Back
उपराष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं की आत्मनिर्भरता की नई मिसाल दीं
KSKISHORE SHILLEDAR
Nov 05, 2025 14:34:41
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज राजनांदगांव प्रवास पर रहे, जहां उन्होंने स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रेमन डेका ने की, जबकि मंच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गजेन्द्र यादव भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति के करकमलों से ‘महतारी वंदन योजना’ की 21वीं किस्त और ‘नियद नेल्लार योजना’ के तहत करीब 69 लाख 28 हजार 15 हजार 273 महिलाओं के खातों में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजारा रुपए डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित की गई। इस दौरान लखपति दीदियों का सम्मान भी किया गया, जिन्होंने आत्मनिर्भरता की दिशा में मिसाल कायम की है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा,छत्तीसगढ़ ने 25 वर्षों की यात्रा में ऊर्जा, विकास और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम दिखाया है। डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य को नए विकास आयाम दिए हैं। सबसे प्रसन्नता की बात यह है कि यहां की महिलाएं मेहनती, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरी हैं। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से न केवल अपनी आजीविका चला रही हैं, बल्कि अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार कर रही हैं।आज ये लखपति दीदियां हैं, कल करोड़पति दीदियां बनेंगी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि महिला स्व-सहायता समूह अब ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुके हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 05, 2025 16:46:050
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 05, 2025 16:45:550
Report
HBHemang Barua
FollowNov 05, 2025 16:45:340
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 05, 2025 16:45:110
Report
0
Report
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 05, 2025 16:38:540
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 05, 2025 16:38:400
Report
IAImran Ajij
FollowNov 05, 2025 16:38:240
Report
HBHemang Barua
FollowNov 05, 2025 16:37:550
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowNov 05, 2025 16:37:410
Report
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowNov 05, 2025 16:37:220
Report