Back
उमरियापान नगर परिषद के 15 वार्ड परम वीर चक्र विजेताओं के नाम से नामित
NCNITIN CHAWRE
Jan 07, 2026 15:11:06
Katni, Madhya Pradesh
कटनी जिले की उमरियापान नगर परिषद देश की पहली ऐसी स्थानीय निकाय बन गई है, जिसके सभी 15 वार्डों का नामकरण परम वीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया गया है। यह निर्णय राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है। नवगठित उमरियापान नगर परिषद द्वारा लिया गया यह ऐतिहासिक फैसला कलेक्टर आशीष तिवारी ने मुहर लगा दी है जिसकी पहल एसडीएम निधि गोहल ने की थी... परमवीर चक्र विजेताओं के नाम नवीन नगर परिषद के वार्डों को लेकर एसडीएम निधि गोहल ने योजना बनाई थी एक सप्ताह तक सुझाव एवं दावे आपत्तियों का समय दिया गया था जिसमें क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया.. इस से नई पीढ़ी के बच्चों को हमारे पराक्रमी परमवीरचक्र विजेताओं के नाम याद रहेंगे और उनकी बहादुरी की गाथा पढ़ने जानने को मिलेगी इस निर्णय के बाद उमरियापान नगर परिषद के वार्ड अब केवल प्रशासनिक इकाइयाँ नहीं, बल्कि वीरता, बलिदान और राष्ट्रभक्ति के जीवंत प्रतीक बन गए हैं। उमरियापान नगर परिषद के सभी वार्डों के नाम 1. मेजर पीरू सिंह 2. मेजर धन सिंह थापा 3. मेजर होशियार सिंह 4. कैप्टन विक्रम बत्रा 5. सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण क्षेत्रपाल 6. मेजर सोमनाथ शर्मा 7. मेजर शैतान सिंह 8. सूबेदार जोगिंदर सिंह 9. कैप्टन मनोज कुमार पांडे 10. मेजर रामास्वामी परमेश्वरन 11. सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे 12. कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद 13. लांस नायक अल्बर्ट एक्का 14. कैप्टन गुरबचन सिंह सालारिया 15. लांस नायक करम सिंह यह अभिनव और राष्ट्रप्रेरक पहल न केवल इन महान परम वीरों को स्थायी सम्मान प्रदान करती है, बल्कि नागरिकों के दैनिक जीवन में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना को सुदृढ़ करती है। उमरियापान नगर परिषद का यह निर्णय भारतीय लोकतंत्र, स्थानीय स्वशासन और सैन्य सम्मान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report