Back
हरियाणा में 7 नवम्बर को वंदे मातरम् समूह गान, सालभर कार्यक्रम तैयारी
VRVIJAY RANA
Nov 05, 2025 14:33:44
Chandigarh, Chandigarh
*प्रदेश में गरिमामय ढंग से हो कार्यक्रम का आयोजन*
चंडीगढ़, 5 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 7 नवंबर 2025 को ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार पूरे भारत में 7 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे ‘वंदे मातरम्’ गीत का एक साथ समूह गान होना है। इस कार्यक्रम को हरियाणा में भी गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ सचिवालय से 7 नवंबर को होने वाले आयोजन को लेकर उच्च अधिकारियों व वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े प्रदेश के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन मंडल, जिला, उप मंडल व ब्लॉक स्तर पर किया जाना है। कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के सदस्य़, लोकसभा, राज्यसभा सदस्य और विधायक बतौर मुख्य़ अतिथि शिरकत करेंगे। इसके साथ-साथ सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों, कालेजों व विश्वविद्यालयों में भी 7 नवंबर को वंदे मातरम गीत का आयोजन किया जाना है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय सभी प्राचार्यों को कार्यक्रम की जानकारी तत्काल दे दें। कार्यक्रम में विद्यार्थिय़ों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सायंकाल में सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर एलईडी के माध्यम से वंदे मातरम गीत को सुनवाया जाए।
बैठक में सूचना, जनसंपर्क, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 7 नवंबर 2025 से लेकर 7 नवंबर 2026 तक पूरे वर्ष भर कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण 7 से 14 नवंबर 2025 तक होगा, जिसमें अंबाला में 7 नवंबर को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। दूसरा चरण 19 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक, तीसरा चरण 7 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक, इस चरण को हर घऱ तिरंगा कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा तथा चौथा व अंतिम चरण 1 से 7 नवंबर 2026 तक होगा।
उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि भारत सरकार ने vande mamtram@150.in एप जारी किया है। 7 नवंबर को सामूहिक गान के बाद कोई भी व्यक्ति वंदे मातरम गीत को अपनी शैली में गाकर इस एप पर भेज सकता है और श्रेष्ठ गायक को प्रमाण देकर पुरस्कृत भी किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 05, 2025 16:46:050
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 05, 2025 16:45:550
Report
HBHemang Barua
FollowNov 05, 2025 16:45:340
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 05, 2025 16:45:110
Report
0
Report
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 05, 2025 16:38:540
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 05, 2025 16:38:400
Report
IAImran Ajij
FollowNov 05, 2025 16:38:240
Report
HBHemang Barua
FollowNov 05, 2025 16:37:550
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowNov 05, 2025 16:37:410
Report
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowNov 05, 2025 16:37:220
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 05, 2025 16:37:07Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू घाट पर शाम की सरयू आरती की गई।
0
Report