Back
पटना: मध्य पूर्व युद्ध से गैस-ईंधन की कमी के कारण प्रशासन सतर्क
SKSunny Kumar
Mar 11, 2026 03:47:08
Patna, Bihar
Patna
मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने भी सभी जिलों के डीएम-एसपी को अलर्ट किया है।
बिहार पुलिस की विशेष शाखा ने अपने पत्र में कहा है कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में कमी होने की आशंका है।
इस स्थिति को देखते हुए विभिन्न गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों पर आम नागरिकों की भीड़ बढ़ाने की संभावना है। इससे अव्यवस्था या विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
ऐसी स्थिति में असामाजिक तत्वों के द्वारा गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी और कालाबाजारी किए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
डीएम-एसपी को निर्देश
ऐसे में सभी डीएम-एसपी को अपने-अपने जिलों में इसको लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हए सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों के आसपास विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित व्यवस्था करने और कालाबाजारी करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
इसके साथ ही जिला प्रशासन को आपूर्ति विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यकतानुसार आमलोगों को वस्तुस्थिति से अवगत कराने की व्यवस्था करने को कहा गया है ताकि किसी प्रकार की अफवाह की स्थिति उत्पन्न ना हो。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 11, 2026 05:03:290
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 11, 2026 05:03:190
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 11, 2026 05:03:040
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 05:02:460
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 11, 2026 05:02:320
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 11, 2026 05:02:100
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 11, 2026 05:01:470
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 11, 2026 05:01:370
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 11, 2026 05:01:230
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 11, 2026 05:00:360
Report
DTDhiraj Thakur
FollowMar 11, 2026 05:00:200
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 04:47:280
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 11, 2026 04:47:110
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 11, 2026 04:46:560
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 11, 2026 04:46:380
Report