Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandigarh160022
चंडीगढ़: दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, निलंबन व गिरफ्तारी की मांग
VRVIJAY RANA
Oct 09, 2025 08:47:21
Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़ वाई पूरण कुमार के family की तरफ से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिया गया पत्र पत्र में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है दोषी अधिकारियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर उन्हें निलंबित करने और उनको गिरफ्तार करने की मांग वाई पुराण कुमार की पत्नी अमनित पी कुमार ने उठाई है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMATUL MISHRA
Oct 09, 2025 11:42:20
Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस ने ऑपरेशन ईगल के तहत अन्तर्राज्यीय अवैध सूखा गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है । अभियुक्त के कब्जे से डीसीएम ट्रक में 8 कुन्तल से अधिक लगभग 2.5 से 03 करोड़ रुपए कीमत का अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्त द्वारा उड़ीसा से बिहार व मध्य प्रदेश के रास्ते से गांजे की बड़ी खेप जाती थी और बांदा और आसपास के जनपदों में की अवैध सूखे गांजे की बिक्री की जाती थी। थाना मटौंध व एसओजी पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मध्य प्रदेश के रास्ते एक ट्रक में अवैध गांजे की खेप लाई जा रही है । इसी दौरान एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स झांसी के प्रभारी चंदन पाण्डेय द्वारा भी एक ट्रक UP71AT6216 में अवैध गांजे की खेप मध्य प्रदेश से होते हुए बांदा होते हुए महोबा ले जाने सूचना दी गई थी । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगाकर चेकिंग करते हुए ट्रक को गोयरा मुगली मोड़ के पास से पकड़ लिया गया । तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 08 कुन्तल 01 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है । यह गांजा उड़ीसा से ला रहा था तथा उसे महोबा पहुंचाने के लिए कहा गया था । अवैध सूखे गांजे में इतना फायदा देखकर मैं (चन्दन चालक) तथा मेरे कंडक्टर रईस ने भी हिस्सा लिया । रास्ते में कन्डक्टर रईस बिहार में गांड़ी से उतरकर कहीं चला गया । इस गाड़ी में 701 किलोग्राम गांजा अंजनी तिवारी का तथा 100 किलोग्राम गांजा मेरा (चन्दन) तथा मेरे कंडक्टर साथी रईस का है। पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है तथा विस्तृत जांच की जा रही है कि अभियुक्तों के द्वारा किसके माध्यम से गांजे की खरीद/बिक्री की जाती थी और इनके द्वारा कहां-कहां सप्लाई किया जाता था। इस संबंध में इनकी पूरी चेन का पता लगाकर इसमें शामिल सभी लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि मुख्य अभियुक्त अंजनी तिवारी को थाना जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में 07 कुन्तल अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था।
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Oct 09, 2025 11:42:09
Unnao, Uttar Pradesh:एंकर : उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने मायावती की रैली पर बड़ा बयान दिया है। जी मीडिया से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि मायावती ने अच्छा किया जो इतनी बड़ी रैली की, कभी-कभी रैली करनी चाहिए। भाजपा की प्रशंसा पर मंत्री ने कहा कि योगी जी की प्रशंसा प्रदेश क्या आज विश्व कर रहा है। दूसरे प्रदेशों में भी लोग कहते हैं कि हमारे यहां भी योगी जी जैसा नेतृत्व हो, आज पूरा देश प्रदेश कर रहा है इसलिए मायावती ने भी प्रशंसा की होगी। जब रजनी तिवारी से यह पूछा गया कि सत्ता को टारगेट में ना लेकर अखिलेश को मायावती ने टार्गेट पर लिया है क्या यह सोची समझी रण नीति है या भाजपा के साथ मायावती जाएगी तो कहा कि हम अपना काम कर रहे हैं ग्राउंड पर काम कर रहे हैँ。
0
comment0
Report
Oct 09, 2025 11:41:48
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Oct 09, 2025 11:41:13
Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस ने ऑपरेशन ईगल के तहत अन्तर्राज्यीय अवैध सूखा गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है । अभियुक्त के कब्जे से डीसीएम ट्रक में 8 कुन्तल से अधिक लगभग 2.5 से 03 करोड़ रुपए कीमत का अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्त द्वारा उड़ीसा से बिहार व मध्य प्रदेश के रास्ते से गांजे की बड़ी खेप जाती थी और बांदा और आसपास के जनपदों में की अवैध सूखे गांजे की बिक्री की जाती थी। आपकी बता दे कि थाना मटौंध व एसओजी पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मध्य प्रदेश के रास्ते एक ट्रक में अवैध गांजे की खेप लाई जा रही है । इसी दौरान एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स झांसी के प्रभारी चंदन पाण्डेय द्वारा भी एक ट्रक UP71AT6216 में अवैध गांजे की खेप मध्य प्रदेश से होते हुए बांदा होते हुए महोबा ले जाने सूचना दी गई थी । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगाकर चेकिंग करते हुए ट्रक को गोयरा मुगली मोड़ के पास से पकड़ लिया गया । तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 08 कुन्तल 01 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है जिसकी अनुमानित कीमत 2.5 से 03 करोड रुपए है । पकड़े गये अभियुक्त चन्दन पुत्र मुन्नु लाल निवासी महमूदपुर थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि यह अवैध सूखा गांजा उड़ीसा से ला रहा था तथा उसे यह गांजा बबेरु के रहने वाले अंजनी तिवारी ने महोबा पहुंचाने के लिए कहा था । अंजनी तिवारी ने ही उड़ीसा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोपनीय तरीके से ट्रक में अवैध सूखा गांजा रखवाया गया तथा उसके ऊपर नारियल की रस्सी रख दी गई जिससे की रास्ते में किसी को शक ना हो ।अंजनी तिवारी ने बताया कि गांजा को महोबा में कहां पहुंचाना है यह बाद में फोन करके बताएगा । यह कार्य करने के लिए अंजनी तिवारी ने मुझे 03 लाख रुपए देने के कहा था । अवैध सूखे गांजे में इतना फायदा देखकर मै(चंदन चालक) मेरा कन्डक्टर रईस जो कानपुर का रहने वाला है दोनों लोगों ने अपने लिए भी 50-50 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा रख लिया । रास्ते में कन्डक्टर रईस सासाराम बिहार में गांड़ी से उतरकर कहीं चला गया । इस गाड़ी में 701 किलोग्राम गांजा अंजनी तिवारी का तथा 100 किलोग्राम गांजा मेरा(चन्दन) तथा मेरे कंडक्टर साथी रईस का है । पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है तथा इस क्रम में विस्तृत जांच की जा रही है कि अभियुक्तों के द्वारा किसके माध्यम से गांजे की खरीद/बिक्री की जाती थी और इनके द्वारा कहां-कहां सप्लाई किया जाता था । इस सम्बन्ध में इनकी पूरी चेन का पता लगाकर इसमें शामिल सभी लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी । बता दें कि मुख्य अभियुक्त अंजनी तिवारी को थाना जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में 07 कुन्तल अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था ।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Oct 09, 2025 11:40:51
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी पुलिस जिले जेरोली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हनी ट्रैप का भंडाफोड़ किया है, आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही टपूकड़ा के मेडिकल स्टोर व्यापारी की हनी ट्रैप का शिकार बनाते हुए उससे काफी रुपए ऐंठ लिए थे। मेडिकल स्टोर व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए इस हनी ट्रैप में शामिल पति पत्नी सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह ने बताया कि जेरोली थाने में टपूकड़ा के नाखनोल निवासी उमर महोम्मद ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया था कि पास आफरीन नामक एक महिला का फोन आया था, महिला पहले से परिचित थी तो वो उसके झांसे में आ गया और बाघोर गांव में मिलने चला रहा, बाघोर गांव से आरोपी पीड़ित को एक होटल लेखा गए जहां उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसके ब्लैकमेल करने लगे, साथ ही दोनों पति पत्नी ने मिलकर उसके पास रखी नगदी भी छीन ली थी। वही इस घटना के बाद से आरोपी लगातार पीड़ित उमरदीन को 50 लाख की राशि देने का दबाव बना रहे थे, दोनो के बीच में ढाई लाख में सौदा तय होने पर आज आरोपी महिला अपने पति और अपने सहयोगी के साथ ढाई लाख रुपए लेने आई तो पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। वही इस घटना के बाद पुलिस ने 50 हजार रुपए बरामद करते हुए पुलिस रिमांड पर लिया है। बाइट. शिवराज सिंह डीएसपी तिजारा
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Oct 09, 2025 11:40:38
Banswara Rural, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238 एंकर - मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण दिवस के अवसर पर बांसवाड़ा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मूडासेल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुंचकर एएनएम, आशा सहयोगिनी और लाभार्थियों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. राठौड़ पास के खेत-खलिहानों में भी गए, जहां उन्होंने महिलाओ और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने वहां मौजूद एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं से प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित लाभ मिल रहा है। इस पर डॉ. राठौड़ ने संतोष व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान एक बच्चा कमज़ोर अवस्था में दिखाई देने पर डॉ. राठौड़ ने उसकी मां से बातचीत की और बच्चे की संपूर्ण पोषण जांच कराने के निर्देश दिए। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि बच्चे की जांच पूर्व में हो चुकी है और वह ठीक है, जिस पर सीएमएचओ ने एक बार पुनः जांच के निर्देश दिए।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Oct 09, 2025 11:39:56
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के जिला अस्पताल में गुरुवार को छिंदवाड़ा में हुए जहरीले सिरफ कांड में एक डाक्टर को आरौपी बनाएं जाने पर समस्त डाक्टरों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। सिरप कांड में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी छिंदवाड़ा पर की गई कार्यवाही का सभी ने पुरज़ोर विरोध किया। जिला अस्पताल में सभी डॉक्टर्स नारेबाजी करते हुए कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। समस्त डाक्टर दिन भर काली पट्टी बाँधकर काम करेंगे जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ जायसवाल ने बताया प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव बॉडी की ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी छिंदवाड़ा पर की गई निंदाजनक कार्यवाही का सभी ने पुरज़ोर विरोध किया एवं सभी सदस्यों ने एकमत से निर्णय लिया कि 9 अक्टूबर से समस्त चिकित्सीय कार्य काली पट्टी बाँधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस पूरे मामले को डाक्टर की कौई गलती नहीं है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सिरप की जांच की जाना थी। डाक्टर को दवाई की जांच करने का कोई अधिकार नहीं है।
2
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 09, 2025 11:39:19
Paradeep, Odisha:ଉଦୀୟମାନ କ୍ରିକେଟ ଖେଳାଳି ବିରୁଦ୍ଧରେ ହୋଇଥିବା ଅନ୍ୟାୟ କୁ ନେଇ ମା' ଯୁବକ ସଂଘ ତରଫରୁ ଏକ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ। ଓଡ଼ିଶା କ୍ରିକେଟ ଆସୋସିଏସନ (ଓସିଏ) ତରଫରୁ ୧୯ବର୍ଷ ରୁ କମ୍ ଓଡିଶା ଦଳର ଲିଡର ବୋର୍ଡ ର ୫ମ ସ୍ଥାନରେ ଥିଲେ ପାରାଦୀପ ପୋର୍ଟ ସ୍ପୋର୍ଟସ୍ ଆସୋସିଏସନ ର ଅର୍ପିତ ସତ୍ୟମ୍ ମହାନ୍ତି । ହେଲେ ଅର୍ପିତ ଭଲ ପ୍ରଦର୍ଶନ କରି ଓଏସିଏ ଦ୍ବାରା ପ୍ରସ୍ତୁତ ହୋଇଥିବା ଲିଡର ବୋର୍ଡ ରୁ ତାଙ୍କ ନାମ ବାଦ୍ ଦିଆ ଯାଇ ଓବେଟିଂ ଲିଷ୍ଟ ରେ ରଖାଯାଇ ଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କ ତଳେ ଥିବା ଲିଡର ବୋର୍ଡ ର ଖେଳାଳୀ ମାନଙ୍କୁ ୧୮ଜଣିଆ ଟିମ୍ ରେ ସାମିଲ କରାଯାଇଛି।ଓସିଏ ର ଟ୍ରାଏଲ ପ୍ରକ୍ରିୟାରେ ଭଲ ପ୍ରଦର୍ଶନ କରି ଲିଡର୍ ବୋର୍ଡରେ ସ୍ଥାନ ପାଇଥିବା ଖେଳାଳି ମାନଙ୍କୁ ପ୍ରଥମେ ସ୍ଥାନ ଦିଆ ଯିବ ବୋଲି ଓସିଏ ର ନିୟମ ରହିଥିବା ବେଳେ ଅର୍ପିତ କୁ କାହିଁକି ଓ କୁଣ୍ଡ କାହିଁକି ତାଙ୍କୁ ୧୮ଜଣିଆ ଦଳରୁ ବାଦ୍ ଦିଆଯାଇଛି, ଏନେଇ ଏକ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ଦ୍ବାରା ପ୍ରଶ୍ନ ଉଠାଇଛନ୍ତି ଭୂତମୁଳାଇ ଗ୍ରାମର ମା ବୁଢ଼ୀ ଜାଡୁଆଣୀ ସଂଘ। ଅର୍ପିତ ସତ୍ୟମ୍ ମହାନ୍ତି ପାରାଦୀପ ପୋର୍ଟ ସ୍ପୋଷ୍ଟସ୍ ଆସୋସିଏସନ, କାଉନସିଲରେ ଥିବା ପାରାଦୀପ ଡିଷ୍ଟ୍ରିକ୍ଟ କ୍ରିକେଟ ଆସୋସିଏସନ ରେ ଦୀର୍ଘ ବର୍ଷ ଧରି ଖେଳି ଆସୁଥିବା ବେଳେ ଚଳିତଥର ଓସିଏ ତରଫରୁ ୧୯ବର୍ଷ ରୁ କମ୍ ଓଡିଶା ଦଳରେ ମନୋନୀତ ପାଇଁ ପାଇଁ ଟ୍ରାଇଲ ପ୍ରକ୍ରିୟାରେ ଖେଳି ଭଲ ପ୍ରଦର୍ଶନ କରିଥିଲେ। ହେଲେ ପାରାଦୀପ ପୋର୍ଟ ସ୍ପୋର୍ଟସ୍ ଆସୋସିଏସନ ର ନିରବତା ଅର୍ପିତ ସତ୍ୟମ୍ ମହାନ୍ତି ଙ୍କ ପାଇଁ ବୁମେରାଂ ହୋଇଛି ବୋଲି କହିବା ସହିତ ଅର୍ପିତ ଙ୍କ ଉପରେ ହୋଇଥିବା ଅନ୍ୟାୟ ଓ ପାରାଦୀପ ପୋର୍ଟ ସ୍ପୋର୍ଟସନ ,କାଉନସିଲ ରେ ହେଉଥିବା ଦୁର୍ନୀତି ଗ୍ରାମାଞ୍ଚଳ ପିଲାମାନଙ୍କ ର କ୍ରୀଡା ବିକାଶ ରେ ବାଧକ ସାଜୁଥିବା ଅଧିକାରୀ ମାନଙ୍କ ବିରୁଦ୍ଧରେ ଦୃଢ଼ କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ଗ୍ରହଣ କରିବା ପାଇଁ ଆଦେଶ ଦେଇଛି ଭୂତମୁଣ୍ଡାଇ ଗ୍ରାମ ମା'ବୁଢ଼ୀ ଜାଡୁଆଣୀ ଯୁବକ ସଂଘ. ଉଦୀୟମାନ ଖେଳାଳୀ ଅର୍ପିତ ଙ୍କ ଉପରେ ହୋଇଥିବା ଅନ୍ୟାୟ କୁ ନେଇ ସ୍ଥାନୀୟ ବିଧାୟକ, ତଥା ମନ୍ତ୍ରୀ ଙ୍କ ସମେତ ପାରାଦୀପ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର, ପାରାଦୀପ ଭିଜିଲାନ୍ସ, ଜାଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ପାରାଦୀପ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଙ୍କୁ ଲିଖିତ ଅଭିଯୋଗ କରା ଯାଇଛି ବୋଲି ମା'ବୁଢ଼ୀ ଯାଡୁଆଣୀ ଯୁବକ ସଂଘ ତରଫରୁ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ଜରିଆରେ ପ୍ରକାଶ କରାଯାଇଛି। ବାଇଟ -୧- ଲକ୍ଷ୍ମୀ କାନ୍ତ ଦାସ୍। ( ବରିଷ୍ଠ ସଦସ୍ୟ,ମା' ବୁଢୀ ଯାଡୁଆଣୀ ଯୁବକ ସଂଘ, ଜାଗତି ଭୂତମୁଣ୍ଡାଇ ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା ( ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Oct 09, 2025 11:38:48
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसायागड़ा में अनोखीलाल अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। 42 साल की पत्नी रेखा बाई ने अपने प्रेमी खोकराकला के 26 साल के युवक बंटी अहिरवार के साथ मिलकर रास्ते से हटाने के लिए पति की हत्या की। कालापीपल थाना पुलिस ने अनोखीलाल अहिरवार की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर को भैंसायागड़ा के अनोखीलाल अहिरवार की हत्या उसकी पत्नी रेखा बाई और उसके प्रेमी बंटी अहिरवार ने मिलकर की थी। हत्या की वजह बताई गई है कि रेखा बाई और बंटी अहिरवार के बीच करीब 3 साल से प्रेम संबंध थे, और वे दोनों अनोखीलाल को रास्ते से हटाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अनोखीलाल की हत्या करने का प्लान बनाया और रात में अपने घर में ही चाकू से गला रेतकर हत्या को अंजाम दिया और पुलिस उन पर शक ना करे इसलिए शव को घर के बाहर पटक दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी रेखा बाई और उसके प्रेमी बंटी अहिरवार को हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। वही 42 वर्षीय आरोपी पत्नी रेखा बाई और 26 वर्षीय बंटी अहिरवार निवासी खोकरा कला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top