को भाजपा पदाधिकारियों व आमजन के साथ सुनने पहुंचे थे। इसके उपरांत उन्होंने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की प्रदेश सरकार 11 सालों से आम आदमी का भरोसा भारतीय जनता पार्टी व सरकार पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में दुनिया में 11वीं अर्थव्यवस्था भारत आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। वह दिन दूर नहीं जब भारत पहले स्थान की अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यवस्था को आमजन के लिए सरल बनाते हुए इस व्यवस्था में बिचौलिए से लेकर भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है। हम सब जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है। उनका मानना है विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने का मार्ग आत्मनिर्भरता से होकर जाता है। यही हम सब भारतीयों के स्वाभिमान सामर्थ्य और संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी सुधारो के माध्यम से भारतीय बाजार, स्थानीय दुकानदार, कारीगर, उद्यमियों को स्वदेशी अभियान के साथ जोड़ते हुए करोड़ों आमजन को सीधा लाभ देने का काम किया है। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा स्वदेशी का विचार हमारे लिए नया नहीं है, यह हमारी स्वतंत्रता का आधार रहा है।आज हमें मिलकर यह संकल्प लेना है कि हम स्वदेशी अभियान और आत्मनिर्भरता के कदमों के साथ देश को विकसित भारत बनाने में भरपूर योगदान देंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो या काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का जीर्णोद्धार हो, उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण हो या केदारनाथ का पुनर्निर्माण हो, यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का पुनर्जागरण है। आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में हरियाणा प्रदेश अपनी पूरी शक्ति के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में योगदान दे रहा है।उन्होंने प्रबुद्ध जनों से आह्वान किया कि वह स्वदेशी उत्पादों को खरीदने व उनकी बिक्री को बढ़ावा दें, ताकि मेक इन इंडिया को मेक फॉर द वर्ल्ड बनाने में सबका योगदान रहे।
बाइट - अरविंद शर्मा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 26, 2025 15:49:402
Report
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowOct 26, 2025 15:49:200
Report
MGMOHIT Gomat
FollowOct 26, 2025 15:49:010
Report
0
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowOct 26, 2025 15:47:470
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowOct 26, 2025 15:47:330
Report
SPSanjay Prakash
FollowOct 26, 2025 15:46:540
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowOct 26, 2025 15:46:430
Report
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक प्राइवेट हॉस्पिटल का उद्घाटन करने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मशहूर हस्तियां पहुंची
0
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowOct 26, 2025 15:46:000
Report
SPSanjay Prakash
FollowOct 26, 2025 15:45:420
Report
SPSanjay Prakash
FollowOct 26, 2025 15:45:290
Report
