Back
अस्पताल की छत पर हेलीकॉप्टर ट्रायल सफल, 24x7 एयर एंबुलेंस सेवा शुरू
JPJai Prakash
Feb 14, 2026 03:34:36
Faridabad, Haryana
अस्पताल की छत पर हेलीकॉप्टर उतरना, ट्रायल सफल
फरीदाबाद : एलिवेटेड हेलिपैड शुरू, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से औपचारिक अनुमति
फरीदाबाद। अमृता अस्पताल में शुक्रवार को एलिवेटेड हेलिपैड पर हेलीकॉप्टर की सफल ट्रायल लैंडिंग कराई गई। इसके साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए इस सुविधा को पूरी तरह शुरू कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, गंभीर मरीजों को अब एयर एंबुलेंस के माध्यम से सीधे अस्पताल तक लाने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
अस्पताल को रूफटॉप हेलिपैड के संचालन के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से औपचारिक अनुमति प्राप्त हो चुकी है। करीब 28 मीटर व्यास वाला यह हेलिपैड संरचनात्मक रूप से मजबूत बना हुआ है और यह लगभग 5,700 किलोग्राम तक भार वहन करने में सक्षम है।
सफल परीक्षण के दौरान हेलिपैड की संरचनात्मक मजबूती, अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं, टेक-ऑफ और लैंडिंग मानकों सहित मरीजों को हेलीकॉप्टर से सीधे अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने की पूरी व्यवस्था का परीक्षण किया गया। सभी मानक निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप पाए गए।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, अब यह सुविधा 24×7 आधार पर एयर एंबुलेंस सेवाओं के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे गंभीर रूप से बीमार और दुर्घटना पीड़ित मरीजों को गोल्डन आवर में त्वरित उपचार मिल सकेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 14, 2026 04:52:070
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 14, 2026 04:51:560
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 14, 2026 04:51:240
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 14, 2026 04:51:020
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 14, 2026 04:50:450
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 14, 2026 04:50:320
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 14, 2026 04:50:100
Report
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 14, 2026 04:49:220
Report
MSManish Singh
FollowFeb 14, 2026 04:49:070
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 14, 2026 04:48:480
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 14, 2026 04:48:300
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 14, 2026 04:48:190
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 14, 2026 04:48:090
Report