Back
नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण का जहानाबाद से आगाज
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 23, 2026 10:04:46
Patna, Bihar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण का किया आज जहानाबाद से आगाज करोड़ों के योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के पांचवें और अंतिम चरण की शुरुआत किये इस चरण में वे चार दिनों में eight जिलों का दौरा करेंगे। वे पहले दिन जहानाबाद और अरवल जिले को करोड़ों की सौगात दिया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 250 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और किया उद्घाटन किया पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में नवनिर्मित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के किया उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री ने जहानाबाद में सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा 'पहली वाली सरकार यानी कि RJD ने कोई काम नहीं किया। पहले बहुत बुरा हाल था लोग शाम को घरों से बाहर निकलने से डरते थे हम जब जाते थे तो शाम में देखे थे कि लोगों का घर के दरवाजे बंद हैं हम दरवाजे पीट कर लोगों का घर खुलवाते और मिलते थे
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों का बुरा हाल था जब हम आए तो देखिए कितना विकास हुआ है। आज पुल-पुलियों का हाल बिछा है। बिजली की समस्या नहीं है पहले पटना में ही बिजली कट जाता था घंटे लोग अंधेरे में रहते थे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा मैं उनके पास गया था, लेकिन वो मेरे नहीं हो सके वो हटा तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया उसने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया।'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा हमने हिंदू-मुस्लिम झगड़े बंद करवाए पुरानी सरकार RJD की जब थी तो आए दिन हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे हमारी सरकार आई तो हमने तेजी से कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवानी शुरू की झगड़े बंद हुए इसके बाद कहीं कहीं मंदिरों को लेकर भी विवाद होने लगा हमने मंदिरों की भी बाउंड्री बनवाई आज देखिए सब जगह शांति है पुराने वालों के जैसा झगड़ा झंझट अब कहीं नहीं है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा पहले स्थिति काफी खराब थी स्वास्थ्य, शिक्षा पर काम किया, सड़कों का जाल बिछाया 2005 के पहले बिहार में कोई काम नहीं हुआ था हमारी सरकार आई तो स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से काम किया गया मेडिकल कॉलेज खुलवाए गए। बेड बढ़वाए
स्कूलों के लिए काम हुए। शिक्षकों की संख्या बढ़ाई गई गांवों को सड़कों के जरिए शहरों से जोड़ा गया। पुल-पुलिया का काम करवाया गया आज देखिए कहीं से कहीं जाने में आपको कितना कम समय लगता है पहले जहानाबाद आने में काफी समय लगता था अब जहानाबाद आराम से कोई भी आज सकता है जहानाबाद का भी खूब विकास हो रहा है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जंगलराज की याद दिलाई, लालू यादव पर हमला करते हुए कहा की पहले वाली सरकार को कभी भूलिएगा नहीं उन लोगों का समय बहुत डराने वाला था लोग शाम में डर के मारे घरों से नहीं निकलते थे। महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं राजद के सरकार में बिना नाम लिए लालू यादव को कहा की
सब जगह उनके लोगों की पैरवी और सुनवाई होती थी उन लोगों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ अपनों को बढ़ावा दिया
बिहार में पहले बिजली का बहुत बुरा हाल था। आज देखिए हम आपको मुफ्त बिजली दे रहे हैं गांव-गांव तक बिजली पहुंचा दी गई है अब आपकी छतों पर सोलर लगा देंगे फ्री में इसके लिए भी आपको कुछ खर्च नहीं आएगा। सब काम सरकार करवा रही है बस आपको अपना छत देना है
हमने 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया है जिसमें 10 लाख को नौकरी और 40 लाख को रोजगार
आने वाले 5 सालों में हमने 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। अबकी बार युवाओं को नौकरी-रोजगार का लक्ष्य और बढ़ाएंगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तारीफ किया बोले लगातार बिहार आ रहे हैं सब काम देख रहे हैं केंद्र सरकार हमारी बहुत मदद कर रही है आगे भी ये मिलती रहेगी बिहार में अब विकास ही विकास होगा पुराने वालों ने कुछ किया था। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क जो भी क्षेत्र हो लगातार काम हो रहे हैं लेकिन पहले वाले ने सब चौपट कर दिया था
उपमुख्यमंत्री सम्राट चोधरी ने कहा की
बिहार के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अभी नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सरकार चल रही है। आगे भी उन्हीं के नेतृत्व में सरकार चलेगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में काफी विकास किया है डबल इंजन की सरकार ने बिहार को काफी कुछ दिया है बिहार में और भी विकास आगे होगा और उद्योग के क्षेत्र मैं विकास होगा बिहार को आत्मनिर्भर बनाना है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVikash Raut
FollowMar 23, 2026 12:23:100
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 23, 2026 12:22:480
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 23, 2026 12:22:330
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 23, 2026 12:22:100
Report
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 23, 2026 12:21:180
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 23, 2026 12:20:56Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर
बुजुर्ग ने बच्ची से दुष्कर्म का किया प्रयास
बच्ची ने घर जाकर बताई घटना
परिजनों और इलाकाई लोगों ने बुजुर्ग की जमकर की पिटाई
आरोपी 65 वर्षीय मो.इस्माइल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 23, 2026 12:20:43Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली : अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
7 लाख रुपये की 383 ग्राम अफीम मिली
तस्कर आशु और सर्वेश गिरफ्तार हुए
भीड़भाड़ वाले इलाके में करते थे सप्लाई
बारादरी क्षेत्र के गुलजार नगर से अरेस्ट
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 23, 2026 12:20:280
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 23, 2026 12:19:510
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 23, 2026 12:19:330
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 23, 2026 12:19:170
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 23, 2026 12:17:300
Report