Back
पटना नगर निगम ने खुले में थूकने पर 500 रुपये जुर्माना और टीमों की तैनाती की
SKSunny Kumar
Jan 06, 2026 04:04:08
Patna, Bihar
शहर में अब सार्वजनिक स्थलों पर थूकना महंगा पड़ेगा। पटना नगर निगम की टीम 500 रुपए जुर्माना वसूलेगी। इसके लिए सभी छह अंचलों में एक-एक प्रवर्तन टीम बनेगी। यह टीम सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। साथ ही उनकी तस्वीरें और वीडियो शहर में स्थापित वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएंगी। ऐसे लोगों को नगर शत्रु की श्रेणी में रखा जाएगा। कारण, इन लोगों की वजह से शहर के सार्वजनिक स्थल गंदे हो रहे हैं। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में सख्त निर्णय लिया गया है। शहर के 415 स्थानों पर 3300 कैमरे लगे हैं। ये इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़े हुए हैं। इसके जरिए पूरे शहर की निगरानी की जा रही है। नगर आयुक्त ने आईसीसीसी को खुले में थूकने वालों की पहचान कर उन्हें नगर शत्रु की श्रेणी में रखने का निर्देश दिया है। इधर, मल्टी मॉडल हब से जंक्शन को जोड़ने वाली भूमिगत सब-वे में थूकने पर 250 लोगों से जुर्माना वसूला गया है। नगर निगम ने शहर को गंदा करने वाले लोगों की टोल फ्री नंबर 155304 पर जानकारी देने की अपील की है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 07, 2026 15:13:100
Report
SLSanjay Lohani
FollowJan 07, 2026 15:12:360
Report
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद के कोसीकला के निकासा क्षेत्र में दो पक्षों में चल रही जमीनी विवाद को लेकर पहुंची राजस्व विभाग की टीम पहुंच कर रुकवाया निर्माण
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 07, 2026 15:11:420
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 07, 2026 15:11:060
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 07, 2026 15:10:050
Report
ASAJEET SINGH
FollowJan 07, 2026 15:09:520
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowJan 07, 2026 15:09:060
Report
ASArvind Singh
FollowJan 07, 2026 15:08:470
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowJan 07, 2026 15:08:350
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowJan 07, 2026 15:08:160
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 07, 2026 15:07:490
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 07, 2026 15:07:240
Report
MMMohammad Muzammil
FollowJan 07, 2026 15:07:070
Report