Back
बिलासपुर: नौ संकुल समन्वयकों का वेतन रोकना; अपार आईडी बनाने में लापरवाही
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Jan 31, 2026 14:05:43
Masanganj, Chhattisgarh
बिलासपुर। शिक्षा विभाग की बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है। विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी अपार आईडी बनाने में लापरवाही अब कर्मचारियों को भारी पड़ने वाली है। कलेक्टर की समीक्षा बैठक में दिए गए स्पष्ट निर्देशों के बावजूद काम में सुधार नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने नौ संकुलों के समन्वयकों का अगले माह का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। जिन संकुलों में लापरवाही सामने आई है, उनमें कन्या चकरभाठा, धौराभाठा, कन्या बिल्हा, मटियारी, महमंद, बालक सीपत, जयरामनगर, चनाडोंगरी और गनियारी शामिल हैं। इन संकुलों में पिछले दो दिनों से अपार आईडी बनाने का काम पूरी तरह शून्य पाया गया। विभाग ने इसे वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी और कार्य में रुचि न दिखाने का गंभीर मामला माना है। साफ शब्दों में कहा गया है कि जब तक तय लक्ष्य पूरा नहीं होगा, तब तक संबंधित समन्वयकों को वेतन नहीं दिया जाएगा। साथ ही वेतन जारी करने से पहले जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। कार्रवाई केवल समन्वयकों तक सीमित नहीं है। आईडी बनाने की धीमी गति को लेकर नौ संकुलों के नोडल प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी प्राचार्यों को 2 फरवरी तक स्वयं उपस्थित होकर लिखित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि वे अपने क्षेत्र के स्कूलों में काम की रफ्तार तेज कराएं। समय पर संतोषजनक जवाब या सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्च कार्यालय को पत्र भेजा जाएगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि अपार आईडी छात्रों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का अहम माध्यम है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 31, 2026 15:16:430
Report
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowJan 31, 2026 15:15:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 31, 2026 15:15:200
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowJan 31, 2026 15:15:110
Report
0
Report
0
Report
KBKuldeep Babele
FollowJan 31, 2026 15:04:410
Report
VVvirendra vasinde
FollowJan 31, 2026 15:04:270
Report
OBOrin Basu
FollowJan 31, 2026 15:04:090
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 31, 2026 15:03:450
Report
HSHITESH SHARMA
FollowJan 31, 2026 15:03:310
Report
OBOrin Basu
FollowJan 31, 2026 15:03:180
Report