Back
पटना के अगमकुंआ डकैती: शक्ति सिंह और उदय भूषण गिरफ्तार, चार फरार
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 02, 2026 12:37:40
Patna, Bihar
पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र की हाउसिंग कॉलोनी में 31 जनवरी की रात हुई हथियारबंद डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि इस मामले में शक्ति कुमार उर्फ शक्ति सिंह और उदय भूषण को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। एसपी के अनुसार, बदमाशों ने घटना से पहले कॉलोनी के 3–4 घरों की रेकी की थी। पूरी वारदात की योजना शक्ति कुमार ने बनाई थी। उसने उदय भूषण समेत अन्य साथियों के साथ 31 जनवरी की रात डकैती को अंजाम देने की प्लानिंग साझा की। वारदात के दिन उदय भूषण, जिस बोलेरो को वह भाड़े पर चलाता था, उसे मालिक को बिना बताए लेकर निकला और मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसके बाद सभी बदमाश हाउसिंग कॉलोनी में इकट्ठा हुए और डॉक्टर दंपत्ति के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। बदमाशों ने डॉक्टर दंपत्ति के साथ मारपीट कर जबरन डायमंड नेकलेस और सोने की चूड़ियां लूट लीं और फरार हो गए। पूर्वी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में शामिल अन्य चार अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जो सालिमपुर और बख्तियारपुर के रहने वाले हैं। हालांकि, अभी तक लूटे गए गहनों की बरामदगी नहीं हो सकी है। लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शक्ति कुमार उर्फ शक्ति सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। वहीं 57 वर्षीय उदय भूषण पेशे से ड्राइवर है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि वे लंबे समय से इलाके में ऐसे घर की तलाश में थे, जहां अधिक गहने और नकदी होने की संभावना हो। बाइट--परिचय कुमार पूर्वी एसपी पटना।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 18:15:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर की मुलाकात
0
Report