Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
JKUTDMA: गंदरबल में 2300 मीटर से ऊपर मध्यम खतरे के साथ हिमस्खलन की चेतावनी
WMWaqar Manzoor
Feb 10, 2026 12:00:30
Jammu and Kashmir Union Territory Disaster Management Authority (JKUTDMA) has issued an avalanche advisory for Ganderbal district, warning that an AVALANCHE with MEDIUM danger level is likely to occur above 2300 metres over GANDERBAL in next 24 hours. Stay Alert. Stay Safe. Dial 112 for EMERGENCY.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 10, 2026 13:31:19
Noida, Uttar Pradesh:सरकार ने आर्टिफिशियल जेनरेटेड कंटेंट के लिए नियम नोटिफाई किए अब बताना होगा- एआई से बना है. सरकार ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि ये प्लेटफॉर्म एआई-जनित सामग्री को स्पष्ट रूप से लेबल करें। ऐसी सामग्री में पहचान के लिए संकेत जरूर होने चाहिए। सरकार ने कहा कि एक बार एआई लेबल या मेटाडाटा लगाने के बाद उसे हटाया या दबाया नहीं जा सकता। आदेश में कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को स्वचालित उपकरण लगाने होंगे ताकि गैरकानूनी, यौन शोषण वाली या धोखाधड़ी वाली एआई सामग्री रोकने में मदद मिल सके। सरकार ने यह भी कहा कि प्लेटफॉर्म्स को हर तीन महीने में यूजर्स को चेतावनी देनी होगी कि एआई सामग्री का गलत इस्तेमाल करने पर सजा हो सकती है।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 13:28:15
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh:मीरगंज।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) के अवसर पर मीरगंज ब्लॉक क्षेत्र में बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल बलिया, दिव्य कृपाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीरगंज एवं संविलियन विद्यालय हल्दी खुर्द में कार्यक्रम संपन्न कराए गए। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर पुनीत सक्सेना, किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अवधेश शर्मा एवं सीकेडी सीसी प्रियंशु शर्मा की मौजूदगी में विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक दवा का सेवन कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा वितरण की प्रक्रिया को पूरी सतर्कता और निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराया।इस मौके पर बच्चों को पेट के कीड़ों से होने वाली बीमारियों, एनीमिया के दुष्प्रभाव, स्वच्छता अपनाने, हाथ धोने की आदत और संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिक्षकों ने भी बच्चों को साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 13:25:49
Katra Dayaram, Uttar Pradesh:मऊआइमा थाना क्षेत्र के हरिसेनगंज में एक कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) मऊआइमा भेजा। बताया जा रहा है कि कार प्रयागराज से प्रतापगढ़ की ओर जा रही थी। कार चालक के पिता का हाल ही में अस्पताल में निधन हो गया था, जिसके बाद वह घर लौट रहा था। हरिसेनगंज पहुंचते ही उसकी कार की बाइक से टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार मानसिंह और उसका एक साथी भी इस दुर्घटना में घायल हो गए। मानसिंह बनकट इस्माईलगंज का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर UP 70 CK 0149 (अर्टिगा) और मोटरसाइकिल का नंबर UP 70 CY 3817 है। मऊआइमा थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Feb 10, 2026 13:22:55
Karauli, Rajasthan:सपोटरा विधायक हंसराज मीणा के जन्मदिन पर कन्हैया दंगल का हुआ आयोजन, विधायक ने लगाए ठुमके जिला करौली सपोटरा क्षेत्र में आयोजित कन्हैया दंगल के दौरान विधायक हंसराज मीणा लोकगीतों की धुन पर कलाकारों के साथ ठुमके लगाते नजर आए। उनके उत्साहपूर्ण अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं का जोश दोगुना कर दिया और पूरे परिसर में उल्लास का माहौल बन गया। बालौती गांव स्थित शंकर सुवन श्री मंशापूर्ण हनुमान धाम पर आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोठरा, दुदराई, कसेड-अरोरा, सूरतपुरा और गावंदा सहित आसपास के गांवों की प्रसिद्ध गायन पार्टियों ने भाग लिया। अपनी सशक्त और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से कलाकारों ने दंगल को यादगार बना दिया। विधायक के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कन्हैया दंगल में धार्मिक और पौराणिक कथाओं पर आधारित भजनों, कथाओं और लोकगीतों की मधुर स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रोतागण देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे और कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दंगल स्थल पर आस्था, लोकसंस्कृति और उत्सव का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि कन्हैया दंगल का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोकसंस्कृति को बढ़ावा देना है।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 10, 2026 13:22:01
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा चेचट पुलिस की बड़ी कार्रवाई 123 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई पुलिस को देखकर चालक फरार खेतों में भाग निकला तस्कर, तलाश जारी, एंकर...रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 123 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को जब्त किया है। चेचट थाना प्रभारी सुरेन्द्र गोदारा के अनुसार दिल्ली वडोदरा मुंबई एक्सप्रेस-वे के चेचट इंटरचेंज पर नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार भानपुरा, मध्यप्रदेश की ओर से आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक कार को तेज रफ्तार में कोटा की तरफ भगाने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो चालक कार को सड़क के बीच खाली जगह में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में फरार हो गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 7 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 123 किलो अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने मौके से कार और पूरा मादक पदार्थ जब्त कर लिया है। फिलहाल कार चालक की तलाश जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है。
0
comment0
Report
AAAteek Ahmed
Feb 10, 2026 13:21:45
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Feb 10, 2026 13:21:34
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - कुशीनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी - अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का भंडाफोड़ - थाना कोतवाली पडरौना पुलिस की बड़ी कार्रवाई - बिहार बॉर्डर के पास से पड़रौना कोतवाली की बांसी चौकी से तस्कर गिरफ्तार - ट्रक में छिपाकर ले जायी जा रही थी अवैध शराब - पंजाब निर्मित 360 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद - बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी तैयारी - राजस्थान के 2 शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार - शराब व ट्रक की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये - पूछताछ में संगठित गिरोह होने का खुलासा - पंजाब–चंडीगढ़ से शराब लाकर बिहार भेजते थे तस्कर - कोतवाली पडरौना में मुकदमा दर्ज - एक्साइज एक्ट व बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई - कुशीनगर पुलिस की सतर्कता से बड़ा नेटवर्क बेनकाब
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 10, 2026 13:20:41
Kishanganj, Bihar:किशनगंज में बालू माफिया जिला प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के ओद्रा घाट पुल के नीचे डोंक नदी में दिनदहाड़े हो रहा है अवैध बालू खनन। बालू माफिया लाखों रुपये कमा रहे हैं और सरकार के राजस्व को जमकर चूना लगा रहे हैं। हालांकि 6 फरवरी को जी मीडिया ने इस अवैध खनन को प्रमुखता से प्रशारण के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। मौके पर छापेमारी की गई, जमा बालू को नष्ट किया गया और बालू निकालने वाली पांच नावों - जो बांस-बत्ती से बनी थीं - को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई काफी थी? जवाब होगा नहीं ...क्योकि प्रशासन की सख्ती के बावजूद बालू माफिया फिर से सक्रिय हो गए हैं। नई नावें तैयार की गईं और वही डोंक नदी में अवैध बालू खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से अपने ग्राहकों तक सप्लाई कर मोटी रकम कमा रहे है। जिला पदाधिकारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी चार दिन पूर्व उसी घाट पर कार्रवाई की जा चुकी है। डीएम ने कहा कि आगे भी उसी स्थल पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि अवैध खनन में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Feb 10, 2026 13:20:10
Latehar, Jharkhand:लातेहार पुलिस को अफीम के तस्करों के विरुद्ध बड़ी करवाई की है पुलिस ने अफीम की तस्करी करते विशाल पासवान को ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया है । लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्राउन सुगर की बड़ी खेप बिहार ले जाने की तैयारी में है । सूचना के बाद पुलिस टीम गठित की गई पुलिस की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के झरिया डैम से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है । वही थाना इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि लातेहार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी सूचना के आधार पर छापेमारी कर अफीम के तस्कर के साथ 13 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरतार किया है आगे भी पुलिस अफीम माफियाओ के विरुद्ध करवाई की जाएगी ।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Feb 10, 2026 13:19:51
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में देर रात से लेकर मंगलवार की सुबह तक एक काली बोलेरो सवार दो युवक सड़कों पर मौत बनकर घूमते रहे।इन दोनों युवकों ने पहले एक किन्नर को कार से कुचल कर गंभीर रूप से घायल किया, फिर बीच-बचाव करने आए एक कॉलेज छात्र को अधमरा कर अपहरण किया फिर पुलिस के दबाव में सड़क पर फेंक दिया।...इतना ही नहीं, पुलिस को रोकने पर आरोपियों ने कई बार पुलिस टीम को भी कुचलने की कोशिश की।आख़िरकार पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ। सोमवार की देर रात डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि ब्लैक रंग की एक बोलेरो, उसमें सवार दो युवकों ने कचहरी चौक इलाके में एक किन्नर को कुचल दिया है।सूचना मिलते ही रांची पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। सबसे पहले पुलिस टीम ने सड़क पर घायल पड़े किन्नर को अस्पताल पहुंचाया, वहीं दूसरी टीम बोलेरो की तलाश में जुट गई। इसी दौरान कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय को सूचना मिली कि संदिग्ध ब्लैक गाड़ी रातु रोड की ओर देखी गई है।इसके बाद कचहरी चौक से लेकर कांके रिंग रोड, तिलता चौक, मांडर और नगड़ी तक पुलिस ने व्यापक घेराबंदी शुरू की।पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वाहन रोकने की कोशिश की, लेकिन कार सवारों ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए भागने का प्रयास किया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top