Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
बिहार के तृतीय अनुपूरक बजट पर विपक्ष-सरकार में घमासान
RZRajnish zee
Feb 11, 2026 12:21:50
Patna, Bihar
वित्तीय वर्ष 2025 2026 की तृतीय अनुपूरक बजट में शामिल अनुदान मांग पर हो रही है चर्चा समाज कल्याण विभाग के अनुदान मांग पर चर्चा में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि रख रहे हैं अपनी बात बीजेपी विधायक मिथलेश तिवारी ने बीजेपी के मिथलेश तिवारी अपनी बात रख रहे हैं बीजेपी के मिथलेश तिवारी ने कहा कि महिला सुरक्षा पोषाहार समेत सभी मामलों को लेकर सरकार काम कर रही है आरजेडी के आलोक मेहता ने कहा कि वक्त मिथलेश तिवारी चतुर वक्ता है ये कह रहे हैं कि आरजेडी के शासन काल में प्रताड़ित किया जाता था लेकिन यही लोग प्रताड़ित करते थे लालू प्रसाद ने सामाजिक न्याय के जरिए राहत दिया बिहार की जनता जबतक जागरूक नहीं होता ये ऐसे करेंगे जेडीयू की शालिनी मिश्रा ने कहा कि मैं बिहार हूं, मैं नीतीश कुमार हूं जेडीयू की शालिनी मिश्रा रख रही है अपनी बात शालिनी मिश्रा 1990 से 2005 में जब असमानता चरम पर थी बिहार के सीएम नीतीश कुमार जब बागडोर संभाले तब गरीबों, वंचितों का सपना पूरा हुआ बुजुर्ग,दिव्यांग जन,महिलाओं ने अब कहना शुरू किया है कि जो काम उनके बेटों ने नहीं किया वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है बिहार की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता में आए हैं ये लोग जातीय उन्माद फैलाकर फिर से लूटने का सपना देख रहे हैं,अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं इनलोगों को जलन हो रहा है,ये लोग अपना जलन बरकरार रखें हम अपना जलवा बरकरार रखेंगे समाज कल्याण का बजट अनुदान मांग दर्शाता है कि मुख्यमंत्री का धड़कन कमजोर वर्गों के लिए धड़कता है विपक्ष ने सिर्फ बिहार के लूटने का काम किया कांग्रेस के मनोज विश्वास रख रहे हैं अपनी बात समाज कल्याण विभाग के अनुदान मांग पर वाद विवाद चर्चा में रख रहे हैं सबसे ज्यादा गरीबी और कुपोषण का शिकार है अररिया जिला जहां से हम आते हैं निचले तबके के लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है अधिकारियों के लापरवाही से गरीबों को लाभ नहीं मिल पा रहा है दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए एलजेपी रामविलास के राजीव रंजन सिंह रख रहे हैं अपनी बात एआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान रख रहे हैं अपनी बात हुकूमत की हैसियत खूबसूरत दुल्हन की तरह और विपक्ष की आईना दिखाने वाली होती है इनके बजट मैनेजमेंट दुरुस्त नहीं है तीसरी अनुपूरक का रहे हैं,बजट में दस बीस फीसदी आगे पीछे हो सकता है लेकिन चालीस फीसदी का अंतर हो जाए तो मामला गड़बड़ है एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज मानक में नहीं है वित्तीय प्रबंधन इनका बेहद लचर और खराब है आप गरीबों को राहत दीजिए लेकिन भ्रष्टाचार के मद में राशि जाए यह ठीक नहीं बिजली फ्री दे रहे हैं हम इसका विरोध नहीं करते हैं लेकिन हालात ठीक नहीं है समाज कल्याण विभाग में योजना है लेकिन आधारभूत संरचना नहीं है नैतिकता की बात करें तो देह व्यापार का काम हाइवे पर हो रहा है,बेटियां पढ़ाएंगे सिर्फ ये कहते है बीजेपी के रत्नेश कुशवाहा रख रहे हैं अपनी बात बिहार अपना कदम विकास के ओर बढ़ाया है शिक्षा,स्वास्थ्य,पुलिसिंग को लेकर बजट में फंड एलोकेशन देश में सबसे बढ़िया है विपक्ष कह रहा है कि दस हजार रुपया बकरी पालन के लिए दिए हैं उद्योग के क्षेत्र में बढ़िया काम हो रहा है,उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है यहां की नीति देश दुनिया के निवेशकों को आकर्षित कर रही है दो स्पेशल इकोनॉमिक कॉरिडोर बन रहा है बिहार देश में आज सड़क के मामले में तीसरा सबसे ज्यादा घनत्व वाला राज्य है केंद्र सरकार ने भी बजट में बिहार के लिए खास ध्यान रखा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार का काम किया है महिलाएं,बुजुर्ग उन्हें श्रवण कुमार मान रखें हैं एक करोड़ 16 लाख से ज्यादा लोगों के खाते में 10 तारीख तक पैसा चला जाता है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि वे वोटर की चिंता करते हैं वोट की नहीं HIV पीड़ित मरीजों को 1500 रुपए प्रति माह दिए जाते हैं ऐसे मरीजों की संख्या राज्य में 72704 है मंत्री मदन सहनी बिहार विधानसभा में रख रहे हैं अपनी बात तृतीय अनुपूरक बजट में शामिल अनुदान मांग पर चर्चा के बाद सरकार का जवाब बुजुर्गों के खाते में अब DBT के माध्यम से 10 तारीख को पैसे पहुंच जाते हैं हमारी सरकार 72 हज़ार 704 कुष्ठ रोगियों को भी 1500 महीना देती है- मदन सहनी बाल विवाह रोकने के लिए अब तक 30 हजार 868 की राशि खर्च की गई है 101 अनुमंडल में बने बुनियाद केंद्र में बुजुर्ग सेवा ले सकते हैं मिशन वात्सल्य योजना के तहत कार्य किया जा रहा है राज्य मे 23 बालकगृह और 13 बालिका गृह संचालित हो रहा है यूपीएससी पीटी परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी को 50 हज़ार और 1 लाख रुपये देने पर काम किया जा रहा है मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से दिव्यांगजनों को भी जोड़ा जा रहा है 42 दत्तक ग्रहण का संचालन किया जा रहा है इसमें माता-पिता को खोने वाले बच्चे और लावारिस बच्चों को माता-पिता मिलते हैं आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए जीविका के जारी निर्मित पोषक उपलब्ध कराया जा रहा है समाज कल्याण विभाग 213 करोड़ रुपए का अनुबंध किया है,सभी बच्चों को पोषक उपलब्ध कराया जाएगा मदन सहनी मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है महिला छात्रावास,आवास और सामाजिक सुरक्षा के लिए कार्य किया जा रहा हैं पीएम वंदना योजना के तहत भी कार्य किया जा रहा है पूरे बिहार में 544 बाल विकास के तहत 144 आंगनबाड़ी केंद्र में काम किया जा रहा है आंगनबाड़ी को सशक्त बनाने के लिए एलपीजी गैस दिया जा रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के दौरान कुपोषित बच्चों को अंडा दूध देने का आदेश दिया था जो सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिया जा रहा है इनमें 39 लाख 55 हज़ार 213 बच्चे नामांकित है समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी अनुदान और नियोजन के लिए 724,52,34,000 रुपए से अनधिक अनुपूरक राशि मांग की इस मांग को ध्वनिमत से स्वीकार किया गया सभी शेष विभागों के अनुदान मांग को गिलोटिन द्वारा किया गया और स्वीकृत कराया गया बिहार विनियोग विधेयक 2026 सदन में ध्वनिमत से स्वीकृत हुआ बिहार विधानसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 11, 2026 13:56:23
1
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 11, 2026 13:54:51
Noida, Uttar Pradesh:अखिल भारतीय बीमा कर्मचारि संघ एवं संयुक्त यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को प्रस्तावित एक दिवसीय हड़ताल के क्रम में भोजनावकाश के दौरान केंद्र सरकार द्वारा बीमा क्षेत्र में 100% FDI लागू करने, अमानवीय श्रम कानूनों के विरोध तथा PSGI के माध्यम से बीमा कंपनियों के निजीकरण के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में बीमा क्षेत्र में 100% FDI के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया, जिससे बेरोजगारी बढ़ेगी, निजी कंपनियां अधिक नियंत्रण पाएंगी और देश की पूंजी विदेशों में जाएगी। इसके साथ ही अमानवीय श्रम कानूनों के कारण श्रमिकों के मौलिक अधिकारों का हनन होगा, जिससे सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचेगा।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 11, 2026 13:54:31
Jaspur, Uttarakhand:रामनगर में राजस्व विभाग से जुड़े मामलों में प्रक्रियागत समस्याओं के कारण अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों ने जमीन के दाखिल-खारिज मामलों में देरी, समान मामलों में भिन्न निर्णय और बार-बार तारीख मिलने जैसी दिक्कतों को लेकर 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से कुमाऊँ आयुक्त को भेजा। रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने SDM कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अपनी मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल पहले जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दे चुका था; समाधान दिवस के दौरान भी वार्ता का अनुरोध किया गया था। संतोषजनक प्रतिक्रिया न मिलने पर धरना देकर अपनी बात रखी गई। राजस्व न्यायालयों में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ अधिवक्ताओं का आक्रोश सामने आ गया: वादों में देरी, समय और धन खर्च, वरिष्ठ अधिकारियों की उदासीनता के कारण आम जनता में राजस्व न्यायालयों के खिलाफ गहरा रोष है। इनके विरोध में रामनगर बार एसोसिएशन और हल्द्वानी बार एसोसिएशन, साथ ही जिला बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्यों से अवकाश रखा। अधिवक्ताओं का आरोप है कि न्याय व्यवस्था में असंगतियों के चलते आम जनता गैर-कानूनी पेशेवरों की शरण में जा रही है, जिससे बाहुबली और धनाड्य वर्ग गरीब और सामान्य जनता को शोषण कर रहा है। बार एसोसिएशन का कहना है कि बार-बार आग्रह, लिखित पत्र, धरना-प्रदर्शन और सूचनाओं के बावजूद सरकार-प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की। अगर आज की मांगों का लिखित आश्वासन नहीं मिला और समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो 23 फरवरी को प्रदेश की अन्य बार एसोसिएशन भी शामिल कर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जो न्यायिक कार्यों और प्रदेश की न्याय व्यवस्था पर असर डालेगा।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 11, 2026 13:54:07
Jaspur, Uttarakhand:स्लग जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में डीएम ललित मोहन रयाल सख्त — नशे पर अभियान, स्मार्ट मीटर बिलों की जांच और 100 से अधिक शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश शहर रामनगर एंकर.-रामनगर स्थित पीएनजीपीजी महाविद्यालय में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। डीएम ने जिला विकास प्राधिकरण को लेकर आई शिकायतें व प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा किए जा रहे हैं उत्पीड़न को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान करने के निर्देश दिए शिविर में करीब 100 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष अभियान चलाकर दूरस्थ गांवों तक पहुंचें और समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें। बीजेपी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष आकाश आर्या द्वारा रामनगर में बढ़ते नशे के रोकथाम की मांग उठाई गई, जिस पर डीएम रयाल ने पुलिस और आबकारी विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने कमेटी गठित कर मामले की जांच और उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा झूलते बिजली के तार, यूपीसीएल से जुड़ी समस्याएं, पेयजल कनेक्शन, जल जीवन मिशन, सिंचाई नहरों की दिक्कतें, गुल की समस्या, बागवानी क्षेत्र की आवश्यकताएं और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर भी अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान डीएम ने कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पहले 43 न्याय पंचायतों में शिविर लगाए गए थे। अब जन आकांक्षाओं को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में भी इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रामनगर नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य शहरी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। कोसी नदी क्षेत्र में स्वच्छता, सोलर फेंसिंग, वन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और नगर की साफ-सफाई को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि रामनगर एक पुराना शहर है और स्वच्छ भारत मिशन के तहत इसे बेहतर रैंकिंग दिलाने के लिए पालिका को ठोस कदम उठाने होंगे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, एसडीएम प्रमोद कुमार, डीएफओ ध्रुव रौतेला, डीएफओ पीसी आर्या, सचिव प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा, ईओ आलोक उनियाल, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, तहसीलदार मनीषा मारकाना सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है और सरकार हर वर्ग तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है。
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 11, 2026 13:53:23
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा विधानसभा आसींद खबर की लोकेशन आसींद स्थानीय संवाददाता सावर मल शर्मा राष्ट्रीय राजमार्ग 158 पर अवैध निर्माण के खिलाफ नगर पालिका का अभियान, अतिक्रमण हटाए आसींद। नगर पालिका आसींद द्वारा प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 158 के समीप हो रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एनएच के नियमों के अनुसार निर्धारित सेटबैक का पालन सुनिश्चित करवाया गया तथा नगर पालिका से निर्माण स्वीकृति जारी होने तक सभी निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से स्थगित करवा दिया गया। अभियान के दौरान मुख्य मार्गों पर व्यवस्थित पार्किंग को लेकर आमजन को समझाइश दी गई। वहीं बाजार के प्रमुख मार्गों पर अव्यवस्थित रूप से लगे सब्जी ठेलों और मांस विक्रेताओं को व्यवस्थित कर यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के समय नगर पालिका के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार बमनावत, कनिष्ठ अभियंता राजमल गुर्जर, अतिक्रमण dasta एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं अवैध अतिक्रमण पर सख्ती से कार्रवाई के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Feb 11, 2026 13:50:52
Ghazipur, Uttar Pradesh:बहादुरगंज में बिजली बिल राहत योजना का मेगा कैंप, 3 लाख की वसूली – 27 उपभोक्ताओं की बिजली कटी अधिशासी अभियंता पी.के. तिवारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई विद्युत चोरी मामलों में 9 उपभोक्ताओं की बिजली पोल से डिस्कनेक्ट 18 बकायेदारों की भी केबल काटकर आपूर्ति बाधित मेगा कैंप में कुल 3 लाख रुपये की राजस्व वसूली विभाग ने घर-घर जाकर बकाया जमा करने की अपील की योजना 28 फरवरी को होगी समाप्त, आरसी जारी करने की चेतावनी सरचार्ज में 100% और मूलधन में 15% तक की छूट का लाभ लेने की अपील गाजीपुर में बिजली बिल राहत योजना के तहत बहादुरगंज में मेगा कैंप का आयोजन किया गया, जहां विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए लाखों की वसूली की और कई बकायेदारों की बिजली आपूर्ति काट दी। दरअसल गाजीपुर के विद्युत वितरण खंड प्रथम जंगीपुर के अंतर्गत उपखंड कासिमाबाद क्षेत्र के ग्राम बहादुरगंज में बिजली बिल राहत योजना के तहत मेगा कैंप लगाया गया। यह कैंप अधिशासी अभियंता पी.के. तिवारी के निर्देश पर उपखंड अधिकारी मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कैंप के दौरान टाउन एरिया बहादुरगंज में विद्युत चोरी के मामलों में दर्ज एफआईआर के बाद राजस्व निर्धारण वाले 9 उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति पोल से डिस्कनेक्ट कर दी गई। इस कार्रवाई के दौरान कुल 3 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। विभागीय टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर उन्हें कैंप में आकर बकाया जमा करने के लिए प्रेरित किया। अवर अभियंता विवेक खरवार ने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए 18 ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं की केबल पोल से काट दी, जिन्होंने छूट के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया था। अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना अपने अंतिम चरण में है और 28 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा के बाद बकाया जमा न करने पर आरसी जारी की जाएगी और अतिरिक्त पेनाल्टी भी वसूली जाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सरचार्ज में 100 प्रतिशत और मूलधन में 15 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाते हुए समय से पहले बकाया जमा कर दें। वहीं बिजली चोरी के मामलों में 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 11, 2026 13:50:04
Sawai Madhopur, Rajasthan:दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने किया रणथम्भौर नेशनल पार्क का भ्रमण, भालू की चहल कदमी देखकर खास रोमांचित हुए विशेष बच्चे सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर संचालित मुस्कान विशेष विद्यालय के दिव्यांग छात्र छात्राओं को रणथम्भौर नेशनल पार्क का भ्रमण कराया गया। संस्था सचिव अरविंद चौहान के बताया की दिव्यांग बच्चों को हर साल रणथम्भौर नेशनल पार्क का शैक्षिक भ्रमण कराकर बच्चों को वन एवं वन्यजीवों की जानकारी दी जाती है। इसी कड़ी में आज वन विभाग की बाघ रक्षक योजना के तहत उपवन संरक्षक मानस सिंह के द्वारा विशेष बच्चों को जंगल भ्रमण की स्वीकृति मिलने के बाद बच्चों को जोन न0 6 में विजिट कराई गई। विजिट के दौरान स्पेशल एडुकेटर सचिन सिंह, हनुमान गुर्जर, अमित मीणा, सुरेन्द्र सिंह, श्याम सुंदर रेगर, सुरेन्द्र रेगर, द्वारा बच्चों को चीतल, हिरण, सांभर, बंदर, भालू आदि की जानकरी दी गयी। बच्चों की टाईगर की सइटिंग नहीं होने से बच्चे मायूस नजर आए। लेकिन जॉन 6 में पटवा बावड़ी के पास स्लोथ बियर (भालू) की चहल कदमी देख बच्चों खासा रोमांचित हो उठे। वार्डेन भानु प्रताप सिंह एवं हेल्पर युवराज सिंह ने सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की। जिससे बच्चों को अलग ही आनंद आया। कैंटर चालक रत्तीराम मीणा, सुमेर सिंह चौधरी ने बच्चों को बड़ी सहूलियत के साथ जंगल का भ्रमण कराया । दिव्यांग छात्र छात्राओं को पार्क विजिट कराने पर संस्था सचिव ने सभी लोगो को धन्यवाद दिया।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Feb 11, 2026 13:47:34
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Feb 11, 2026 13:46:53
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top