Back
सीतामढ़ी में फार्मर रजिस्ट्री लक्ष्य पूरा करने को प्रशासन ने तेज कदम उठाए
TSTripurari Sharan
Feb 17, 2026 19:01:48
Sitamarhi, Bihar
सीतामढ़ी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है ताकि 22 मार्च तक सौ प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके इसको लेकर डीएम रिची पांडे ने अद्यतन प्रगति की समीक्षा की है. समीक्षा में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में काफी शिथिलता देखी गई इसको लेकर शिथिलता बरते जाने वाले 04 प्रखंड कृषि पदाधिकारी नानपुर, परिहार ,मेजरगंज एवं रुन्नीसैदपुर के साथ 05 अंचल अधिकारी रुन्नीसैदपुर, डुमरा, बाजपट्टी,सुप्पी एवं नानपुर से स्पष्टीकरण पूछते हुए सभी का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया है. कृषि विभाग की योजनाएं बीज वितरण, कृषि इनपुट अनुदान योजना तथा अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में लचर प्रदर्शन के कारण नवल पासवान कृषि समन्वयक रूनीसैदपुर एवं बबलू कुमार कृषि समन्वयक सुरसंड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि जिला कृषि पदाधिकारी ,जिला पंचायत राज पदाधिकारी सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त को किसान बन्धुओं के बीच सघन जन जागरूकता अभियान चलाते हुए फार्मर रजिस्ट्री कार्य को गति दें ताकि ससमय लक्ष्य को पूरा किया जा सके.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 17, 2026 19:01:320
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 17, 2026 19:01:160
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 17, 2026 19:00:450
Report
0
Report
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 17, 2026 18:31:580
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowFeb 17, 2026 18:31:440
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 17, 2026 18:31:310
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 17, 2026 18:31:200
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 17, 2026 18:30:590
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 17, 2026 18:30:450
Report