Back
योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे में पूजा-प्रार्थना के साथ जनता दरबार, विकास कार्यों का लोकार्पण
NTNagendra Tripathi
Feb 14, 2026 04:48:09
Gorakhpur, Uttar Pradesh
रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी。
Date: 14-02-2026
लोकेशन: गोरखपुर
स्लग:
सीएम योगी ने गोरखनाथ temple में की पूजा पाठ व गौ सेवा, जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण。
एंकर:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मन्दिर में पूजा पाठ और गौ सेवा करने के बाद जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं का त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री कैंपियरगंज क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह गोरखनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा-अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री ने गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसके बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों और मांगों को लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे कैंपियरगंज क्षेत्र के जंगल कौड़िया पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री नवनिर्मित ब्लॉक भवन और प्रवेश द्वार का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे गोरखपुर महानगर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का उद्घाटन करेंगे। इस कल्याण मंडपम के शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है और सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे को धार्मिक, जनसुनवाई और विकास कार्यों के समन्वय के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय जनता को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 14, 2026 06:20:530
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 14, 2026 06:20:390
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 14, 2026 06:20:260
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 14, 2026 06:20:080
Report
HSHarish Sharma2
FollowFeb 14, 2026 06:18:320
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 14, 2026 06:18:150
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 14, 2026 06:17:590
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 14, 2026 06:17:470
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 14, 2026 06:17:270
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 14, 2026 06:16:480
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 14, 2026 06:16:330
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 14, 2026 06:15:460
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 14, 2026 06:04:020
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 14, 2026 06:03:520
Report