Back
NDA strengthens lead in Rajya Sabha elections as four Mahagathbandhan MLAs absent
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 16, 2026 11:51:53
Patna, Bihar
कांग्रेस के तीन विधायक और RJD के एक विधायक ने बिगाड़ा तेजस्वी यादव और ओवैसी का खेल चारो ने नही किया वोट NDA के सभी विधायकों ने डाला वोट महागठबंधन के 4 विधायक ने जीत के दावे पर फेरा पानी
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए मतदान की प्रक्रिया खत्म हो गई है इस बीच महागठबंधन खेमे में उस समय हलचल बढ़ गई जब उसके चार विधायक मतदान के लिए नहीं पहुंचे इनमें कांग्रेस के तीन और राजद का एक विधायक नहीं पहुंचे 4:00 तक इंतजार किया गया लेकिन मतदान की प्रक्रिया खत्म हो जाने के बाद भी वह नहीं आए
तीनों विधायक महागठबंधन का हिस्सा हैं और उनका वोट गठबंधन उम्मीदवार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा था। उनकी अनुपस्थिति ने राजनीतिक समीकरणों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं माना जा रहा है की अब NDA जीत पक्की है
राज्यसभा चुनाव के लिए NDA की तरफ से वोटिंग पूरी कर ली गई है सभी 202 विधायक वोट डाला जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने वोट डाले
वही RJD के 24 विधायक ने वोटिंग की है, ढाका विधायक फैसल रहमान का इंतजार रहा लेकिन नही आये पार्टी नेता उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के तीन विधायक ने वोट नहीं किया इनमें से तीन विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा और मनोज विश्वास और मानोहर प्रसाद से पार्टी नेताओं का संपर्क नहीं हो पाया
राज्यसभा की 5 सीटों के लिए 243 में 239 विधायक ने वोट डाला महागठबंधन के 4 विधायक ने वोट नहीं डाला है। इस चुनाव में राजग के तीन घटक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष - जदयू के नीतीश कुमार, भाजपा के नितिन नवीन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा - चुनाव मैदान में हैं जिनकी जीत अब पक्की है केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक शिवेश कुमार हैं की जीत भी अब पक्की हो गई है RJD के अमरेंद्र धारी सिंह की हार अब सुनिश्चित हो गई है
एक तरफ महागठबंधन के चार विधायक नहीं पहुंचे तो वहीं मोकामा से जदयू के विधायक अनंत सिंह वोट डालने के लिए जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह ने ऐलान किया कि नीतीश कुमार जब दिल्ली चले जाएंगे तो अनंत सिंह आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसी के साथ ही अनंत सिंह ने यह भी कहा कि अब उनके बेटे चुनाव लड़ेंगे
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच विधानसभा परिसर में एक दिलचस्प नजारा सामने आया. वोटिंग शुरू होने से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चैंबर से जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी और उनकी बहू दीपा मांझी को बाहर निकली दोनों के बाहर आते ही विधानसभा परिसर में सियासी चर्चाएं तेज हो गईं कई तरह की अटकलें लगने लगीं और मामला कुछ देर तक चर्चा का विषय बना रहा इस पर हिंदुस्तानी आता मोर्चा के तरफ से सफाई आया
राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मैदान में 6 कैंडिडेट हैं इसके चलते वोटिंग की नौबत आई है एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों के वोट की जरूरत है NDA के पास 202 विधायक हैं。
हालांकि महागठबंधन के 4 विधायक नहीं पहुंचे हैं अब जीत के लिए 41 विधायकों का आंकड़ा घटकर 40 हो जाएगा जिसमें एनडीए पूरी तरह पांचो सिटी जीत जाएगा
जी बिहार झारखंड ने 11 मार्च को खबर दिखाया था कि किस तरह से विधायक सेट हो रहे हैं
बीजेपी के एमएलसी पूर्व मंत्री संतोष कुमार सिंह और RLM के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक सिंह कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के आवाज पहुंचे थे और आधे घंटे बंद कमरे में बात हुई थी जब मीटिंग खत्म हुई तो RLM के विधायक आलोक सिंह ने कहा कि पर्सनल मिलने आए हुए तो कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा की निमंत्रण देने आए हुए थे लेकिन जी बिहार झारखंड में स्पष्ट दिखा दिया था कि खेल किस तरह से राज्यसभा चुनाव में हो रहा है और हुआ वही लगातार हमने दिखाया कि कांग्रेस के तीन विधायक गायब है और तीनों ने वोट नहीं किया
बिहार में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब राज्यसभा चुनाव में हर तेजस्वी यादव के लिए राजनीति में चुनौती बन गई है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DGDeepak Goyal
FollowMar 16, 2026 13:15:500
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 16, 2026 13:15:180
Report
0
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 16, 2026 13:04:360
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 16, 2026 13:04:300
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 13:04:170
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 16, 2026 13:04:06Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर
खमरिया थाना अंतर्गत घाना में रिटायर्ड पुलिस कर्मी और उनके परिजनों की दबंगई, कार खड़ी करने के विवाद पर पड़ोसी के घर में घुसकर की मारपीट, पिस्टल और डंडे लेकर घर में घुसे पुलिसकर्मी के परिजन, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पीड़ित रोहित सिंह के परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत, पीड़ित परिवार ने खमरिया थाना पुलिस पर लगाए पक्षपात के आरोप, एएसपी ने जांच के बाद उचित कार्यवाही का दिया आश्वासन
0
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 16, 2026 13:03:460
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 16, 2026 13:03:360
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 16, 2026 13:03:040
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowMar 16, 2026 13:02:480
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 16, 2026 13:02:250
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 16, 2026 13:02:120
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 16, 2026 13:02:000
Report
MSManish Sharma
FollowMar 16, 2026 13:01:180
Report