Back
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड छोड़कर 39 हार्डिंग रोड आवास मिलने से घमासान
PJPrashant Jha2
Nov 26, 2025 05:21:20
Patna, Bihar
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लगभग 19 वर्षों के बाद अपना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करना होगा। राबड़ी अभी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं। मंगलवार को भवन निर्माण विभाग ने विप के नेता प्रतिपक्ष के लिए 39 हार्डिंग रोड कर्णांकित करते हुए उनके नाम आवंटित कर दिया。
सरकार के इस आदेश के बाद अब राबड़ी को जल्द ही 10 सर्कुलर रोड का आवास खाली करना होगा। राबड़ी दस सर्कुलर रोड में 16 जनवरी 2006 से ही पति पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद समेत पूरे परिवार के साथ रह रही हैं। यह सीएम के सरकारी आवास एक अणे मार्ग से सटा है。
बिहार में अभी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए एक पोलो रोड कर्णांकित है। इसी क्रम में भवन निर्माण विभाग ने विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष के लिए पटना में केंद्रीय पुल का नया आवास 39, हार्डिंग रोड कर्णांकित किया है। इसका आशय यह हुआ कि भविष्य में विप के नेता प्रतिपक्ष जो भी होंगे, वे इसी आवास में रहेंगे। विभाग के नए आदेश के बाद अब विप में नेता प्रतिपक्ष को 10 सर्कुलर रोड का आवास खाली करना होगा。
भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव सह भू संपदा पदाधिकारी शिव रंजन के हस्ताक्षर से मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व आदेश को विखंडित करते हुए राबड़ी देवी के लिए बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष को कर्णांकित आवास संख्या 39, हार्डिंग रोड आवंटित किया जाता है। सूत्रों के मुताबिक आवास खाली होने के बाद विभाग इसके आवंटन पर निर्णय लेगा。
पूर्व सीएम राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड के बदले नया सरकारी आवास आवंटित किए जाने पर राजद ने नाराजगी जाहिर की है। पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि सरकार का यह आदेश भाजपा के बढ़ते दखल का परिणाम है। भाजपा के कारण ही यह आदेश जारी हुआ है। बदले की भावना से यह कार्रवाई की जा रही है。
राजद प्रवक्ता ने कहा,जिस विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया है, उसके मंत्री सुलझे हुए हैं। पर सरकार में भाजपा की दखलंदाजी बढ़ गई है। राजनीति में शुचिता जैसे शब्द भाजपा के शब्दकोष में नहीं हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर भी नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, नितिन नवीन जैसे लोगों का आवास नहीं खाली कराया गया था。
आवंटन के समय पूर्व सीएम का था जिक्र वर्ष 2005 में जब बिहार में एनडीए सरकार बनी तो राबड़ी देवी को पूर्व सीएम के साथ ही राजद विधायक दल की नेता के नाते 10 सर्कुलर रोड आवंटित किया गया था। वे 16 जनवरी 2006 से ही सपरिवार उसी आवास में रह रही थीं। बीच के दिनों में एक समय ऐसा भी आया जब राबड़ी मात्र विधान पार्षद थीं। राजद विधान पार्षदों के दूसरे दल में जाने के कारण पार्टी के पास नेता प्रतिपक्ष के लायक भी संख्या बल नहीं थी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NGNakibUddin gazi
FollowNov 26, 2025 05:33:480
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 26, 2025 05:33:000
Report
0
Report
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी
यात्री प्रतीक्षालय में मृत पड़ा मिला वृद्ध पुलिस ने भेजा पोस्ट मार्टम
पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड का मामला
0
Report
0
Report
SDSurendra Dasila
FollowNov 26, 2025 05:31:350
Report
SDSurendra Dasila
FollowNov 26, 2025 05:31:170
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 26, 2025 05:21:3272
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 26, 2025 05:21:0188
Report
RSRavi sharma
FollowNov 26, 2025 05:20:4784
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 26, 2025 05:20:2852
Report
RMRam Mehta
FollowNov 26, 2025 05:20:1372
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 26, 2025 05:19:5840
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 26, 2025 05:19:4272
Report