Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandigarh160022
हरियाणा में नेट GST संग्रह में 21% वृद्धि; डिजिटल पहलों से पारदर्शिता तेज
VRVIJAY RANA
Dec 12, 2025 16:31:21
Chandigarh, Chandigarh
हरियाणा ने पूरे देश में नेट एसजीएसटी संग्रह में सर्वाधिक 21 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक कुल जीएसटी संग्रह 83,606 करोड़, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक चंडीगढ़, 12 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज आबकारी एवं कराधान विभाग की दो प्रमुख डिजिटल पहलों की शुरुआत करते हुए शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, दक्षता और सुगमता को नई गति प्रदान की। इन डिजिटल पहलों का उद्देश्य विभागीय प्रक्रियाओं को पूरी तरह तकनीक-आधारित बनाना, सेवाओं को समयबद्ध तरीके से आमजन तक पहुंचाना और राजस्व प्रबंधन को अधिक सुदृढ़ करना है, मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा विकसित "कर हितैषी" मोबाइल एप्लिकेशन का लोकार्पण किया। यह ऐप आम नागरिकों को जीएसटी चोरी की जानकारी सरल और गोपनीय तरीके से देने की सुविधा प्रदान करता है। नागरिक फर्जी बिलिंग, गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट, बिना पंजीकरण कारोबार, बिल न देने, या लेन-देन छिपाने जैसी अनियमितताओं की सूचना फोटो, वीडियो या दस्तावेज़ों के साथ अपलोड कर सकते हैं। ऐप यह सुनिश्चित करता है कि सूचना देने वाले की पहचान संबंधित फील्ड अधिकारियों को न दिखाई दे। प्राप्त सूचना पर विभागीय अधिकारी आवश्यक जांच व कार्रवाई करेंगे, मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्वैच्छिक रिपोर्टिंग को बढ़ावा मिलेगा और जीएसटी प्रशासन में पारदर्शिता मजबूत होगी। इसके अलावा, श्री नायब सिंह सैनी ने छह नई ऑनलाइन आबकारी सेवाओं का शुभारंभ किया। ये सेवाएँ एथेनॉल, अतिरिक्त अल्कोहल (ईएनए) और डिनेचर्ड स्प्रिट से संबंधित अनुमतियों के लिए विकसित की गई हैं। अब व्यापारिक इकाइयाँ एथेनॉल और ईएनए के आयात निर्यात तथा डिनेचर्ड स्प्रिट के निर्यात आयात की अनुमति ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगी। इस प्रणाली में आवेदक आवेदन की स्थिति देख सकते हैं और डिजिटल हस्ताक्षरित अनुमति पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बैठक में बताया गया कि वास्तविक समय में डैशबोर्ड के माध्यम से माल की आवाजाही, अनुमतियों की समय-सीमा और अनुपालन की निगरानी की सकेगी। यह व्यवस्था कागजी कार्यवाही कम करेगी, दुरुपयोग की संभावनाएं रोकेंगी और उद्योगों को तेज व पारदर्शी सेवाएँ प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अन्य आबकारी सेवाओं जैसे ब्रांड लेबल पंजीकरण और लाइसेंसिंग मॉड्यूल को भी शीघ्र ऑनलाइन किया जाए, ताकि विभागीय प्रक्रियाओं को पूरी तरह तकनीक-आधारित बनाया जा सकेगा। चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक कुल जीएसटी संग्रह 83,606 करोड़, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक मुख्यमंत्री ने आबकारी एवं कराधान विभाग की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। बैठक में विभाग के राजस्व प्रदर्शन, प्रवर्तन कार्रवाइयों, लंबित वसूली, तथा जीएसटी, वैट और आबकारी क्षेत्र में चल रहे डिजिटल सुधारों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया, बैठक में जानकारी दी गई कि हरियाणा ने पूरे देश में नेट एसजीएसटी संग्रह में सर्वाधिक 21 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है, जबकि राष्ट्रीय औसत 6 प्रतिशत है। नवंबर 2025 में राज्य का नेट एसजीएसटी संग्रह 3,835 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष नवंबर के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक कुल जीएसटी संग्रह 83,606 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है और राष्ट्रीय औसत 5.8 प्रतिशत से बेहतर है। बढ़ते राजस्व के आधार पर हरियाणा की रैंकिंग भी सुधरकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 6,03,389 जीएसटी पंजीकृत करदाता हैं, जिनमें 2018 से 2025 के बीच 6.11 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज हुई है, बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मूल्य वर्धित कर (वैट) और सीएसटी की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि हरियाणा में वैट छः वस्तुओं पेट्रोल, डीजल, शराब, पीएजी, सीएनजी एवं सीएसटी वस्तुओं पर लागू होता है। वर्ष 2025-26 में नवंबर तक वैट वसूली में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसमें वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) स्कीम-2025 का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस योजना के कारण सीएसटी संग्रह में 60.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। योजना के 27 सितम्बर 2025 को समाप्त होने के बाद विभाग ने विशेष वसूली अभियान चलाया, जिसके तहत अक्तूबर-नवंबर 2025 में 48.12 करोड़ रुपये की वसूली की गई, बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने वैट मॉनिटरिंग डैशबोर्ड भी विकसित किया है, जो वास्तविक समय में वैट जमा की निगरानी करता है। साथ ही, देरी होने पर स्वतः संकेत देता है और फील्ड अधिकारियों को समय पर कार्रवाई करने में सहायता करता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी जिले इस डैशबोर्ड का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि विभाग की कार्यप्रणाली में और दक्षता सुनिश्चित हो सके। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में 30 नवंबर 2025 तक आबकारी राजस्व 9,370.28 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 8,629.46 करोड़ रुपये संग्रहित हुए थे। विभाग ने जिलावार और मदवार लाइसेंस शुल्क, आबकारी शुल्क, बॉटलिंग शुल्क, परमिट शुल्क, आयात शुल्क एवं देशी शराब पर वैट का विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कम संग्रह वाले जिलों को निगरानी बढ़ाने, निरीक्षण तेज करने और समयबद्ध सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए, इसके अलावा, 125 करोड़ रुपये की संपत्तियों की कुर्की, वर्तमान नीति वर्ष में 46.66 करोड़ रुपये की वसूली और देरी से जमा लाइसेंस शुल्क पर ब्याज की स्वचालित गणना प्रणाली के माध्यम से 16.46 करोड़ रुपये की अनिवार्य वसूली की गई है। विभाग ने QR-आधारित ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली, होलोग्राम प्रमाणन, मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों पर ANPR कैमरे और बूम बैरियर, डिस्टिलरी में टेलीमेट्री आधारित वास्तविक समय मॉनिटरिंग तथा ऑनलाइन लाइसेंसिंग मॉड्यूल पर भी प्रगति की जानकारी दी, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन डिजिटल सुधारों को तेज गति से लागू किया जाए और इनके प्रभाव की नियमित समीक्षा की जाए ताकि पारदर्शिता, अनुपालन और सेवा-प्रदर्शन में स्पष्ट सुधार दिखाई दे। मुख्यमंत्री ने विभाग के राजस्व प्रदर्शन और डिजिटल सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार एक पारदर्शी, तकनीक संचालित और नागरिक-हितैषी कर एवं आबकारी प्रशासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो प्रदेश की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HGHarish Gupta
Dec 12, 2025 17:45:25
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Dec 12, 2025 17:34:35
Aligarh, Uttar Pradesh:शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल। शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने अपनी सरकारी गाड़ी सूखे नाले में पलटाई। क्रेन वाले को बुलाया, ₹500 महनताना और किराया माँगा तो चालक को पीट दिया। शराबी पुलिस कर्मियों द्वारा क्रेन चालक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल। एसएसपी नीरज जादौन ने दो सिपाहियों और मॉनिटरिंग में लापरवाही पर दो दरोगाओं को निलंबित किया। एसएसपी ने PRV पर तैनात दो सिपाहियों मनोज और कृष्ण बिहारी को किया निलंबित। PRV की मॉनिटरिंग में लापरवाही पर करने वाले दो दरोगाओं मुकेश कुमार व उदयवीर सिंह को भी किया निलंबित। अलीगढ़ के गाँधी पार्क थाने पर लगी PRV-0732 का मामला।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Dec 12, 2025 17:34:07
Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR: सोनभद्र में पुलिस और ग्रामीण आमने–सामने आ गए। मामूली पारिवारिक विवाद इतना बढ़ा कि हालात बेकाबू हो गए। ग्रामीणों ने विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और ईंट–पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबल घायल हुए और पुलिस वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए। पुलिस ने 11 लोगों को नामजद करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव का मामला है。 Vo: कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला हड़वरिया में एक मामूली पारिवारिक विवाद ने अचानक बड़ा रूप ले लिया। रात होते-होते गांव का माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि विवाद शांत कराने पहुंची डायल 112 टीम ही निशाने पर आ गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची कुछ ग्रामीणों ने अचानक लाठी-डंडों और ईंट–पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबल संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए।पथराव इतना तीव्र था कि पुलिस वाहन के शीशे भी चकनाचूर हो गए। हालात बेकाबू देखते ही रात में ही अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। कुछ देर बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई। हमले के बाद पुलिस ने 11 ग्रामीणों को नामजद करते हुए पाँच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिशें जारी हैं। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, और पुलिस लगातार गश्त कर रही है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति दोबारा न पैदा हो।
0
comment0
Report
AAAMIT AGGRWAL
Dec 12, 2025 17:33:52
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं न्यूज़ जनपद बदायूं के जिला महिला अस्पताल के SNCU वार्ड में बगैर चढ़ावा के नहीं होता उपचार SNCU वार्ड के हर स्टाफ को हर शिफ्ट में नवजात की मां-बाप से पैसों की रहती है डिमांड SNCU वार्ड में प्राइवेट अस्पताल से ज्यादा महंगा हो गया है बच्चों का उपचार करना कागजों में हर समय बच्चों के बेड भरे हुए दिखाए जाते हैं 2 हजार रु देने के बाद तुरंत नवजातों को वॉर्डों की व्यवस्था कर दी जाती है अगर 2 हजार पीड़ित के पास नहीं है तो बेड खाली नहीं है ऐसे कहकर टाल दिया जाता है 2 हजार देने के बाद बच्चे को भर्ती किया जाता है फिर उसके बाद में होता है खेल शुरू भर्ती नवजात के परिजनों से दुकानों से मंगाया जाता है 600 600 रु का दूध जबकि SNCU वार्ड में सरकार द्वारा दूध और भी सभी चीजें मुफ्त में दी जाती है SNCU वार्ड में नवजात के परिजनों से चाय कॉफी और नाश्ते का सामान भी हर शिफ्ट में मंगाया जाता है हर शिफ्ट के कर्मचारियों को अलग-अलग पैसे नहीं दिए तो परिजनों को डराया और धमकाया जाता है और परिजनों से कहा जाता है कि बच्चे की हालात सीरियस है रेफर करना पड़ेगा कल देर रात भी ऐसा ही एक वाकया सामने आया है 9 दिसंबर को भर्ती हुए एक नवजात के परिजनों से पैसे की हुई थी डिमांड डिमांड पूरी नहीं होने पर नवजात का नहीं किया गया उपचार 1500 रु की डिमांड नवजात के परिवार वाले नहीं कर पाए पूरी नवजात को दूध पिलाते समय उसके मुंह से निकलने लगा खून मजरिया थाना क्षेत्र के गांव समसपुर का रहने वाला हरवीर ने अपने नवजात को 9 दिसंबर को कराया था SNCU वार्ड में भर्ती हरवीर की पत्नी रिया ने दिया था दूसरे बच्चे को प्राइवेट नर्सिंग होम में जन्म 9 दिसंबर को जन्म होने के बाद नवजात की हालत थी बेहद नाजुक डॉक्टरों की सलाह पर उसे 9 दिसंबर की शाम को कराया गया था SNCU वार्ड में भर्ती नवजात की नानी मुन्नी देवी गांव सिसौरा थाना कादरचौक की रहने वाली है वह स्टाफ के सामने गिड़गिड़ाती रही और रोती रही मगर स्टाफ पैसे की डिमांड करता रहा जिला महिला अस्पताल में दूसरी मंजिल पर 12 बच्चों को भर्ती करने की SNCU वार्ड में है व्यवस्था हर भर्ती नवजात के परिजनों से की जाती है वार्ड में पैसे की डिमांड
0
comment0
Report
PKPARDEEP KUMAR
Dec 12, 2025 17:33:02
0
comment0
Report
SPSANDIP PRAMANIK
Dec 12, 2025 17:31:30
Kolkata, West Bengal:শীতকাল মানেই হরেক মজা। দলবেঁধে পিকনিক, এদিক ওদিক ঘুরতে যাওয়া। চিড়িয়াখানা, ইকো পার্ক, সার্কাস, ম্যাজিক শো, মেলা— হাজারও হাতছানি। কিন্তু জ্বর, সর্দি কাশির জন্য অনেক সময় ইচ্ছা থাকলেও বেরনো যায় না। ধুলো, ধোঁয়ায় বাড়ে শ্বাসকষ্ট। গলা ব্যথায় ভোগেন অনেকেই। বাড়ে ভাইরাসঘটিত সংক্রমণ। হাঁপানি, ব্রঙ্কাইটিস থাকলে মারাত্মক কষ্ট হয়। ত্বকের সমস্যা তো থাকেই। বাতাসে আদ্রতা কমে যাওয়ায় রুক্ষ হয়ে ওঠে ত্বক। বয়স্কদের ক্ষেত্রে বাড়ে হার্ট অ্যাটাকের ঝুঁকিও। হাঁপানি থাকলে রাতভর হয় খুকখুকে কাশি। ফলে শীতকালকে মনে হয় বিভীষিকা। কীভাবে এই সমস্যাগুলোকে এড়ানো সম্ভব, সেই সম্পর্কে সাধারণ মানুষের মধ্যে সচেতনতা বাড়ানোর উদ্দেশে ১২ ডিসেম্বর নিউ আলিপুরের বি.পি. পোদ্দার হসপিটালে হয়ে গেল আলোচনায সভা। সেখানে জ্বর, সর্দি-কাশি থেকে দূরে থাকার টিপস দিলেন পালমোনোলজিস্ট ডা. রিক ব্যানার্জি। তিনি বলেন, ‘শীতকালে ভাইরাস বৃদ্ধি পায়। সংক্রমণের ফলে শ্বাসকষ্টজনিত অসুস্থতা বাড়ে। কাশি, গলা ব্যথা, নাক বন্ধ হয়ে যাওয়া, নাক দিয়ে জল পড়া তাই দেখা যায় ঘরে ঘরে। রাতে বা ভোরের দিকে অ্যাস্থমার প্রকোপ বাড়ে। খুব ঠান্ডায় বেশি সময় থাকলে শরীরের তাপমাত্রা কমে যায়। তখন কাঁপুনি হয়। ঠান্ডায় শরীরের প্রতিরক্ষা ব্যবস্থা দুর্বল হয়ে পড়ে। তাই যথাযথ গরম পোশাক পরা আবশ্যক। ঠান্ডা লাগতে দেবেন না। ধুলো, ধোঁয়াকেও এড়িয়ে চলুন। এগুলো থেকেও অ্যাস্থমা হতে পারে।’ একজন জানতে চাইলেন শীতে হৃদরোগের আশঙ্কা নিয়ে। সেই সম্পর্কে কার্ডিওলজিস্ট ডা. অভিজিৎ আইচ ভৌমিক বলেন, ‘শীতকালে ঠান্ডার কারণে রক্তনালী সঙ্কুচিত হয়। ফলে চাপ বাড়ে হৃদপিণ্ডের উপরে। অক্সিজেনের চাহিদাও বৃদ্ধি পায়। আবার ঠান্ডায় রক্ত ঘন ও আঠালো হওয়ার আশঙ্কাও থাকে। এতে রক্ত জমাট বাঁধে। তাই স্ট্রোক হতেই পারে। যাঁদের আগে থেকেই হৃদরোগ রয়েছে, তাঁদের সাবধানতা জরুরি। তাই উষ্ণ পানীয় পান করা দরকার। নিয়মিত ব্যায়ামও অত্যাবশ্যক। ফাস্ট ফুড থেকে দূরে থাকুন। কোলেস্টেরল যাতে না বাড়ে, লক্ষ্য রাখুন। ধূমপান, মদ্যপান অবশ্যই ছেঁটে ফেলুন জীবন থেকে। আর বুকে ব্যথা টের পেলে অবিলম্বে ডাক্তার দেখান।’ শীতে বারবার যেতে হয় ওয়াশরুমে—এই বিষয়ে ইউরোলজিস্ট ডা. দেবায়ন ব্যানার্জি বলেন, ‘ঠান্ডাতে ইউরোলজির সমস্যাও বাড়ে। শরীর থেকে ঘাম কম বের হয়। তাই মূত্রথলিতে বেশি প্রস্রাব জমা হয়। বারবার প্রস্রাব পাওয়ার সেটাই কারণ। এই সময়ে পর্যাপ্ত জল পান করা আবশ্যক। শরীর সোয়েটার, টুপি, মোজা পরবেন। শরীর যেন গরম থাকে।’ বি.পি. পোদ্দার হসপিটালের এই উদ্যোগ সম্পর্কে গ্রুপ অ্যাডভাইজার সুপ্রিয় চক্রবর্তী জানান, ‘শীতকালে জ্বর-সর্দিতে ছোট থেকে বড়, সকলেই ভোগেন। পাশাপাশি, হার্ট, ইউরোলজির সমস্যাও থাকে। আমরা সারা বছর অপেক্ষা করি কখন শীতকাল আসবে। কিন্তু অসুস্থ হয়ে পড়লে শীতের মজা নেওয়া সম্ভব নয়। সেজন্যই ঠান্ডার মধ্যে সুস্থ থাকার মন্ত্র জানা দরকার। তাই যতই আনন্দে মাতুন, শরীরকে অবহেলা করবেন না।’
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Dec 12, 2025 17:30:36
Panipat, Haryana:डीजीपी साहब अपना काम कर रहे… हम अपना: मासूम शर्मा का बेबाक जवाब” मासूम शर्मा बोले— आलोचक खत्म हुए तो ‘मासूम शर्मा’ भी खत्म हो जाएगा” पानीपत। हरियाणा के मशहूर लोकगायक मासूम शर्मा पानीपत के निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर साफ और बेबाक अंदाज़ में जवाब दिया। मासूम शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपना-अपना कर्तव्य निभाना चाहिए, चाहे वह कलाकार हो या अधिकारी। उन्होंने डीजीपी पर बोलते हुए कहा, “डीजीपी साहब अपना काम कर रहे हैं, हम कलाकार हैं— हम अपना काम कर रहे हैं। सभी का अपना-अपना क्षेत्र है।” राजनीतिक सवालों पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी किसी राजनीतिक पार्टी से न कोई विशेष प्रेम है और न कोई विरोध। उन्होंने कहा, “हमारी विचारधारा राष्ट्रवाद की है। किसी भी पार्टी से समस्या नहीं है— न किसी से परहेज, न किसी से लगाव।” परिवार में एक बुजुर्ग के बयान पर उठे विवाद को लेकर उन्होंने हल्के अंदाज़ में कहा, “दादा जी बुजुर्ग हैं। कभी-कभार कुछ उल्टा-सीधा बोल दें तो कोई बात नहीं। लोग उसे कॉमिक नजर से ही लेते हैं।” गायकी और कला पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह विषय बहुत बड़ा है, लेकिन उनका मानना है कि समय के हिसाब से जो होता है, वही सही होता है। कार्यक्रम और कलाकारों पर किसी भी प्रकार की बंदिशों के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार को गंभीर मुद्दों पर ज्यादा काम करने की जरूरत है। फैंस और आलोचकों पर बोलते हुए मासूम शर्मा ने कहा, “लोगों का यह प्यार ही मेरे लिए बहुत है। कुछ आलोचकों भी हैं और वे बने रहने चाहिए। जिस दिन आलोचक खत्म हो जाएंगे, उस दिन ‘मासूम शर्मा’ भी खत्म हो जाएगा। बाइट मासूम शर्मा गायक
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top