Back
फरीदाबाद नगर निगम गबन केस: 5.80 करोड़ के गबन में 9 आरोपियों का चालान
VRVIJAY RANA
Feb 13, 2026 15:05:04
Chandigarh, Chandigarh
नगर निगम फरीदाबाद में 5.80 करोड़ रूपए गबन मामले में 9 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश
चंडीगढ़, 13 फरवरी अवस्था में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा सरकारी धन के गबन के प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 13.02.2026 को नगर निगम फरीदाबाद के 9 गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय श्री अजय शर्मा, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, फरीदाबाद की अदालत में चालान (चार्जशीट) प्रस्तुत किया गया।
जिन आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया गया है, उनमें (1) दौलत राम भास्कर, मुख्य अभियंता, (2) नवीन कुमार, आर.एस.ए., (3) हरगूलाल, लोकल ऑडिटर, (4) विशाल कौशिक, ओ.आई.ए., (5) सतीश कुमार, ओ.आई.ए., अकाउंट ब्रांच, (6) विनोद कुमार, अधीक्षक, अकाउंट ब्रांच, (7) नवीन रत्रा, लिपिक, अकाउंट ब्रांच, (8) राजेन्द्र कुमार, लिपिक, अकाउंट ब्रांच तथा (9) सतबीर सिंह, ठेकेदार (निजी व्यक्ति) शामिल हैं।
इन सभी के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धाराएं 166, 167, 201, 218, 406, 409, 420, 120-बी, 467, 468, 471 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 8, 13(1)(ए) सहपठित 13(2) के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।
फर्जी वर्क ऑर्डर के जरिए 5.80 करोड़ रुपये का गबन
जाँच में सामने आया कि नगर निगम डिवीजन-4, बल्लभगढ़, फरीदाबाद से वर्क ऑर्डर संख्या 1436, 1444, 1445, 1447, 1449 एवं 1456 दिनांक 27.11.2018 विधिवत जारी ही नहीं किए गए थे। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा फर्जी वर्क ऑर्डर तैयार कर आरोपी ठेकेदार सतबीर सिंह को 5 करोड़ 80 लाख 47 हजार 474 रुपये का अवैध लाभ पहुंचाया गया।
गंभीर तथ्य यह भी सामने आया कि उक्त कार्य पहले ही वर्क ऑर्डर संख्या 424/2015 के तहत पूर्ण किया जा चुका था, इसके बावजूद दोबारा भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।
जाँच, एफआईआर और पूर्व कार्रवाई
उपरोक्त आरोपों के संबंध में जांच क्रमांक 06 दिनांक 21.12.2021 को दर्ज की गई थी। आरोपों की पुष्टि होने पर कुल 12 आरोपियों के विरुद्ध अभियोग संख्या 21 दिनांक 05.09.2023 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान भारतीय दण्ड संहिता की धाराएं 467, 468 एवं 471 भी जोड़ी गईं।
इस प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी प्रेमराज, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, फरीदाबाद के विरुद्ध दिनांक 28.12.2023 को ही न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जा चुका है। मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में अन्य की संलिप्तता के बारे में अग्रिम जांच जारी है।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी धन के दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 13, 2026 16:17:090
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowFeb 13, 2026 16:16:53Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - फेयरवेल पार्टी के बाद स्कूली छात्रों का स्टंट करते वीडियो वायरल, कार के दरवाजे से लटककर शराब की बोतल लहराते स्टंट कर रहे स्कूली छात्र, स्टंट करते छात्रों का वीडियो वायरल, जशपुर - किनकेल रोड पर स्टंट कर रहे थे स्कूली छात्र।
0
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 13, 2026 16:16:400
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 13, 2026 16:16:100
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 13, 2026 16:15:570
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 13, 2026 16:15:270
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 13, 2026 16:15:140
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 13, 2026 16:06:440
Report
43
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 13, 2026 16:06:230
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 13, 2026 16:06:060
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 13, 2026 16:05:56Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव दुधाला में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, लाठी-डंडे चले। दो युवक गंभीर घायल, कई कारों में तोड़फोड़। बारात पानीपत से आई थी। पुलिस जांच में जुटी
0
Report