Back
दिल्ली एमसीडी ने 2025-26 का बड़ा बजट पारित, ग्रामीण-शहरी सुविधाओं पर बड़ा जोर
DKDAVESH KUMAR
Feb 13, 2026 13:39:27
New Delhi, Delhi
आज दिल्ली नगर निगम के नेता सदन, प्रवेश वाही द्वारा निगम के सदन में वर्ष 2025-26 का संशोधित बजट अनुमान तथा वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप देकर प्रस्तुत किया गया
नेता सदन ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, जोकि लगभग 17,583 करोड़ रुपये का है सदन में पारित हुआ और इस बजट में जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मदों में भी बढ़ोतरी की गई है ।
1. दिल्ली के ग्रामीण निवासियों को सीधा लाभ पहुंचाते हुए 49 पूर्णतः ‘ग्रामीण’घोषित गांवों में जिन लोगों के पास 500 मीटर तक आवासीय पुश्तैनी मकान हैं, उनको हाउस टैक्स से पूरी तरह छूट प्रदान की जा रही है । साथ ही शहरीकृत गांवों में 200 मीटर तक के मूल निवासियों के आवासीय भवनों का सम्पत्ति-कर माफ किया जा रहा है।
2. दिल्ली की सभी ग्रुप हाउसिंग सोसायटीज़ को समय पर टैक्स जमा कराने पर सम्पत्ति कर में 15 प्रतिशत छूट देने का प्रावधान किया जा रहा है, जो आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बंद कर दिया गया था।
3. प्रत्येक वार्डों में मरम्मत कार्य एवं रख-रखाव के लिए प्रत्येक वार्ड की 20 RWA को 25-25 हजार रू० की वित्तीय राशि प्रदान की जाएगी, जिसके लिए संबन्धित पार्षद व कनिष्ठ अभियंता की संस्तुति आवश्यक होगी।
4. दिल्ली नगर निगम में कार्यरत् सभी MTS को समान वेतन का लाभ मिलेगा । इससे 4000 MTS कर्मियों को लगभग 9 हजार रूपये प्रति व्यक्ति लाभ पहुंचेगा व उनकी लंबी समय से चली आ रही समान वेतन की मांग पूरी होगी।
5. भलस्वा व ओखला लैंडफिल साइट (कूड़े के पहाड़) को दिल्ली सरकार के सहयोग से 2026 के अंत तक व गाजीपुर लैंडफिल को 2027 के अंत तक समाप्त करने की घोषणा भी की गई है।
6. अभियांत्रिक, स्वास्थ्य, आयुष और अन्य विभागों के दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को पर्यावरण प्रबंधन की एक समान नीति के अनुपालन में वर्ष 2006 से वर्ष 2012 के बीच लगाए गए 375 बेलदारों को आगामी तिथि से नियमित किया जाएगा।
7. स्वच्छता और पर्यावरण प्रबंधन निगम की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल हैं, जिसके लिए दिल्ली नगर निगम द्वारा 70 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें जल्द ही बेड़े में शामिल कर दी जाएगीं। साथ ही, कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए 1000 लिटर पिकर मशीनें जल्द ही आ रही हैं तथा प्रति वार्ड 4-4 लिटर पिकर मशीन दिए जाएंगे।
8. दिल्ली नगर निगम द्वारा दिल्ली सरकार के सहयोग से 250 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनता को समर्पित किए जाएंगे।
9. इस बार निगम ऐसे स्नातक युवक/युवतियों को जो कि बेरोजगार है, उन्हें रोजगार के लिए प्राथमिकता के आधार पर ऐसी नई पार्किंग आबंटित की जाएंगी, जहाँ पर 100 वाहनों (कार, स्कूटर आदि) की व्यवस्था हो और ये पार्किंग टैंडर के बाद लॉटरी सिस्टम के आधार पर दी जाएंगी, जिससे पारदर्शिता रहेगी।
10. महिलाओं व दिव्यांगों के लिए नई योजना के तहत प्रत्येक वार्ड में 15 विधवा महिलाओं, सिंगल मदर, दिव्यांग को 21 हजार रूपये की राशि उनकी पुत्री की शादी के लिए प्रदान करेंगे तथा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रति वार्ड 10-10 सिलाई मशीनें तथा दिव्यांगों को 10-10 साइकिल दी जाएंगी।
11. दिल्ली नगर निगम विद्यालयों को टूटफूट एवं मरम्मत के लिए 22 करोड़ रूपये की राशि उपलब्ध करा दी गई है और विद्यालयों की छोटी-छोटी मरम्मत हेतु लगभग 18 करोड़ रूपये की राशि सभी विद्यालयों में दी जा चुकी है। आने वाले वर्ष में स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए 10 करोड़ रूपये की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
12. निगम पार्षदों को मिलने वाली प्रति बैठक भत्ता को बढ़ा कर 3,000/- रुपये प्रति बैठक कर रहे हैं। यह प्रस्ताव दिल्ली सरकार एवं उप राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा ।
13. निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पहली बार कैशलैस हॉस्पिटल ट्रीटमेंट योजना लागू कर दी गई है, जिससे सभी कर्मचारी पैनल के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क इलाज करवा पाएंगे। निगम पार्षद साथियों के हित में सभी निगम पार्षदों को भी पैनल वाले अस्पतालों में सी.जी.एच.एस. दरों पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, दिल्ली से बाहर रहने वाले एमसीडी कर्मचारी या पेंशनभोगी अखिल भारतीय स्तर पर सीजीएचएस अस्पताल से चिकित्सा उपचार प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग सीजीएचएस अधिकारियों के साथ समन्वय करेगा और इस संबंध में परिपत्र जारी करेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
OSONKAR SINGH
FollowFeb 13, 2026 15:05:210
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 13, 2026 15:05:040
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 13, 2026 15:04:500
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 13, 2026 15:04:380
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 13, 2026 15:04:150
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 13, 2026 15:04:010
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 13, 2026 15:03:360
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 13, 2026 15:03:210
Report
Bageshwardham sarkaar's organized marriage 300 daughter's,selection of poor needy daughters families
0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 13, 2026 15:02:110
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 13, 2026 15:01:590
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 13, 2026 15:01:360
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 13, 2026 15:01:230
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 13, 2026 15:00:340
Report