Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
पटना कॉलेज के बाहर BPSc अभ्यर्थियों का मार्च, प्रशासन ने हटाने के प्रयास किए
NKNished Kumar
Oct 04, 2025 08:21:28
Patna, Bihar
पटना कॉलेज से आज बीपीएससी अभ्यर्थियों के द्वारा मार्च किया जा रहा था लेकिन पटना कॉलेज के बाहर ही प्रशासन ने सभी को रोक दिया। इस दौरान CRPF के जवानों को भी तैनात किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों और अभ्यर्थियों के बीच काफ़ी देर तक बातचीत हुई जिसके बाद पाँच अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्य सचिव के पास मिलवाने ले जाया गया। हालांकि इसके बाद प्रसाशन ने अभ्यर्थियों को हटाने की कोशिश की लेकिन अभ्यर्थी हटने को तैयार नहीं थे, जिसके बाद प्रसाशन ने थोड़ी सक्ती दिखाई और अभ्यर्थियों को हटाया गया। पुलिस और CRPF के जवानों ने इस दौरान पटना कॉलेज के बाहर मार्च भी किया और जो अभ्यर्थी नजर आया उसको भगाया गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBarun Sengupta
Oct 04, 2025 10:31:35
Barrackpore, Kolkata, West Bengal:*বাবাকে মারধরের হাত থেকে বাঁচাতে এসে আক্রান্ত অন্তঃসত্ত্বা মহিলা।* কাউগাছি দুই নম্বর গ্রাম পঞ্চায়েত এর শ্যামনগর পলতা পাড়া এলাকায় মিতালী সংঘ ক্লাব নিয়ে বিবাদ কে কেন্দ্র করে মোসারেফ হোসেন কে মারধর করে স্থানীয় আনোয়ার ও আরমান ও দলবল।মোসারেফ হোসেন কে বাঁচাতে তারই 9 মাসের অন্তঃসত্ত্বা মেয়ে আসার পর তাকে মারধর করা হয় এবং পেটে লাথি মারা হয় বলে অভিযোগ।এ বিষয়ে বাসুদদেবপুর থানায় অভিযোগ দায়ের করা হয়েছে।কিন্তু থানা থেকে কেস তুলে নেওয়ার জন্য লাগাতার হুমকি দেওয়া হয়েছে অভিযুক্তদের তরফ থেকে। এই ঘটনা যথেষ্ট আতঙ্কিত আক্রান্তরা। এ বিষয়ে কাউগাছি টু পঞ্চায়েতের উপপ্রহাদ ইমতিয়াজ আলী বলেন দুটো পরিবারের মধ্যে ঝামেলা। যদি কোন অন্তঃসত্ত্বা মহিলাকে মেরে থাকে তাহলে আমরা পরিবারের পাশে আছি। যাতে সমস্যার সমাধান করা যায় সেটার চেষ্টা করা হচ্ছে। এটা তৃণমূলের কোনো গোষ্ঠীদ্বন্দ্ব নয় একটি দোকান ও ক্লাবের মধ্যে ঝামেলা। আর এই নিয়ে বিজেপির দাবি তৃণমূলের এমন অবস্থা মাতৃ শক্তি কেউ তারা ছাড়ছে না। বাইট_ ইমতিয়াজ আলী কাউগাছি পঞ্চায়েতের উপর প্রধান। বাইট অসীম খান আক্রান্ত এর স্বামী। বাইট_ উর্মিলা খাতুন আক্রান্ত মহিলা। বাইট_ মোশারফ হোসেন আক্রান্তর বাবা বাইট_প্রিয়াঙ্কা পান্ডে বিজেপি নেতা
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Oct 04, 2025 10:30:50
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :पिहोवा के गांव मलिकपुर की सड़क पर मृतक रुमल का शव सड़क पर रखा जाम, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, 1 घंटे बाद DSP के आश्वासन पर खोला जाम कुरुक्षेत्र:- पिहोवा के गांव मलिकपुर निवासी रुमल की बीती रात चाकू घोपकर हत्या कर दी गई थी। जिसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। वहीं परिजनों ने रुमल के शव को गांव मलिकपुर वाली सड़क रखकर लगभग 1 घण्टे तक जाम लगा रखा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं की है। और हत्यारे खुलेआम घूम रहे है। मौके पर पहुंचे डीएसपी निर्मल सिंह के आश्वासन पर 1 घंटे बाद परिजनों ने जाम को खोल दिया है। परिजनों ने कहा कि पुलिस इस मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही है। वही DSP निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत करके उनको समझाकर जाम को खुलवाया। डीएसपी निर्मल सिंह ने कहा कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Oct 04, 2025 10:30:30
Jaipur, Rajasthan:ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का फुल एक्शन मंत्री नागर दिन -रात कर रहे जनहित कार्य ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने लगाई स्कूल शिक्षक को फटकार कल देर रात ईदलपुरा गांव पहुंचे थे ऊर्जा मंत्री नागर ग्रामीणों ने लगाया था शिक्षक पर स्कूल नहीं आने का आरोप मंत्री हीरालाल ने बच्चे के मोबाइल में फीड किया नंबर मंत्री नागर ने बच्चे को कहा कोई भी दिक्कत हो मुझे कॉल कर देना ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर इन दिनों फुल एक्शन में नजर आ रहे है , दिन रात जनहित के कार्यों में लगे हुए है अनोखी बात ये है की मंत्री नागर रात में गाँव - गाँव जाकर जनसुनवाई कर रहे है जनता की रात में समस्याएं सुन रहें हैं रोज रात का किसी न किसी गांवों का कार्यक्रम तय होता है , रात्रि चौपाल लगाते हैं कल रात मंत्री हीरालाल नागर गांव इदलपुरा में रात्रि चौपाल में पहुंचे और एक टीचर की क्लास लगा दी , साथ ही स्कूल के बच्चे को मंत्री ने अपने मोबइल नंबर दिए और कहा कोई भी दिक्क्त आए मुझे कॉल कर देना ,कल देर रात मंत्री ईदलपुरा गांव पहुंचे थे गांव वालों ने शिक्षक पर स्कूल नहीं आने का आरोप लगाया था जिससे वहां के बच्चों की शिक्षा पर प्रभाव पड़ रहा था स्कूल टीचर की विद्यालय भवन का मलबा चुराकर अपने घर ले जाने की जानकारी भी मंत्री को गाँव वालो ने दी ,स्कूल छत की पट्टियां और पत्थर ले जाने का आरोप लगाया तो वहीँ मंत्री नागर ने तुंरत एक्शन लिया मंत्री ने शिक्षक को निर्माण सामग्री वापस लाने निर्देश दिए ,सामग्री वापस नहीं लाने पर मंत्री ने शिक्षक के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देशित दिए मंत्री ने शिक्षक को रोजाना समय पर स्कूल आने के लिए भी किया पाबंद
0
comment0
Report
Oct 04, 2025 10:28:58
1
comment0
Report
ASASHISH SHRIVAS
Oct 04, 2025 10:26:01
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर – विजयदशमी के खास मौके पर बालाघाट में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब viral हो रहा है और लोग में इसकी खूब चर्चा भी है, बालाघाट में पानीपत की तर्ज पर दशहरा उत्सव मनाया जाता है, भगवान हनुमान जी का 45 किलो वजनी मुकुट जो भक्त धारण करता है वह 40 दिनों तक तपस्या में रहता है उसके बाद दशहरे वाले दिन मुकुट धारण कर विशाल जुलुश निकाला जाता है, आपको बता दें कि बालाघाट जिला मुख्यालय के मेंन रोड पर स्थित हजरत हक्कू शाह बाबा दरगाह के सामने जैसे ही यह जुसूल पहुंचा तो प्रभु श्री राम भक्त हनुमान का चोला धारण कर साधक और दरगाह के खादिम आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए एक दूसरे से न सिर्फ गले मिल रहे हैं बल्कि जमकर थिरकते हुए भी नजर आ रहे, इतना ही जय श्रीराम के जमकर नारे लगे, यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा जिसकी चारों ओर खूब तारीफ भी हो रही है,
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Oct 04, 2025 10:25:50
Tonk, Rajasthan:दीपावली से पहले नहीं बनी सड़क, मालपुरा के व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान! मालपुरा शहर के मुख्य मार्ग — व्यास सर्किल से सुभाष सर्किल होते हुए गांधी पार्क तक — चल रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति ने व्यापारियों की दीपावली की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और जलदाय विभाग के बीच समन्वय की कमी और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी ने निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों से दीपावली से पूर्व कार्य पूर्ण करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि "इस प्रकार की लापरवाही से त्योहार के समय व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे न केवल दुकानदार बल्कि आमजन भी परेशान हैं." करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से बन रही यह सीसी सड़क दशहरे से पहले पूरी करने का दावा किया गया था, लेकिन अब एक महीना बीतने को है और अभी तक आधा काम भी पूरा नहीं हो सका है. इससे नाराज व्यापारियों ने भी प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया है और जल्द काम पूरा करने की मांग की है.
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Oct 04, 2025 10:25:26
Raipur, Chhattisgarh:गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा. शाह के दौरे पर सियासत जारी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पूछे आठ सवाल. पूछा क्या गृहमंत्री अमित शाह इसका जवाब देंगे? भाजपा विधायक रेणुका सिंह के सरकार में रावण वाले बयान पर दीपक बैज का तंज, कहा- रेणुका सिंह को बताना चाहिए कि सरकार में कौन रावण है? मुझे लगता है सरकार में 14 सिर वाला रावण बैठा है जो प्रदेश को लूट रहे हैं ननकी राम कंवर के मामले पर दीपक बैज ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- वरिष्ठ भाजपा नेता ननकी राम कंवर की सुनवाई नहीं हो रही, इससे समझा जा सकता है कि आम जनता की क्या हालत हो रही होगी. ननकी राम कंवर की मांग मानी जानी चाहिए. बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल के बाद तीसरे भाजपा के मर्द नेता हैं ननकी राम कंवर. कांग्रेस ननकीराम कंवर के धरने का समर्थन करती है. ननकी राम कंवर को हाउस अरेस्ट कर उनकी आवाज को दबाना चाहती है. कांग्रेस ने पुरंदर मिश्रा का बयान सोशल मीडिया पर किया पोस्ट. दशहरा उत्सव पर रावण के बदले राम के वध का है बयान. मामले में दीपक बैज ने कहा- क्या ये बयान पुरंदर मिश्रा का राम द्रोही नहीं है. भाजपा की रामभक्ति कालनेमी की तरह है
0
comment0
Report
Oct 04, 2025 10:25:26
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top