Back
दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सियासत गरम, विपक्ष का सीएम पर हमला
DKDAVESH KUMAR
Nov 28, 2025 09:30:17
Delhi, Delhi
अल्का लांबा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष
दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, दिल्ली में थपड़ कांड हो जाता है, सीएम को थपड़ मार दिया जाता है। सीएम पर हमला कर दिया जाता है। दिल्ली में महिलाएं घूमती है तो वो खुद कहती है कि सुरक्षित नहीं है गृह मंत्री अमित शाह जी ने कहा था कि सिलेंडर मिलेगा दिवाली और होली पर और 2500 हजार रुपए कहा है जो वादा किया था। राजधानी गैस चैंबर बनी हुई है, इसके लिएं केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार जिम्मेदार है बीजेपी की 4 इंजन की सरकार है। दिल्ली को बर्बाद करने का काम आम आदमी पार्टी ने किया, इसलिए हमने उनका साथ छोड़ा। अब दिल्ली बदलने पड़ेगी, 10 साल आम आदमी पार्टी को मिले, बीजेपी को भी मौका मिला लेकिन कोई काम नहीं। रेखा गुप्ता जी बस बयान बाजी करती है, लंबी जबान है जैसे उन्होंने कहा कि कूड़े के पहाड़ को जाना होगा, ऐसे नहीं होगा। स्टूडेंट्स प्रदर्शन कर साफ हवा मांग रहे थे उनको गिरफ्तार किया गया, कोर्ट में पेश किया गया मैंने पिछले 30 सालों में दिल्ली को बनते और बर्बाद होते हुए देखा है। दिल्ली स्वर्ग से नरक बनने की ओर बढ़ रही है और हम मूकदर्शक बनकर नहीं देख सकते हैं। दिल्ली को महिलाओं के लिए सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए, तो दिल्ली में मुख्यमंत्री के आवास पर थप्पड़ कांड हो जाता है। ये कोई छोटी घटना नहीं है। 4 घंटे पहले की खबर है, आदर्श नगर में 65 साल की महिला का रेप कर हत्या की गई। द्वारका में कार में महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। दुख होता है जब अमेरिका में एडवायजरी जारी की जाती है कि भारत की राजधानी दिल्ली बिल्कुल भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। देवेंद्र यादव, दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
दिल्ली जो 15 साल कांग्रेस के राज में चली उसमें अपनी अलग पहचान बनने में सफल रही थी दिल्ली एक समय में ग्रीनेस्ट सीटी में गिनी जाती थी, जब कॉन्ग्रेस की सरकार थी अब इस दिल्ली के लिए आम आदमी पार्टी और बीजेपी जिम्मेदार है। 12 साल में दिल्ली की हालात बत्तर होती चली गई 15 साल के राज में कॉन्ग्रेस ने दिल्ली को ग्रीन दिल्ली बनाया और पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत किया बीजेपी की सरकार है तो 10 महीने में इन्होंने दो हजार डीटीसी बसों को सड़क से हटाया, मेट्रो ओवरलोड है किराए बढ़ रहे है, दिल्ली सुरक्षित नहीं है, जिस राज्य में सीएम सुरक्षित न हो क्या हालत होगा दिल्ली का। लाल किले के पास बम विस्फोट होता है, वह दिल्ली में घूमता है समय रहते उसको नहीं पकड़ा गया। अरविंद केजरीवाल और रेखा जी ने हालात यह कर दिए है कि जो गरीबों को मकान मिलने थे वो जर्जर हो गए। हमारी सरकार थी तो झुग्गी वालों के लिए मकान हमने बनवाए। बीजेपी की सरकार गरीब विरोधी है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 400 के पार बना हुआ है, डेटा को सरकार मेन्यूप्लेट कर रहे है, प्रदूषण को लेकर काम नहीं हो रहा है, यमुना मेली है। दिल्ली में प्रदूषण से 17188 मौत दिल्ली में होती है, आप अंदाजा लगा सकते है दिल्ली के क्या हालत है। दिल्ली की ग्रीन दिल्ली की जरूरत है और बीजेपी की सरकार दिल्ली में पेड़ काटे जा रहे है। एमसीडी उपचुनाव में 30 तारीख को मतदान होना है बीजेपी की सरकार संवेदनहीन है विकास कार्य को लेकर गंभीर नहीं है वोटर लिस्ट है वजीरपुर वार्ड की है बूथ नंबर 13 है इसमें एक व्यक्ति का 91 बार फ़ोटो लगा हुआ है। वोट का अधिकार छीना जा रहा है में अपना वोट अगर डालने जाऊँगा तो मेरा फ़ोटो नहीं होगा तो कैसे वोट डालूँगा। 90 लोगो का उनके वोट के अधिकार छीना जा रहा है, चुनाव आयोग को इसकी जानकारी दी है। इस चुनाव से सरकार नहीं बदलेगी लेकिन सोती सरकार को जगाना है कांग्रेस SC विभाग के चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली में कांग्रेस की सरकार ने गरीब बच्चों के लिए 'राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय' बनाए थे, जिससे गरीब बच्चे भी पढ़कर आगे बढ़ पाएं। आप रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए, दिल्ली के इन स्कूलों से निकले बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट और जज बने हैं। वहीं, AAP की सरकार ने इन सभी स्कूलों का नाम बदल दिया जहां कांग्रेस की सरकार में दलित वर्ग के बच्चों के लिए अलग-अलग तरीके की योजनाएं बनाई जाती थीं, जिनके तहत बच्चों को पढ़ने के लिए फंड मिल जाता था। वहीं, AAP और BJP की सरकारों ने लगातार इन छात्रों को दी जा रही स्कॉलरशिप्स को कमजोर करने का काम किया। एक समय था जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी और लोग बेहतर रोजगार के लिए दिल्ली आते थे। कुछ दिनों पहले यूथ कांग्रेस ने तालकटोरा स्टेडियम में एक कैंप लगाया था, जिसमें कॉर्पोरेट्स और बेरोजगारों के बीच में संवाद कराया गया। वहां काफी तादाद में बेरोजगार युवा आए। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि जिस दिल्ली में लोग रोजगार की तलाश में आते थे, वहां बेरोजगारी किस हद तक बढ़ गई है, ये दिल्ली सरकार की नाकामी को दर्शाता है। जब किसी नेता पर जिम्मेदारी आती है, वो उतना ही गंभीर हो जाता है, लेकिन दिल्ली में उल्टा हो रहा है। जब दिल्ली की मुख्यमंत्री से सवाल किए जाते हैं तो वे बेहद गैरजिम्मेदाराना तरीके से जवाब देती हैं। इसके पहले अरविंद केजरीलाव ने भी अलग तरह की राजनीति का वादा जनता से किया था, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HBHemang Barua
FollowNov 28, 2025 09:39:0880
Report
26
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 28, 2025 09:38:5782
Report
VRVikash Raut
FollowNov 28, 2025 09:38:1873
Report
OTOP TIWARI
FollowNov 28, 2025 09:37:4560
Report
98
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 28, 2025 09:37:2276
Report
MPManish Purohit
FollowNov 28, 2025 09:37:0829
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowNov 28, 2025 09:36:4584
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowNov 28, 2025 09:36:1642
Report
SKSunny Kumar
FollowNov 28, 2025 09:35:4891
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 28, 2025 09:35:3829
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowNov 28, 2025 09:35:1677
Report
KKKARAN KHURANA
FollowNov 28, 2025 09:34:57Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार से सीएम पुष्कर सिंह धामी की संतों के साथ मुलाकत पर
46
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 28, 2025 09:34:4735
Report