Back
समस्तीपुर रैली में योगी का हमला: NDA बिहार में बुलडोजर चलाने का दावा
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 04, 2025 12:46:16
Bihar
समस्तीपुर रैली में योगी आदित्यनाथ का हमला: RJD-कांग्रेस को अपराधियों का संरक्षक बताया, कहा– NDA आएगी तो चलेगा बुलडोज़र
बihar विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होने वाली है। इसलिए पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता आज धुआंधार प्रचार में हिस्सा लेंगे । वही आज समस्तीपुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जहां मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। आम जनता से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के लिए वोटिंग की अपील की। करीब 20 मिनट के भाषण में 20 बार भगवान श्री राम और जय हनुमान के नारे लगाए।हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘यूपी का बुलडोजर अब बिहार में भी काम करेगा। माफिया की रौंद देंगे। हम तो सोच रहे हैं कि मोहिऊद्दीन नगर का नाम बदलकर मोहन नगर रख देंगे। इतिहास की कोई ऐसी चीजें नहीं रखनी जो गलत है। इससे पहले भी हमने इस तरह के कई नाम बदले हैं।यूपी वाला बुलडोजर बिहार में भी चलेगा। बिहार में NDA की सरकार बनवाइए, फिर देखिए इनका क्या हाल करते हैं। कांग्रेस-राजद बिहार के विकास के लिए ग्रहण हैं। ये लोग अपराधियों के साथ खड़े रहते हैं। यही अंतर है RJD-कांग्रेस और NDA में। हम विकास और सुशासन की बात करते हैं। ये लोग अपहरण को उद्योग बनाते हैं। माफिया को शागिर्द बनाते हैं। इसलिए हम इनकी छाती में बुलडोजर चलाते हैं।सीएम योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस-RJD और विपक्ष के नेता कभी देश में राम मंदिर नहीं बनवा सकते थे। ये तो इसके विरोधी हैं। आज अयोध्या में राम मंदिर बनकर खड़ा हो गया है। रामलला अगर अयोध्या में रहेंगे तो सीतामढ़ी में भी मां जानकी भी विराजमान होंगी।
ये अच्छी सरकार चुनने का फायदा होता है। पहले की सरकार में गरीब बीमार होता था तो तड़प-तड़पकर मरता था। इलाज के लिए पैसे नहीं होते थे। आज भारत के 50 करोड़ लोगों का 5 लाख का बीमा है। 70 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति अपना इलाज करवा सकता है। NDA की पहचान ही गरीबों का कल्याण है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PGPARAS GOYAL
FollowNov 04, 2025 16:47:120
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 04, 2025 16:46:390
Report
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 04, 2025 16:31:290
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowNov 04, 2025 16:31:070
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 04, 2025 16:30:360
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowNov 04, 2025 16:30:220
Report
SASARWAR ALI
FollowNov 04, 2025 16:30:100
Report
Orai, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी महोदय जालौन से कोंच आशीर्वाद हत्याकांड को लेकर बुलडोजर की कार्यवाही की मांग की है अब देखना होगा कि न्याय प्रिय जिलाधिकारी जी निष्पक्ष कार्यवाही करे...
0
Report
0
Report
PGPARAS GOYAL
FollowNov 04, 2025 16:19:260
Report
PGPARAS GOYAL
FollowNov 04, 2025 16:18:540
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowNov 04, 2025 16:18:230
Report