Back
पटना में LPG आवंटन से अफरा-तफरी, लोग पैनिक बुकिंग कर रहे हैं
PJPrashant Jha2
Mar 25, 2026 09:50:11
Patna, Bihar
एलपीजी को लेकर पटना में थोड़ा संकट भी है और अफवाह भी . इस कारण आज भी पटना के एलपीजी वितरकों के ऑफिस गोदाम पर उपभोक्ताओं की कतार लग रही है . पटना के गर्दनीबाग स्थित इंडेन एलपीजी एजेंसी के बाहर यह क़तर को देखिये . यह घरेलु गैस सिलिंडर को बुक करने की कतार है . इस कतार में खड़े अधिकाँश उपभोक्ताओं की शिकायत है की गैस के लिए बुकिंग के बाद पेमेंट हो गया और उनको DAC कोड मिलने के बाद भी गैस की आपूर्ति के लिए एजेंसी का चक्कर लगानमा पड़ता है . कई उपभोक्ताओं की शिकायत है की सबकुछ रहने के बाद भी एजेंसी गैस की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है और कालाबाजार में गैस सिलिंडर बेच दे रहा है और इसी कारण उनतक सिलिंडर नहीं पहुँच रहा है . हालाँकि इस एजेंसी के बाहर लोग घंटे भर से लाइन में खड़े हैं . पांच दिन पहले इसी एजेंसी के बाहर लोग सिलिंडर लेकर लाइन में खड़े होते थे पर अब लोग गैस के लिए नम्बर लगाने के लिए खड़े हो रहे हैं . पटना में गैस को लेकर अफवाह अभी भी अधिक है और इसी वजह से patna में 136 एलपीजी एजेंसी में लोंगो ने पैनिक बुकिंग करना शुरू किया . पटना में 1लाख 55 हजार 410 बुकिंग अभी तक किया गया है . जिसमे सबसे अधिक बुकिंग इंडेन के उपभोक्ताओं ने लगाई है जिसकी संख्या 1 लाख 13 हजार 840 है . जबकि भारत गैस के 31246 उपभोक्ताओं ने बुकिंग की है जबकि HP गैस के 10 हजार 324 बुकिंग दर्ज की गयी है . यह आंकडा पटना जिला प्रशसन के द्वारा जारी किया गया है . पटना में पर्तिदिन 31 हजार 168 सिलिंडर उपलब्ध हो रहा है पर बैक लोक अधिक रहने की वजह से उपभोक्ता अफवाह पर यकीं अधिक कर रहे हैं . अब उत्सव गैस एजेंसी का हाल आपको दिखा रहे हैं . पटना के राजीव नगर में उत्सव एजेंसी के गोदाम पर वेंडर के ठेले पर गैस सिलिंडर लोड कर पहुँचाने की प्रक्रिया के बीच लोग गोदाम पर सिलिंडर लेकर पहुँच रहे हैं . इन उपभोक्ताओं में कई ऐसे लोग भी हैं जिनका नाम दुसरे एजेंसी में है पर वे भी सिलिंडर लेकर यही पहुँच रहे हैं . तो दूसरी तरफ जिसने 4 दिन पहले गैस की डिलीवरी ली है वह भी यहाँ सिलिंडर लेने फिर से आ गया . उत्सव एजेंसी के ऑनर अभिषेक कहते हैं की कही कोई किल्लत नहीं है . पहले जैसा ही आपूर्ति है पर लोग पैनिक कर रहे हैं जबकि उनके घरों में सिलिंडर पहुंचाने की तैयारी है पर लोग यहाँ आकर गैस लेना चाहते हैं . यह सज्जन उपभोक्ता ओं साईं एजेंसी के हैं और कहते हैं की उनको उत्सव वाले ही गैस दें और जब इस्नको समझाया जाता है तो ये हंगामा पर उतर जाते हैं . ये सज्जन बबलू ठाकुर है और तीन दिन पहले इनको सिलिंडर मिला है और ये फिर से गैस लेने पहुँच गए . पूछे जाने पर کہتے हैं कि उनको याद नहीं कब गैस ले गए . यानी सिलिंडर की कमी का अफवाह अभी भी तेजी से पटना में फ़ैल रहा है . ईसिस एजेंसी पर कई ऐसे लोग भी है जिनका नम्बर लगा और उनके मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आ गया पर उन्हें गैस नहीं मिली तो वे गोदाम पर पहुँच कर हंगामा करने लगे और सिलिंडर ब्लैक करने का आरोप लगाने लगे .
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 25, 2026 11:04:460
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 25, 2026 11:04:090
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 25, 2026 11:03:500
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 25, 2026 11:03:340
Report
MSManish Sharma
FollowMar 25, 2026 11:03:230
Report
MSManish Sharma
FollowMar 25, 2026 11:02:100
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 25, 2026 11:01:550
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 25, 2026 11:01:460
Report
RDRaktima das
FollowMar 25, 2026 11:01:340
Report
SRShivam RAj
FollowMar 25, 2026 11:01:100
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 25, 2026 11:00:590
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 25, 2026 11:00:440
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 25, 2026 11:00:220
Report