Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110047
दिल्ली विधानसभा विशेषाधिकार समिति ने पंजाब के अधिकारियों से 20 फरवरी तक जवाब मांगा
TCTanya chugh
Feb 14, 2026 04:33:07
New Delhi, Delhi
Delhi Assembly Committee of Privileges Directs Additional Chief Secretary (Home), DGP Punjab and Commissioner of Police, Jalandhar to Submit Replies by 20 February Committee of Privileges Calls for Complaint Copy, FIR and Forensic Reports in Assembly Privilege Case The Committee of Privileges of the Delhi Legislative Assembly has directed the Additional Chief Secretary (Home), Government of Punjab, and in addition to the Director General of Police, Punjab, and the Commissioner of Police, Jalandhar, to submit their written replies in the privilege matter concerning alleged remarks attributed to Ms Atishi, Hon’ble Leader of Opposition, latest by 20 February 2026. The said date shall be treated as the last and final opportunity for furnishing the comments and material sought by the Committee. Further, the Committee has called for specific documents from the Additional Chief Secretary (Home), Government of Punjab. including copies of the complaint and enclosures forming the basis of the FIR, the FIR itself, the report of the Social Media Expert (Technical Cell), Punjab Police, and the report of the Forensic Science Laboratory, Punjab. The replies and documents are required to be submitted within the stipulated time for consideration by the Committee in accordance with the Rules of Procedure, failing which the same may be treated as constituting a breach of privilege and contempt. Further, it may be recorded that in their letter dated 12 February 2026, the Office of the Additional Chief Secretary, Department of Home Affairs, Government of Punjab, stated that prior to the Secretariat’s communication dated 5 February 2026, no direct communication had been received in the matter. The letter further stated that comments from the Director General of Police, Punjab, the Commissioner of Police, Jalandhar, and the Director of the Forensic Science Laboratory, Punjab, have been forwarded to the relevant offices in Delhi. It was also noted that a comprehensive, formal consolidated reply is being finalised and has been submitted for approval by the competent authority. The matter pertains to complaints of breach of privilege and contempt arising from statements made on the floor of the House and the subsequent action initiated by the Punjab Police. The Committee of Privileges is presently examining the matter, including the conduct of the concerned authorities and the handling of communications and information sought by the Delhi Legislative Assembly Secretariat. दिल्ली विधानसभा विशेषाधिकार समिति की कार्रवाई पंजाब पुलिस को 20 फरवरी तक लिखित जवाब देने का अंतिम अवसर दिया समिति ने स्पष्ट किया कि यह अंतिम तिथि होगी, इसके बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा मामले से संबंधित शिकायत की कॉपी, एफआईआर की कॉपी, सोशल मीडिया रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट तलब की गई। तय समय सीमा में दस्तावेज़ न देने की स्थिति को विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना माना जा सकता है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRAJEEV SHARMA
Feb 14, 2026 06:04:02
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में लगी भयानक आग, देखते ही देखते फ्रिज से पूरे घर में भड़क गयी भीषण आग, आग की लपटे टीन की छत को चीरते हुए निकली बाहर, आग देखकर मौके पर पहुंची पड़ोसी ग्रामीण हादसे के वक्त घर के अंदर सो रहे थे पिता-पुत्र, धुएं का गुबार कमरे में भरने से पिता पुत्र हुए बेहोश, ग्रामीणों द्वारा गेट तोड़कर पिता-पुत्र को निकाला गया बाहर, इलाज के लिए पिता पुत्र हो कराया गया अस्पताल में भर्ती, बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, जनहानि की सूचना नहीं कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के हरखापुर निवासी है पिता-पुत्र , 36 वर्षीय रवि, 11 वर्षीय बेटा ऋषभ का चल रहा इलाज, बहराइच के कोतवाली मुर्तिहा इलाके के हरखापुर गांव का मामला
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Feb 14, 2026 06:03:52
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Feb 14, 2026 06:03:13
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर गोलमुरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहाँ पुलिस ने कन्हैया यादव हत्या कांड का उद्भेदन कर दिया है, इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही इनके पास से दो हथियार और गोली बरामद किया गया है, जिला के एसएसपी पीयूष पांडे ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि कन्हैया यादव की हत्या होने के बाद एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था; पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जाँच करते हुए 24 घंटे के भीतर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने कहा कि कन्हैया यादव के बेटे और एक आरोपी के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था; दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का मामला भी दर्ज करवाया था; पूर्व के विवाद को लेकर ही कन्हैया यादव की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि दो युवकों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है, बाकी दो के बारे में जानकारी ली जा रही है; कुछ और लोगों का नाम भी सामने आया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Feb 14, 2026 06:02:58
Mandla, Madhya Pradesh:शिवरात्रि स्पेशल 25 हजार रुद्राक्ष के फल से बनाया शिवलिंग 25 दिनों की मेहनत से पूर्ण हुई प्रतिमा 15 फरवरी नवरात्रि के दिन शिव मंदिर में होगी स्थापना भक्त कर सकेंगे दर्शन, पूजन - पाठ बोटल आर्टिस्ट त्रिलोक की अनोखी पहल मण्डला - महाशिवरात्रि के दिन जहां पूरा देश भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है, वहीं मंडला के त्रिलोक सिंधिया ने अपनी अनोखी कला और भक्ति से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है । इस बार उन्होंने 25 हजार रुद्राक्ष से 6 फीट ऊंचा भव्य शिवलिंग तैयार किया है, जिसे बनाने में उन्हें करीब 20 से 25 दिनों का समय लगा । बताया जा रहा है कि यह विशेष शिवलिंग महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय के सामने श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ स्थापित किया जाएगा । शिवभक्तों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है । त्रिलोक सिंधिया केवल शिवभक्त ही नहीं, बल्कि एक अनोखे बॉटल आर्टिस्ट के रूप में भी पहचान रखते हैं । वे कांच को बोटल को बिना क्षति पहुंचाए उसके भीतर अद्भुत कलाकृतियां तैयार करते हैं । बीते वर्षों में वे बोतल के अंदर ताजमहल, लाल किला, अयोध्या के श्रीराम मंदिर और इंडिया गेट जैसी अनेक ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहरों की सूक्ष्म प्रतिकृतियां बना चुके हैं । उनकी कला को देखकर हर कोई दंग रह जाता है । बिना बोतल को तोड़े उसके भीतर इतनी बारीकी से कलाकृति तैयार करना अपने आप में अद्भुत कौशल का प्रमाण है । उनकी अद्भुत कला के लिए उन्हें अनेक राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है । इस बार रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग न केवल उनकी कला का प्रतीक है, बल्कि उनकी गहरी आस्था और समर्पण का भी जीवंत उदाहरण है । महाशिवरात्रि के अवसर पर यह अनोखी प्रस्तुति निश्चित रूप से श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी ।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 14, 2026 06:02:28
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 14, 2026 06:01:57
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचीं संभल निवासी तमन्ना मलिक, बोलीं– अमन त्यागी से शादी की मन्नत पूरी होने के बाद हर साल करती हूं भोलेनाथ का जलाभिषेक अमरोहा में महाशिवरात्रि से पहले आस्था और सामाजिक सद्भाव की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। संभल की रहने वाली मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचीं और उन्होंने बताया कि शादी की मन्नत पूरी होने के बाद वह हर साल शिवलिंग पर जलाभिषेक करती हैं। तमन्ना मलिक ने बताया कि उन्होंने भगवान भोले शंकर से प्रार्थना की थी कि यदि उनकी शादी अमन त्यागी से हो जाए तो वह हर वर्ष शिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगाजल लाकर जलाभिषेक करेंगी। मन्नत पूरी होने के बाद से वह लगातार कांवड़ यात्रा कर रही हैं और अपने संकल्प को निभा रही हैं। उनका कहना है कि भगवान भोलेनाथ में उनकी अटूट आस्था है और यह कांवड़ यात्रा उनके विश्वास और प्रेम का प्रतीक है। महाशिवरात्रि से पहले उनकी यह यात्रा इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सौहार्द की मिसाल के रूप में देख रहे हैं। अमरोहा में उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट रहा। शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तमन्ना मलिक के काफिले को सकुशल संभल जिले की सीमा में प्रवेश कराया गया। तमन्ना मलिक ने कहा कि वह आगे भी हर साल इसी तरह हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर अर्पित करती रहेंगी और अपनी आस्था का संकल्प निभाती रहेंगी। बाइट – तमन्ना मलिक, शिव भक्त
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Feb 14, 2026 06:01:27
Lucknow, Uttar Pradesh:महाशिवरात्रि को लेकर प्रदेश भर के शिवालय तैयार हैं बड़े मंदिरों में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है लखनऊ के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में अभी से सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं देर शाम से यातायात का डायवर्सन भी लागू हो जाएगा जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी की जाएगी क्योंकि यह मंदिर आसपास मुस्लिम इलाके के बीच में मौजूद है और बगल में नदवा कॉलेज भी है ऐसे में संवेदनशील इलाका कहा जाता है। पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात रहेगी रात से ही गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरीके से प्रतिबंधित हो जाएगी मनकामेश्वर मंदिर में आसपास के जिलों से लाखों लोग शिवरात्रि पर दर्शन करने आते हैं और कई किलोमीटर लंबी लाइन लगती है。
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Feb 14, 2026 06:01:02
Noida, Uttar Pradesh:जम्मू कश्मीर पुलिस ने आज डोडा के थाथरी में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर और मास्टरमाइंड सैफुल्लाह का एक पोस्टर लगाया है, जिसमें लोगों से अपील की गई है कि अगर उनके पास सैफुल्लाह के बारे में कोई जानकारी हो या वे उसे कहीं देखें तो जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क करें। कमांडर सैफुल्लाह पाकिस्तान में ट्रेंड आतंकवादी है, जो अपने कुछ साथियों के साथ लंबे समय से जम्मू संभाग के डोडा और किश्तवाड़ इलाकों में छिपा हुआ था। सैफुल्लाह के साथी को हाल ही में सुरक्षा बलों ने मार गिराया था, और अब सैफुल्लाह और उसके कुछ साथी बचे हैं, और सुरक्षा बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस उनकी तलाश कर रहे हैं। सैफुल्लाह और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुईं, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। अब सुरक्षा बलों ने उसे और उसके साथियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन तेज कर दिया है。
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 05:56:24
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर गौरीबाजार के रामपुर चौराहे के पास शुक्रवार आधी रात को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विद्युत पोल टूटकर गिर गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से गौरीबाजार उपकेंद्र से जुड़े वेस्ट फीडर की बिजली आपूर्ति लगभग चार घंटे तक बाधित रही। इसके चलते दर्जनभर गांवों में अंधेरा छा गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई, जिससे यह दुर्घटना हुई। विद्युत पोल टूटने के बाद उसमें करंट प्रवाहित होने लगा। पुलिस की सूचना पर तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को रात में ही मौके से हटा लिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि दुर्घटना में सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 05:51:31
Tarkulwa, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के रामपुर कारखाना नगर पंचायत क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए JCB से कार्रवाई की जा रही थी मौके पर भारी पुलिस बल के साथ कई लोग मौजूद थे इसी दौरान SHO रामपुर कारखाना देवेंद्र कुमार सिंह ने वीडियो बना रहे एक युवक को कथित तौर पर कई थप्पड़ जड़ दिए जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वायरल वीडियो में थाना अध्यक्ष की दबंगई साफ नजर आ रही है, कार्यवाही के बजाय सरेआम थप्पड़ मारना कहां का कानून है जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की पुष्टि भारत समाचार नहीं करता पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। बड़ा सवाल यह है कि क्या दबंगई के आरोपों पर होगी SHO पर कार्रवाई? क्या विभागीय जांच के आदेश दिए जाएंगे? फिलहाल पूरा मामला चर्चा में है और सबकी नजर पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top