Back
विपक्ष के विधायक पैदल मार्च से चंडीगढ़ हाईकोर्ट मार्ग पर जाम, DGP से जवाब demanded
VRVIJAY RANA
Feb 24, 2026 15:30:39
Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़
हरियाणा के विपक्षी दल के विधायकों की पदयात्रा से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट मार्ग पर जाम लगा। जाम में जजों की गाड़ियां फंसने पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया और चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को तलब किया。
डीजीपी ने आश्वासन दिया कि अदालती समय के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए हर समय हर संभव प्रयास किए जाएंगे। हाईकोर्ट ने डीजीपी के इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया。
जाम की स्थिति उस समय बनी जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत विपक्षी दल के 10 से 12 विधायक हरियाणाा विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए पैदल ही विधानसभा की ओर बढ़े। इससे सुबह करीब 9:55 बजे हाईकोर्ट की ओर जाने वाले चौक पर भारी जाम लगा। इस पर जस्टिस संदीप मोदगिल ने स्वत संज्ञान लिया
उन्होंने टिप्पणी की कि अधिकांश माननीय न्यायाधीश जाम में फंस गए, जिससे अदालत की कार्यवाही समय पर शुरू नहीं हो सकी। जस्टिस संदीप मोदगिल ने यह भी उल्लेख किया कि उनके निजी सुरक्षा अधिकारी को वाहन से उतरकर यातायात सुचारु कराने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा, क्योंकि मौके पर तैनात पुलिसकर्मी समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सके。
जस्टिस मोदगिल ने चंडीगढ़ पुलिस की कथित ढिलाई पर सवाल उठाते हुए डीजीपी को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही और कर्तव्य में चूक का मामला प्रतीत होता है तथा यह स्पष्ट किया जाए कि प्रदर्शनकारी सिविल सचिवालय के मुख्य द्वार तक कैसे पहुंच गए。
उन्होंने टिप्पणी की कि अधिकांश माननीय न्यायाधीश जाम में फंस गए, जिससे अदालत की कार्यवाही समय पर शुरू नहीं हो सकी। जस्टिस संदीप मोदगिल ने यह भी उल्लेख किया कि उनके निजी सुरक्षा अधिकारी को वाहन से उतरकर यातायात सुचारु कराने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा, क्योंकि मौके पर तैनात पुलिसकर्मी समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सके。
जस्टिस मोदगिल ने चंडीगढ़ पुलिस की कथित ढिलाई पर सवाल उठाते हुए डीजीपी को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही और कर्तव्य में चूक का मामला प्रतीत होता है तथा यह स्पष्ट किया जाए कि प्रदर्शनकारी सिविल सचिवालय के मुख्य द्वार तक कैसे पहुंच गए。
दोपहर बाद जब मामला सुनवाई के लिए आया तो डीजीपी के साथ एसएसपी (ट्रैफिक) और एसएसपी (पुलिस) भी अदालत में मौजूद रहे। यूटी प्रशासन की ओर से कहा कि असामान्य स्थिति उस समय उत्पन्न हुई जब विपक्षी विधायक ने चौराहे से करीब 150 मीटर पहले अपने वाहन छोड़कर पैदल मार्च करने का निर्णय लिया, जिससे अचानक जाम की स्थिति बन गई।
उन्होंने यह भी दलील दी कि हाल के बम धमकी अलर्ट के कारण विधानसभा में प्रवेश करने वालों की कड़ी जांच की जा रही थी। इससे सामान्य से अधिक समय लग रहा था。
मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश शील नागू और न्यायाधीश संजीव बेरी की खंडपीठ ने कहा कि ऐसी परिस्थितियां कभी-कभी नियंत्रण से बाहर भी हो सकती हैं। किंतु अदालती समय में न्यायालय तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करना अनिवार्य है。
पीठ के समक्ष डीजीपी ने आश्वासन दिया कि अदालती समय से पहले और बाद में यातायात प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।
अदालत ने इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लेते हुए कहा कि यह निर्देश जमीनी स्तर तक, ट्रैफिक काॅन्स्टेबल तक प्रभावी रूप से लागू होना चाहिए। अदालत ने कार्यवाही समाप्त करते हुए स्पष्ट किया कि न्यायालय की सुचारू कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 24, 2026 16:48:340
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 24, 2026 16:48:110
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 24, 2026 16:47:430
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 24, 2026 16:47:250
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 24, 2026 16:47:070
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 24, 2026 16:46:490
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 24, 2026 16:46:320
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 24, 2026 16:46:090
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 24, 2026 16:45:470
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 24, 2026 16:45:250
Report
0
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 24, 2026 16:32:190
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 24, 2026 16:31:570
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 24, 2026 16:31:420
Report