Back
नीतीश के राज्यसभा जाने से बिहार में सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज
PJPrashant Jha2
Mar 09, 2026 06:31:51
Patna, Bihar
बिहार की सियासत में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने को लेकर सियासी हलचल तेज है। नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी चर्चाएं तेज है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है। जदयू विधायकों ने यह भी तय किया है कि सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए निशांत कुमार को जल्द ही विधानमंडल का सदस्य बनाया जाएगा। इसके तहत उन्हें अप्रैल में विधान परिषद का सदस्य बनाया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक़ सरकार में बड़े फेरबदल की भी तैयारी है। जेडीयू गृह मंत्रालय को बीजेपी से वापस लेने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि सत्ता संतुलन के तहत विभागों के बंटवारे में बदलाव हो सकता है। जदयू विधायकों की बैठक में निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने के फैसले को सर्वसम्मति से समर्थन मिला। वहीं बीजेपी कोटे से सीएम बनाए जाने पर भी जदयू में सहमति बन गई है।
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने की चर्चा तेज है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 16 मार्च के बाद नई सरकार बन सकती है। सत्ता के गलियारों में हलचल तेज हो गई है और यह भी कहा जा रहा है कि 16 मार्च के बाद बिहार को नई सरकार मिल सकती है। आपको बता दें की 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार 20 सालों से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक चेहरा रहे हैं । उन्होंने दस बार बिहार की सत्ता की कमान संभाली और अलग-अलग राजनीतिक समीकरणों के साथ सरकार बनाई। लेकिन अब सवाल यह है कि नीतीश कुमार राज्यसभा की ओर जाते हैं, तो बिहार की सत्ता की बागडोर किस नए चेहरे को सौंपी जा सकती है।
सूत्रों की माने तो अगर सत्ता परिवर्तन होता है, तो बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री देखने को मिल सकता है। हालांकि इस पर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सियासी हलकों में इसकी चर्चा जोरों पर है।
सूत्रों का कहना है कि 16 मार्च बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम तारीख साबित हो सकती है। राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अगर नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुन लिए जाएंगे ऐसे में मुख्यमंत्री पद से उनका इस्तीफा लगभग इसी दिन या एक दो दिनों में तय माना जा रहा है। इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी और संभव है कि भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बने।
फिलहाल बिहार की जनता और राजनीतिक दलों की नजर 16 मार्च पर टिकी हुई है। उस दिन यह साफ हो जाएगा कि बिहार की सत्ता की कमान किसके हाथ में जाएगी और राज्य की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी। आने वाले दिनों में होने वाले राजनीतिक फैसले न सिर्फ बिहार बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर डाल सकते हैं।
हालांकि बिहार के वर्तमान राज्यपाल आरिफ मुह्हमद खान के हटने और उनकी जगह सैय्यद अता हसनैन को राज्यपाल बनाये जाने के बाद यह कहा जा रहा अहै की नए राज्यपाल के पद सम्हालने के बाद बिहार को नए सीएम की प्रक्रिया शुरू होगी ।
इधर विपक्ष भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। दिल्ली से लौटने के बाद राबड़ी देवी ने बयान देते हुए कहा था कि नीतीश कुमार को बिहार छोड़कर नहीं जाना चाहिए। उनका कहना है कि राज्य की जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना है और उन्हें अपना कार्यकाल पूरा करना चाहिए。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 09, 2026 08:32:480
Report
हाथरस में ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने वन टाइम टैक्स के विरोध में किया प्रदर्शन, सरकार से की पुनर्विचा
0
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 09, 2026 08:31:460
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 09, 2026 08:31:350
Report
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 09, 2026 08:31:020
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 09, 2026 08:30:450
Report
ADAjay Dubey
FollowMar 09, 2026 08:30:290
Report
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी
उरई तहसील के दौलत पुरा गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
गांव के लोगों को बच्चियों को सुरक्षित रखने के लिए दिए टिप्स
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
HKHitesh Kumar
FollowMar 09, 2026 08:21:050
Report
SNShashi Nair
FollowMar 09, 2026 08:20:380
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 09, 2026 08:19:490
Report