Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110047
दिल्ली-NCR में CAAQMS नेटवर्क का विस्तार: 157 स्टेशन तक पहुँचने की योजना
TCTanya chugh
Feb 10, 2026 10:30:32
New Delhi, Delhi
*Delhi-NCR to be strengthened with expansion of Continuous Ambient Air Quality Monitoring Stations (CAAQMS)* The air quality monitoring framework in Delhi-NCR is being significantly strengthened through systematic augmentation of the Continuous Ambient Air Quality Monitoring Stations (CAAQMS) network, in order to ensure spatial coverage, improved data reliability and robust scientific assessment of air pollution across the region. The initiative is aimed at enhancing real-time air quality surveillance and supporting evidence-based policy interventions for effective air pollution abatement in Delhi-NCR. As part of the ongoing strengthening of the air quality monitoring network, the Commission for Air Quality Management in NCR and Adjoining Areas (CAQM) has been reviewing the status of augmentation of 27 new CAAQMS across Delhi-NCR [06 in Delhi, 07 in Haryana (NCR), 04 in Rajasthan (NCR) and 10 in Uttar Pradesh (NCR)], over and above the existing network of 84 monitoring stations (40 in Delhi, 22 in Haryana-NCR, 04 in Rajasthan-NCR and 18 in Uttar Pradesh-NCR) operated by concerned agencies in the region. Out of the 27 new CAAQMS across Delhi-NCR: 06 CAAQMS have been installed in Delhi; 07 new CAAQMS in Haryana (NCR), 04 in Rajasthan (NCR) and 10 in Uttar Pradesh (NCR) are in the process of installation. In addition to the ongoing augmentation, the scientific criteria for future expansion of the air quality monitoring network in Delhi-NCR has also been deliberated in detail. It was emphasised that monitoring density must adequately reflect population distribution, land-use characteristics such as residential, traffic, industrial and background areas, urban contiguity and the rapid expansion of peri-urban/ suburban regions. The need for grid-based spatial coverage has been considered. Further, background and border stations are also required to better understand regional transport of pollutants and baseline air quality levels influencing Delhi-NCR. Accordingly, in addition to existing population-based norms for Delhi and contiguous cities of Ghaziabad, Noida, Greater Noida, Faridabad, Ghaziabad, Sonepat, norms have been framed for installation of air quality monitoring stations at approximately one station in each 25 sq. km. (5 km × 5 km grid), while other district headquarters and cities would have one station per 50 sq. km. area. Monitoring coverage in peri-urban and suburban areas has also been identified as critical for assessing inflow and outflow of pollution and understanding the impact of urban sprawl on regional air quality. Further, based on above-mentioned criteria, 46 additional stations including 14 in Delhi, 16 in Haryana (NCR), 01 in Rajasthan (NCR) and 15 in Uttar Pradesh (NCR) are required in Delhi-NCR to strengthen the air quality monitoring infrastructure and to ensure comprehensive and uniform air quality monitoring across Delhi-NCR. Taking into account the additional stations, total number of CAAQMS in Delhi-NCR would be 157 comprising of 60 stations in the Delhi, 45 in Haryana (NCR), 09 in Rajasthan (NCR) and 43 in Uttar Pradesh (NCR). The Commission reiterated that a robust and dense air quality monitoring network is vital for effective monitoring and mitigation of air pollution in the region. The ongoing and proposed augmentation of CAAQMS, will significantly enhance the ability to identify pollution sources, track trends and take necessary actions accordingly.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPramod Sinha
Feb 10, 2026 12:06:35
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में जमीन विवाद के चलते एक युवक ने अपने खेत में बने हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया. खंडवा के पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा से इस युवक का जमीनी विवाद चल रहा है. इससे पहले भी वह दो बार यही हरकत कर चुका है. पुलिस ने किसी तरह उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा. खंडवा के जूना पानी गांव का रहने वाला रोहित पाल अपने खेत में बने हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया. रोहित पाल की जमीन खंडवा के पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा की लगती है. रोहित पाल के परिवार वालों ने ही कुछ साल पहले यह जमीन पूर्व विधायक को बेची थी. जमीन की चतुर सीमा में गड़बड़ी होने की वजह से इस युवक की लगभग डेढ़ एकड़ जमीन पूर्व विधायक के हिस्से में जा रही है. यह युवक इसी समस्या को लेकर दो बार पहले भी इसी टावर पर चढ़ा था. दोनों पक्षों के बीच जमीन की चतुर सीमा का विवाद तहसीलदार और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के न्यायालय में भी चल रहा था. तहसीलदार ने निराकरण भी किया लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं है. उसका कहना है कि जमीन उसकी है और वह लेकर रहेगा. परिजनों का कहना है कि वह वर्षों से इस जमीन पर खेती कर रहे हैं लेकिन नापती के दौरान उनकी जमीन कम हो रही है. उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि एक बार फिर से इसकी चतुर सीमा तय की जाए ताकि समस्या का निराकरण हो सके. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाया कि कलेक्टर कार्यालय में अपील करने का प्रावधान है. वह न्यायालय में अपील कर सकता है कोई ना कोई निराकरण जरूर निकलेगा।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Feb 10, 2026 12:06:18
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शहर में गुलामी के दौर से जुड़े नामों को हटाकर भारतीय संस्कृति और गौरव से जुड़े नामों को स्थापित करने की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रयासों से शहर में ऐतिहासिक नाम परिवर्तन की यह श्रृंखला संभव हो पा रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस क्रम में पहले फॉयसागर झील ka नाम बदलकर वरुण सागर किया गया, इसके बाद किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदलकर महर्षि दयानंद मेमोरियल रखा गया। इसी तरह प्रसिद्ध होटल खादिम का नाम बदलकर अजयमेरु किया गया। अब इसी कड़ी में क्रिश्चियन गंज पुलिस थाना और पुलिस चौकी का नाम भी बदल दिया गया है। नए आदेशों के अनुसार यह थाना और चौकी अब कृष्ण गंज थाना और पुलिस चौकी के नाम से जानी जाएगी。 विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने आज औपचारिक रूप से नाम परिवर्तन पट्टीका का अनावरण किया… इस मौके पर एसपी वंदिता राणा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे… क्षेत्रवासी लंबे समय से इन नामों को बदलने की मांग कर रहे थे, ताकि शहर की पहचान भारतीय इतिहास, संस्कृति और गौरव से जुड़ी रह सके। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह कदम अजमेर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा और आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने में मदद करेगा–
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 10, 2026 12:04:42
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जलालपुर में रहने वाले सिकंदर सिंह यादव अब परिवार सहित अपने गांव से कलेक्टर और एसपी कार्यालय तक दंडवत यात्रा करेंगे, उनका कहना है कि उनके साथ करीब 9:30 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है. जलालपुर में मानपुर गिर्द के रहने वाले भूपेंद्र सिंह राजवीर सिंह और कमलजीत सिंह ने उन्हें 2023 में प्लॉट बेचा था बाद में अगले ही साल इसी प्लॉट को अन्य व्यक्ति अतर सिंह और गिरवर सिंह यादव को बेच दिया. जब सिकंदर यादव अपनी पत्नी रानी के साथ 20 × 70 के प्लाट पर काम कराने के लिए पहुंचे तो उन्हें अतर सिंह और अतर सिंह यादव ने मारपीट करके भगा दिया. कई दिनों से सिकंदर यादव पुरानी छावनी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. उनका कहना है कि अगले मंगलवार तक धोखाधड़ी करने वाले और उनके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए दंडवत यात्रा करेंगे。
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Feb 10, 2026 12:04:03
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में मंदिरों और मठों की बेशकीमती ज़मीन पर अवैध कब्ज़े के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब अयोध्या जिला न्यायालय में लंबित एक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जहां कूटरचित दस्तावेज़ों के सहारे करोड़ों की मंदिर संपत्ति पर कब्ज़े की साजिश सामने आई है। मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रमोद वन इलाके में स्थित जानकी निवास मंदिर से जुड़ा है। न्यायालय की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मंदिर पर कब्ज़ा करने की नीयत से महज्जरनामा तैयार किया गया था, जिसमें अयोध्या के प्रतिष्ठित संतों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। इस मामले में राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास के फर्जी हस्ताक्षर भी दस्तावेज़ों में दर्शाए गए थे। हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की जांच में ये हस्ताक्षर पूरी तरह फर्जी पाए गए। न्यायालय ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा कि कूटरचित दस्तावेज़ों के जरिए मंदिर की बेशकीमती संपत्ति हड़पने का प्रयास किया गया। राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल लेने दास ने कहा कि जानकी निवास मंदिर के महंत निमिया बाबा के निधन के बाद वैष्णव परंपरा के अनुसार मदन मोहन दास को मंदिर का महंत नियुक्त किया गया था। वर्तमान में मदन मोहन दास द्वारा मंदिर की परंपराओं और व्यवस्थाओं का विधिवत संचालन किया जा रहा है। वहां तो मदन मोहन दास की अधिवक्ता नेहा श्रीवास्तव ने कहा कि इसी बीच विपक्षी रामकुमार द्वारा फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर, कूटरचित हस्ताक्षरों के जरिए महज्जरनामा बनाया गया और मंदिर की संपदा पर कब्ज़े की साजिश रची गई। यह पूरा मामला फर्जी दस्तावेज़ और कूटरचित हस्ताक्षरों का है। न्यायालय की जांच और हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट से सच्चाई सामने आ गई है। अब पुलिस द्वारा विवेचना जारी है।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 10, 2026 12:03:39
Jaspur, Uttarakhand:ए क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सडक दुर्घटनाओं को लेकर ssp मणिकांत मिश्रा हुए सख्त,गांव की सभी छोटी बड़ी सड़कों का किया जायजा, छोटी व ज्यादा घनी आबादी वाले रास्तों पर नहीं चलेंगे भारी वाहन, आपको बता दिन बीते कुछ दिनों में भारी वाहन डंपर आदि से क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है बीते दिन कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मनगर व ढकीया नंबर एक में दो व्यक्तियों की डंपर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई थी वही उक्त डंपर को आक्रोशित लोगों ने आग लगा दी थी वही आज एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने ग्राम ढकीया, गुलज़ारपुर, ब्रामनगर के करीब आधा दर्जन गांव की छोटी बड़ी सभी सड़को का जायजा लिया व सुबह 6:00 से रात्रि 9:00 तक सभी भारी वाहनों का छोटी-बड़ी सभी सड़कों पर प्रतिबंध लगाया गया,
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Feb 10, 2026 12:03:24
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर 12 जनवरी को दीपक राजभर की गोली मारकर हत्या के मामले में 50 हजार का इनामिया बदमाश विशाल के साथ 2 अन्य साथी गिरफ्तार कासिमाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी अपराधी विशाल यादव उर्फ छोटक दो साथियों संग पकड़ा गया विशाल यादव पर हत्या, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं   ग्राम टोडार में चेकिंग के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार तीसरा वांछित अभियुक्त धनंजय राजभर बेलसड़ी से गिरफ्तार पुलिस हत्या में प्रयुक्त 1 पिस्टल, दो जिंदा कारतूस किए बरामद चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी मिले तीनों अभियुक्तों से पूछताछ जारी, विधिक कार्रवाई आगे बढ़ी गाजीपुर के कासिमाबाद के बेलसड़ी गांव के पास 12 जनवरी की रात दीपक राजभर की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त विशाल यादव उर्फ छोटक को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल दो जिंदा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। इस बात की पुष्टि सीओ कासिमाबाद अनुभव राजश्री ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 9/10 फरवरी की रात थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा ग्राम टोडार में चेकिंग के दौरान इनामी अभियुक्त विशाल यादव और उसका साथी सौरभ यादव को दबोचा गया। इसके बाद आज, 10 फरवरी को इस मुकदमे में वांछित तीसरे अभियुक्त धनंजय राजभर को उसके निवास स्थान बेलसड़ी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुख्य अभियुक्त विशाल यादव का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है और उसके खिलाफ हत्या, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस तीनों अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बाइट- अनुभव राजश्री- सीओ कासिमाबाद, गाजीपुर
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 10, 2026 12:03:06
Baghpat, Uttar Pradesh:मामूली विवाद के चलते दबंगों द्वारा एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।मारपीट के दौरान एक गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया, जिससे पीड़ित पक्ष में शोक की लहर हैं।घटना थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव बिलोचपुरा गांव में सामने आई है।पीड़ित पक्ष की महिला रानी ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने घर में घुसकर उसके और उसके परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।पीड़िता का आरोप है कि अमरीश, आज़ाद, मोहसिन और शेर खान ने उसके साथ मारपीट और बदतमीजी की। रानी का कहना है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की और विरोध करने पर बुरी तरह पीटा,जिसके चलते उसका गर्भपात हो गया और उसने मृत बच्चे को जन्म दिया।पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कििथाना पुलिस ने दबंगों से मिलीभगत कर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।न्याय की मांग को लेकर पीड़ित महिला और उसके परिजन मृत बच्चे को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 12:02:57
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में सोमवार को एक कार्यक्रम में ग्राम प्रधान को उसके ही भतीजे द्वारा रंजिशवश गोली मार दी गई। घायल प्रधान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया थाना रामगढ़ क्षेत्र में सोमवार रात को एक कार्यक्रम में पहुंचे ग्राम जाखई के ग्राम प्रधान सोम प्रकाश को कार्यक्रम स्थल के बाहर घात लगाए बैठे हुए लोगों ने पीछे से पीठ में गली मार दी ग्राम प्रधान घायल होकर वहीं गिर पड़े। कार्यक्रम में अफरा तफरी‌ मच गई। घायल ग्राम प्रधान को तुरंत जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है संबंधित मामले में पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद नै वताया प्रधान सोम प्रकाश के भतीजे ललित ने व्यक्तिगत रंजिश के कारण गोली मारी‌ है। ऊसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली‌ गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है।
0
comment0
Report
OBOrin Basu
Feb 10, 2026 12:02:48
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस सूत्रों के अनुसार ड्रग्स मामले में मार्च 2025 में लालगोला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी के चलते Humayun Kabir की बेटी की ससुराल में बड़ी संपत्ति की खोज मिली। अपराधी ने दवा तस्करी से पैसा बनाने का अनुमान लगाया है। नतीजतन, आपराधिक मामले की पुष्टि के साथ वित्तीय जांच शुरू हुई। पिछले छह वर्षों में Humayun के ससुराल वालों के सभी सदस्य को संपत्ति गणना की बाध्य सूची में देखा गया था; यह असंगतता प्रकाश में आई। अदालत को रिपोर्ट सौंपी गई। पुलिस का कहना है कि संपत्ति नशीली दवाओं के तस्करी से बनाई गई थी। अदालत के आदेश के तहत संपत्ति जब्त करने के प्रभारी अधिकारी बड़े पैमाने पर जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। shariful और परिवार के बाकी सदस्य virtual सुनवाई में मौजूद रहे, लेकिन वह विशाल संपत्ति आय के स्रोत को न्यायोचित ठहरा नहीं पाए। फिर, shariful Islam, उनके बेटे, बहु ( Humayun की बेटी), उनके भाई सहित परिवार के सभी नाम पर 10 करोड़ 73 लाख 75 हजार रुपए की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया गया। इनमें 14 संपत्ति, 15 बैंक खाते और 2 कारें शामिल हैं। पुलिस बैंक अधिकारियों के साथ बैंक खाते की जानकारी जुटाएगी। ज़मीन shariful, उसकी पत्नी और बेटे के नाम पर है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ है। तीसरी संपत्ति बड़ी जमीन है जो Humayun के दामाद Rehan के नाम पर है। चौथा संपत्ति ईंट भट्ठे के साथ घर Humayun के दामाद Rehan के नाम पर है। पांचवीं संपत्ति गौड़ादासपुर लालगोला में आम और लिचू उद्यान... Humayun की बेटी Nazma Sultana और Jamai Rehan के नाम पर।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Feb 10, 2026 12:02:31
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में अंतरराज्यीय नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली–यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार जयपुर में हुई बड़ी नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय नकबजनी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये नकद और कीमती ज्वेलरी बरामद की गई है।ये कार्रवाई विद्याधरपुरी थाना पुलिस, साइबर सेल और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम द्वारा की गई。 पुलिस के अनुसार, 28 जनवरी 2026 की रात भगवती कॉलोनी क्षेत्र में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। इस संबंध में पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर विद्याधरपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज की। करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली के मयूर विहार और उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया。 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शान मोहम्मद उर्फ शानू और शकील अहमद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी शान मोहम्मद के खिलाफ चोरी, नकबजनी, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत 35 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और उसे पूर्व में दो बार सजा भी हो चुकी है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले बंद और सूने मकानों की रेकी करते थे, फिर मौका देखकर वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के बाद संपत्ति आपस में बांटकर अलग-अलग स्थानों पर चले जाते थे। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है..
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 10, 2026 12:02:16
Sikar, Rajasthan:सीकर दो मजदूरों की मौत सीकर शहर में आज एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। जयपुर–झुंझुनू मार्ग स्थित पिपराली बाईपास इलाके में निर्माणाधीन एक बिल्डिंग में रोड़ी-सीमेंट ले जाने वाली ट्रॉली अचानक नीचे गिर गई। ट्रॉली के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान मध्य प्रदेश निवासी मजदूर सूरज और झुंझुनू जिले के परसरामपुरा निवासी सुभाष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सामग्री ऊपर ले जाई जा रही थी, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली नीचे गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Feb 10, 2026 12:02:01
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top