Back
पंचकूला पुलिस ने बादशाह के गीत Tateeree पर FIR, LOC जारी करने की तैयारी
DRDivya Rani
Mar 07, 2026 07:34:30
Panchkula, Haryana
पंचकूला सोशल मीडिया और गीतों में आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गायक आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पंचकूला पुलिस ने उनके हाल ही में जारी गीत/वीडियो “Tateeree” के मामले में FIR दर्ज करते हुए उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि आरोपी देश छोड़कर बाहर न जा सके। इसके साथ ही पंचकूला पुलिस ने संबंधित वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए नोटिस जारी किए हैं|
आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर मामला दर्ज
इस संबंध में साइबर थाना सेक्टर-20, पंचकूला में FIR नंबर 28, दिनांक 06 मार्च 2026 के तहत धारा 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट, 1986 की धारा 3 व 4 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। साथ ही “बादशाला” जैसे शब्दों का प्रयोग कर स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसके अतिरिक्त गीत में महिलाओं और लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक व अशोभनीय शब्दों का प्रयोग भी पाया गया है।
हरियाणा रोडवेज बस और सरकारी स्कूल के उपयोग की जांच
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि वीडियो में जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज बस दिखाई गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि बस को वीडियो में दिखाने के लिए संबंधित विभाग से विधिवत अनुमति ली गई थी या नहीं। यदि बिना अनुमति बस का उपयोग किया गया पाया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120-बी के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
इसी प्रकार वीडियो में एक सरकारी स्कूल परिसर को भी दर्शाया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शूटिंग के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति ली गई थी या नहीं। यदि बिना अनुमति सरकारी परिसर का उपयोग किया गया पाया गया, तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी को नोटिस, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय
पंचकूला पुलिस ने आरोपी गायक को पुलिस के समक्ष तत्काल पेश होने के लिए विधिवत नोटिस जारी किया है। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही आरोपी के देश से बाहर जाने की संभावना को देखते हुए उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
यू ट्यूब से हटवाया गया गाना, अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म से भी गाना व वीडियो हटवाने की कार्रवाई जारी
पंचकूला पुलिस द्वारा यू ट्यूब चैनल से इस गाने को हटवा दिया गया है | इसके अतिरिक्त, संबंधित वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, ताकि आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार रोका जा सके। पंचकूला पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से उक्त विवादित गीत को टेकडाउन करा दिया गया है। अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म, यूट्यूब चैनलों तथा व्यक्तिगत सोशल मीडिया हैंडल्स से भी इस गाने से संबंधित रील्स व शॉर्ट वीडियो को हटवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों पर भी होगी कार्रवाई
पंचकूला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति इस विवादित गाने से संबंधित रील या वीडियो बनाकर अथवा साझा करके आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करते हुए नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Jaunpur, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर.
जनपद में ऑयल की कमी नहीं: जिलाधिकारी
निर्धारित रेट पर ही जनपद में मिलेगा ऑयल:
अफवाह फैलाने वाले पर होगी दंडात्मक कार्रवाई :जिलाधिकारी
भ्रामक सूचना देने पर होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 07, 2026 08:49:51Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NCP-SCP LEADER ROHIT PAWAR LEAVES AFTER MEETING WITH AAP NATIONAL CONVENER ARVIND KEJRIWAL
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 07, 2026 08:49:450
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowMar 07, 2026 08:49:310
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 07, 2026 08:49:21Noida, Uttar Pradesh:Noida (Uttar Pradesh): Supriya Shrinate (INC) on LPG Cylinder Price Hike/ Rahul Gandhi Remarks/ Mamata Banerjee Statements
0
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 07, 2026 08:48:160
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 07, 2026 08:47:120
Report
ADAnup Das
FollowMar 07, 2026 08:47:00Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস
কৃষ্ণনগর শহরের বিভিন্ন বুথ পরিদর্শন কেন্দ্রীয় বাহিনীর, এলাকায় বিভিন্ন বাজার ঘাট রুটমার্চ ও করছেন আজ।
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 07, 2026 08:46:500
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 07, 2026 08:46:410
Report
0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 07, 2026 08:46:270
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 07, 2026 08:46:010
Report
PGPARAS GOYAL
FollowMar 07, 2026 08:45:550
Report