Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hisar125001
हरियाणा: रणबीर गंगवा कांग्रेस की गुटबंदी पर तंज, स्वदेशी अपनाने की अपील
SNShashi Nair
Oct 03, 2025 08:41:55
Hisar, Haryana
हरियाणा के जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कांग्रेस के हाल ही में नियुक्त किए गए सीएलपी नेता और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा। रणबीर गंगवा ने आज बीजेपी ऑफिस में कहा कि कांग्रेस तो पार्टी नहीं गुट में बटी हुई है। उसमें हुड्डा का गुट है। शैलजा का गुट है और कांग्रेस के बड़े नेता भी इन नियुक्तियों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बीजेपी ऑफिस में पार्टी पदाधिकारी के साथ आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा करते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने आमजन से अपील की कि वह स्वदेशी को अपनाए। जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि व्यापारियों को व्यापार के लिए तमाम सुविधाएं प्रदान करते हुए अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की गई है। एनओसी लेने में व्यापारियों को कोई भी मुश्किल न आए। रणबीर गंगवा ने आश्वस्त किया कि प्रदेश की तमाम टूटी हुई सड़कों के मरम्मत का काम भी शुरू हो गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HGHarish Gupta
Oct 03, 2025 10:35:13
0
comment0
Report
RSRavikant Sahu
Oct 03, 2025 10:34:52
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तामड़ा गांव में बीती देर रात करीब 10 और 11:00 के बीच में अज्ञात चोरों के द्वारा निवासी कन्हैया केसरी के घर के ग्रिल का ताला काट कर तथा इसके अलावा बेडरूम का ताला तोड़कर और अलमारी का लॉकर को तोड़कर उसमें रखें लाखों रुपए के गहने एवं नगद राशि लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी तब पता चली जब कन्हैया केसरी रावण दहन समारोह सिमडेगा से लौटकर अपने घर का मुख्य द्वार की ओर से खोलकर घुसा तब उसने देखा दूसरा पीछे का दरवाजा खुला हुआ है। तब जाकर जब आसपास देखा तो सामान बिखरा हुआ था इसके अलावा उसके किराने की दुकान के गला से भी नगद राशि की चोरी कर ली गई ।इधर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि चोरों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Oct 03, 2025 10:34:39
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 03, 2025 10:34:31
Bihar:समस्तीपुर में विजयादशमी की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक पर सवार दंपति में से पति की मौत हो गई जबकि पत्नी और बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर-चकलाल शाही फोरलेन पर असाढ़ी गांव के पास हुई। मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा चंदौली निवासी गिरीश चौधरी के पुत्र सत्य प्रकाश चौधरी के रूप में हुई है। उनकी पत्नी मुस्कान कुमारी और 2 साल की बच्ची आराध्या कुमारी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के भाई आजाद कुमार ठाकुर ने बताया कि सत्य प्रकाश अपनी पत्नी और बच्ची के साथ विजयादशमी की रात करीब 9 बजे बाइक से घर से निकले थे और असाढ़ी गांव के पास उनकी टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने सत्य प्रकाश को पटना रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें निजी नर्सिंग होम ले जाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी की हालत गंभीर है और वह गर्भवती भी हैं।
0
comment0
Report
Oct 03, 2025 10:34:27
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Oct 03, 2025 10:34:12
Chaka, :कश्मीर में सर्दी ने दस्तक दे दी है, पहाड़ों पर पहली बर्फबारी दर्ज की गई है, आईएमडी ने अगले दो दिनों में मध्यम से भारी बर्फबारी का अनुमान लगाया है। ला नीना के प्रभाव के कारण यह सर्दी दशकों की सबसे कठोर सर्दियों में से एक होगी। आईएमडी कश्मीर। कश्मीर के ऊँचाई वाले इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई है और एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 5-7 अक्टूबर तक मध्यम बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है। यह मौसम ला नीना के कारण पूरे भारत में कठोर सर्दी पड़ने की भविष्यवाणी के अनुरूप है। कश्मीर के ऊँचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। गुलमर्ग में अफरवत चोटी और अनंतनाग में सिंथन टॉप सहित कई जगहों पर बर्फबारी दर्ज की गई। श्रीनगर जैसे मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई। 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करने की उम्मीद है। आईएमडी कश्मीर ने इस अवधि के दौरान व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है, जिसकी अधिकतम गतिविधि 5 अक्टूबर की रात और 7 अक्टूबर की सुबह के बीच होगी। उन्होंने कहा, "पहलगाम, कुलगाम, सिंथन दर्रा, शोपियां, पीर की गली, सोनमर्ग, ज़ोजिला दर्रा, राजदान दर्रा, गुलमर्ग और साधना दर्रा सहित प्रमुख पर्वतीय दर्रों और क्षेत्रों के ऊँचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी के अलावा, तापमान में भारी गिरावट का अनुमान है। आईएमडी का कहना है कि तापमान में 8-10 डिग्री की गिरावट हो सकती है।" बाइट मुख्तार अहमद, आईएमडी निदेशक, जेके आईएमडी ने यात्रियों, पर्वतारोहियों और परिवहनकर्ताओं के लिए एक सलाह जारी की है कि वे अपनी यात्रा की सावधानीपूर्वक योजना बनाएँ, क्योंकि मौसम के कारण भूस्खलन, भूस्खलन और फिसलन भरी सड़कों के कारण व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। प्रत्याशित बर्फबारी, ला नीना जलवायु पैटर्न से प्रभावित, संभावित रूप से कड़ाके की सर्दी का प्रारम्भिक संकेत है। आईएमडी और अन्य वैश्विक जलवायु मॉडल इस बात की प्रबल संभावना दर्शाते हैं कि 2025 के मानसून के बाद के महीनों में ला नीना की स्थिति उत्पन्न होगी। ला नीना के तहत, कश्मीर में सर्दियाँ बहुत अधिक ठंडी होंगी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि वर्तमान ला नीना के कारण उत्तरी और मध्य मैदानी इलाकों में भीषण शीत लहरें और नवंबर 2025 और फरवरी 2026 के बीच लंबी और अधिक तीव्र शीत लहरें आ सकती हैं。
0
comment0
Report
PSPrasenjit Sardar
Oct 03, 2025 10:33:58
0
comment0
Report
PSPrasenjit Sardar
Oct 03, 2025 10:33:42
Baruipur, West Bengal:উত্তরপ্রদেশে আই লাভ মুহাম্মদ লেখা ব্যানার খুলে দেওয়া ও গ্রেফতারের প্রতিবাদে ভাঙ্গড়ে প্রতিবাদ মিছিল। উত্তরপ্রদেশের কানপুরে নবী দিবস উপলক্ষে “আই লাভ মোহাম্মদ” লেখা ব্যানার লাগানোর কারণে বেশ কয়েকজন মুসলিম সম্প্রদায়ের মানুষকে গ্রেফতার করে পুলিশ। শুধু তাই নয়, সেই ব্যানারও খুলে দেওয়া হয় পুলিশের তরফে। এই ঘটনায় দেশজুড়ে মুসলিম সমাজের মধ্যে ক্ষোভ ছড়িয়ে পড়ে। গত শুক্রবার দক্ষিণ চব্বিশ পরগনার ভাঙ্গরের কচুয়া এলাকা থেকে এক প্রতিবাদী বাইক র‍্যালি মিছিল বার হয়। মিছিলে এলাকার ইমাম, মুয়াজ্জিন ও অসংখ্য মুসলিম সম্প্রদায়ের মানুষ অংশ নেন। প্রতিবাদীদের অভিযোগ—ভারতের সংবিধান প্রতিটি নাগরিককে নিজের ধর্ম পালনের অধিকার দিয়েছে। অথচ উত্তরপ্রদেশে নবী দিবস উপলক্ষে ব্যানার লাগানোয় মুসলিম সম্প্রদায়ের মানুষদের গ্রেফতার করা হচ্ছে। তাই এই অন্যায়ের বিরুদ্ধে তারা পথে নেমেছেন。
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Oct 03, 2025 10:33:02
Kaithal, Haryana:कैथल में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार की प्रेस वार्ता....\n-मोहन भागवत के ब्यान_amir-गरीब के बीच मे अंतर बढ़ता जा रहा है पर बोले मंत्री कृष्ण पंवार - कहा: मोहन भागवत भविष्य की सोच रखते हैं लेकिन केंद्र और हरियाणा की सरकार गरीब-अमीर सबके लिए समान कार्य कर रही -गरीबों के सवाल पर स्कार्पियो का उदाहरण देते नजर आए कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार -पंचायत समितियां 195 करोड़ रूपये से करवा सकेंगी विकास. ..दिवाली के बाद हो जायेगी राशि जारी -मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया दावा हरियाणा में भी 25 साल तक रहेगा BJP का राज एंकर : हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार कैथल के भाजपा कार्यालय कपिल कमल में पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी, साथ ही हरियाणा में विकास और राजनीति को लेकर भी बड़ा दावा किया।अमीर-गरीब पर बयानमंत्री पंवार ने कहा कि मोहन भागवत दूरदृष्टि रखते हैं और समाज को लेकर उनकी सोच भविष्य की दिशा तय करती है। उन्होंने जो अमीर-गरीब के बीच बढ़ते अंतर की बात कही, वह विचारणीय है। लेकिन केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार गरीब और अमीर, दोनों वर्गों के लिए समान रूप से कार्य कर रही है।\nमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि वस्तुओं पर जीएसटी कम होने से हर वर्ग—अमीर हो या गरीब—को लाभ मिला है।\nस्कॉर्पियो का उदाहरण\nगरीबों और आम जनता के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने स्कॉर्पियो गाड़ी का उदाहरण देते हुए कहा कि बाजार में उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं का फायदा सभी को समान रूप से मिल रहा है।\nपंचायतों को मिलेगा 195 करोड़...\nपंवार ने बताया कि हरियाणा सरकार दिवाली के बाद पंचायत समितियों के विकास कार्यों के लिए 195 करोड़ रुपये जारी करेगी।यह राशि ग्राम पंचायत, ब्लॉक समिति और जिला परिषद को दी जाएगी ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को तेज़ी मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन पंचायतों ने अब तक अपने खाते की 75% राशि खर्च नहीं की है, उन्हें यह फंड बाद में दिया जाएगा।\n25 साल तक BJP का राज का दावा..\nमंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की नीतियों और जनहित कार्यक्रमों के चलते पार्टी आगामी 25 साल तक सत्ता में बनी रहेगी।\nकांग्रेस पर निशाना...\nप्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर भी तीखा हमला बोला। पंवार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हालिया बयान को "अलूल-चलूल" बताते हुए कहा कि ऐसी पार्टी को हम गंभीर विपक्ष की तरह भी नहीं मानते।\nबाइट: कृष्ण लाल पंवार, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Oct 03, 2025 10:32:20
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपूर के मानगो नगर निगम कार्यालय में 2 करोड़ 48 लाख की लागत से बनने वाली 38 योजनाओं का विधायक सरयु राय ने शीला न्यास किया है, इस मौक़े पर सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद रहें, जहां सांसद एवं विधायक ने सभी योजनाओं को जल्द धरातल पर उतरने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए हैं मानगो नगर निगम क्षेत्र में रोड नाली सड़क के निर्माण को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयु राय ने कल 38 योजनाओं का शिलान्यास किया है जहां शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक के अलावा नगर निगम के कई अधिकारी एवं पार्टी के सभी नेता मौजूद थे जहां मीडिया से बात करते हुए विधायक सरयु राय ने कहा कि सभी योजनाएं विधायक निधि से तैयार की जाएगी मेरे द्वारा जिला प्रशासन से अनुशंसा करने के बाद सभी योजनाओं की स्वीकृति मिली है वही योजनाओं के धरातल पर उतरते ही मानगो क्षेत्र की कई समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा जहां यह सभी योजनाएं मानगो नगर निगम की देखरेख में धरातल पर उतरेगी कोई करना में जाता शास्त्री नगर में जटाधारी हनुमान मंदिर में किचन रूम का भी उद्घाटन किया गया शास्त्री नगर 3 में जॉगर्स पार्क का सौंदर्य करण किया गया।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Oct 03, 2025 10:32:09
Jehanabad, Bihar:बिहार की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। एनडीए सरकार के कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के आरोपों के बाद, सरकार की चुप्पी को लेकर विरोध की लहर तेज होती जा रही है। इसी क्रम में आज जहानाबाद में जनसुराज पार्टी के समर्थकों ने शहर के कारगिल चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, जीवेश मिश्रा, दिलीप जायसवाल, संजय जायसवाल समेत अन्य नेताओंका पुतला दहन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दोषियों को बर्खास्त करो, नीतीश सरकार होश में आओ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एनडीए के कई मंत्री और नेता भ्रष्टाचार और अपराध में संलिप्त हैं। जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इन मंत्रियों के खिलाफ ठोस सबूतों के साथ भ्रष्टाचार और आपराधिक वारदातों का खुलासा किया है।इतने गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक न तो आरोपित मंत्रियों ने सफाई दी है और न ही सरकार या उनकी पार्टी ने कोई कार्रवाई की है। प्रदर्शनकारियों ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश सरकार की चुप्पी यह साबित करती है कि वह दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है और भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है। प्रदर्शन के दौरान जनसुराज समर्थकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार आरोपित मंत्रियों को पद से बर्खास्त नहीं करती या उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता अब भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं करेगी। जब तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, जनसुराज का आंदोलन रुकने वाला नहीं है।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top