Back
जयपुर मेट्रो परियोजना: भूमि आवंटन से निर्माण की गति तेज होगी
DTDinesh Tiwari
Feb 13, 2026 15:04:50
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
जयपुर में सार्वजनिक परिवहन तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण ने मेट्रो परियोजना को नई गति देने के लिए विभिन्न स्थानों पर भूमि आवंटन के अहम निर्णय लिए हैं। यह निर्णय भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की 218वीं बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने की。
बैठक में मेट्रो के फेज-1C (बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर वाया गलता गेट) के कार्यों के लिए 919 वर्गमीटर भूमि अस्थायी रूप से आवंटित की गई। परियोजना के अलाइनमेंट में आ रही वन विभाग की भूमि संबंधी बाधा को दूर करने के लिए आमेर तहसील के दौलतपुरा क्षेत्र में 2.01 हेक्टेयर भूमि विनिमय भी स्वीकृत किया गया, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त फेज-2 के विकास के लिए निवाड़ू रोड, झोटवाड़ा स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले योजना क्षेत्र में 3882 वर्गमीटर तथा शिवदासपुरा, तहसील चाकसू में 8000 वर्गमीटर नॉन-फेयर रेवेन्यू भूमि आवंटित की गई। साथ ही पचार, तहसील कालवाड़ में 20,000 वर्गमीटर भूमि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) निर्माण हेतु दी गई है, जिससे क्षेत्रीय आधारभूत ढांचा मजबूत होगा。
इन निर्णयों से Jaipur Metro Rail Corporation Limited को परियोजना क्रियान्वयन में सुविधा मिलेगी और शहरी परिवहन नेटवर्क के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा। प्राधिकरण का मानना है कि मेट्रो विस्तार, बेहतर कनेक्टिविटी और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था राजधानी को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 13, 2026 16:17:090
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowFeb 13, 2026 16:16:53Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - फेयरवेल पार्टी के बाद स्कूली छात्रों का स्टंट करते वीडियो वायरल, कार के दरवाजे से लटककर शराब की बोतल लहराते स्टंट कर रहे स्कूली छात्र, स्टंट करते छात्रों का वीडियो वायरल, जशपुर - किनकेल रोड पर स्टंट कर रहे थे स्कूली छात्र।
0
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 13, 2026 16:16:400
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 13, 2026 16:16:100
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 13, 2026 16:15:570
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 13, 2026 16:15:270
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 13, 2026 16:15:140
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 13, 2026 16:06:440
Report
43
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 13, 2026 16:06:230
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 13, 2026 16:06:060
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 13, 2026 16:05:56Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव दुधाला में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, लाठी-डंडे चले। दो युवक गंभीर घायल, कई कारों में तोड़फोड़। बारात पानीपत से आई थी। पुलिस जांच में जुटी
0
Report