Back
मोदी सरकार के गैस दाम बढ़ाने से हरियाणा और देशभर में महंगाई बढ़ी: सुरजेवाला
G1GULSHAN 1
Mar 09, 2026 01:30:35
Jind, Haryana
मोदी सरकार में लगातार रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी से मचा हाहाकार : रणदीप सुरजेवाला
कर्ज में डूबे प्रदेश के हितों से नायब सैनी सरकार ने बजट में किया कुठाराघात।
प्रदेश में बेरोजगारी अपरंपार, शिक्षा का बंटाधार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर कटौती की मार।
भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रही रसोई गैस के दामों ने आमजन की आजीविका पर कड़ा प्रहार किया है। शनिवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने देश भर में घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की है।इसी तरह व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये की वृद्धि की गई है। सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दिनों मोदी सरकार ने कहा था कि देश में इसकी कोई कमी नहीं है, फिर एकाएक एलपीजी के दाम क्यों बढ़ाया गया है ?
क्या यह ''आपदा में अवसर'' है। भारी टैक्स, बिजली दरों की बढ़ोतरी, टोल टैक्स इत्यादि करों ने पहले ही जनता को महंगाई की मार में धकेल रखा है अब रसोई गैस के बढ़ते दामों ने गरीब जनता का जीना दुश्वार कर दिया है
हरियाणा भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि झूठ की रेल और जुमलों का घालमेल - झाँसे पर झाँसे देती हरियाणवियों को छलने वाली भाजपा सरकार असल में फेल है। नायब सैनी सरकार ने प्रदेश को कर्ज के गहरे गर्त में धकेल दिया है। 12 साल में भाजपा सरकार ने हरियाणा का कर्ज 456% बढ़ा दिया। साल 2014-15 में जब कांग्रेस सरकार गई और भाजपा आई, तो प्रदेश पर कुल कर्ज था ₹70,925 करोड़। साल 2026-27 में प्रदेश पर कुल कर्ज बढ़कर हो जाएगा, ₹3,94,551 करोड़, यानी 12साल में ₹3,23,626 करोड़ की बढ़ोत्तरी। भाजपा सरकार पिछले 12 साल से हर दिन ₹74 करोड़ कर्ज लेती है, यानी हर घंटे ₹3.08 करोड़ कर्ज और हर मिनट ₹5,14,000 कर्ज। प्रदेश के 2.80 करोड़ नागरिकों में से हर नागरिक पर ₹1,40,911 का कर्ज है। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार के नीति आयोग ने ‘fiscal health index’ में 18 प्रांतों के आकलन में हरियाणा सरकार को फिसड्डी मान बिहार से भी नीचे 14 नंबर पर रखा है।
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि निर्दयी भाजपा सरकार ने बुजुर्गों व विधवाओं की पेंशन पर बजट में भारी कटौती की है। बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने को लेकर BJP सरकार ने खूब शेखी बघारी, पर बजट 2026-27 में ‘बुजुर्ग सम्मान पेंशन’ का 40.74%बजट ही काट दिया है। भाजपा सरकार लाखों बुजुर्गों की पेंशन पर कैंची चलाने की तैयारी कर रही है। विधवा व बेसहारा महिलाओं को मिलने वाली राशि में ₹685 करोड़ की कटौती की गई है। दिव्यांगजनों की पेंशन में भी ₹136 करोड़ की कटौती की गई है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी दुर्घटना सहायता योजना का बजट 86% काट दिया। मुख्यमंत्री मातृत्व योजना का बजट भी 33% काट दिया।
सुरजेवाला ने कहा कि नायब सैनी सरकार ने बजट में गरीबों के राशन पर कैंची चलाई है। 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव के समय वोट बटोरने के लिए BJP सरकार ने खूब BPL कार्ड बाँटे और कुल BPLकार्डधारकों की संख्या 51.72 लाख पहुँचा दी। भाजपा सरकार ने वोट बटोरते ही गरीबों के अधिकारों पर कैंची चला दी तथा अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच 12,01,769 BPL कार्ड काट डाले।
सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा भाजपा सरकार पिछले 11 सालों से युवाओं को बेरोजगारी के कुएं में धकेल रही है। CMIE की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में बेरोजगारी की दर 37% है। हरियाणा में 2,00,000 सरकारी नौकरियाँ खाली पड़ी हैं। युवाओं को HKRN यानी कौशल निगम के अंधे कुएं में धकेल रखा है। साल 2022 से फरवरी 2026 के बीच HKRN पोर्टल पर रजिस्टर हुए 14,63,428 युवाओं में से 92% को कच्ची नौकरी भी नहीं मिली। 4 साल से अधिक में केवल 16,863 युवा ही कच्ची नौकरी पा पाए। यही नहीं, नौकरियों की संख्या अधिक दिखाने का फर्जीवाड़ा करते हुए BJP सरकार ने सालों से temporary नौकरी पर काम कर रहे 97,051 युवाओं को नई नौकरी दी हुई दिखा दिया।
सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा का बंटाधार कर रही है और अनपढ़ता बढ़ा रही है। साल 2013-14 में कांग्रेस शासन में कुल बजट के खर्च में शिक्षा पर होने वाले खर्च का हिस्सा था, 21.77%। बजट 2026-27में यह घटकर रह गया है 10.80%।
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 90% प्रिंसिपल/हेडमास्टर के पद खाली पड़े हैं - 916 sanctioned पदों में से823 खाली व केवल 93 भरे। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 30,000 अध्यापकों के पद खाली हैं। सुरजेवाला ने कहा कि उच्च शिक्षा का हाल भी बेहाल है। हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में भी प्रिंसिपल के पद खाली पड़े हैं। 185 sanctioned पदों में से 69 खाली हैं, यानी 38%। कॉलेज में पढ़ाने वाले Assistant Professor के 60% पद खाली हैं - 8,137 sanctionedपोस्ट में से 4,902 पद खाली हैं। हरियाणा की यूनिवर्सिटियों की हालत तो और बदतर है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में 50% टीचिंग पोस्ट खाली हैं। चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी, भिवानी में 69% टीचिंग पोस्ट खाली हैं। CDLU सिरसा यूनिवर्सिटी में 60% टीचिंग पोस्ट खाली हैं। CRSU जींद यूनिवर्सिटी में 60% पोस्ट खाली हैं।
सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र भाजपा सरकार और हरियाणा की नायब सैनी सरकार दोनों जनता को प्रताड़ित करने के हर हथकंडे अपना रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
G1GULSHAN 1
FollowMar 09, 2026 07:38:200
Report
0
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowMar 09, 2026 07:36:570
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 09, 2026 07:35:490
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 09, 2026 07:33:25Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:Bhopal आशा उषा महिला संगठन का प्रदर्शन जारी परमानेंट करने को लेकर किया जा रहा प्रदर्शन 3 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा प्रदर्शन शाहजहानी पार्क में कर रही महिलाएं प्रदर्शन
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 07:33:160
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 09, 2026 07:31:570
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 07:31:420
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 09, 2026 07:30:260
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 09, 2026 07:30:140
Report
0
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 09, 2026 07:19:230
Report
KSKashish Singh
FollowMar 09, 2026 07:19:04Noida, Uttar Pradesh:In high Court today, there has been NO STAY on the Rouse Avenue court order discharging all the accused persons including Mr ArvindKejriwal.
0
Report
KSKamal Solanki
FollowMar 09, 2026 07:18:52Dhar, Madhya Pradesh:सिसौदिया में अतिक्रमण हटाने के प्रयास के साथ प्रशासन ने फिर कदम उठाए; पथराव के बाद दो पुलिसकर्मी घायल, मकान खाली कराने की प्रक्रिया जारी
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 09, 2026 07:18:360
Report