Back
बिहार विधानसभा: शिक्षा बजट को लेकर राजनीतिक हंगामा, शिक्षा के हालात पर बहस तेज
RZRajnish zee
Feb 19, 2026 12:06:03
Patna, Bihar
पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा लगातार चार बार मधेपुरा की जनता ने मुझे चुनकर भेजा है चंद्रशेखर ने कहा कि मुझे पाखंडियों पर लगाम लगाने के लिए जनता ने भेजा है चंद्रशेखर ने शिक्षा विभाग के बजट पर चर्चा करते हुए कहा की महागठबंधन की सरकार जब-जब आई है तब तक कुछ ना कुछ नया हुआ है लेकिन एनडीए की सरकार ने पेंशन बंद कर दिया पेंशन बंद करना जघन्य अपराध है चंद्रशेखर ने कहा की 65% आरक्षण हम लोगों ने लागू किया लेकिन उसे कोर्ट में फंसा दिया गया तेजस्वी यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने की बात की तो सरकार ने भी बढ़ा दिया बिजली बिल फ्री करने की बात की थी विजेंद्र बाबू सदन में ही कहते थे कि बिजली फ्री नहीं होगी लेकिन बिजली फ्री करना पड़ा शिक्षण विभाग के बजट मांग पर वाद विवाद चर्चा में आरजेडी के चंद्रशेखर ने अपनी बात रखी विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपस्थित शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने 31 मार्च 2027 को समाप्त होने वाले वर्ष के भीतर शिक्षा विभाग के लिए 60204,60,95,000 रुपए राशि की मांग रखी विपक्ष के राहुल कुमार,आलोक मेहता,कमरुल होदा,अख्तरुल ईमान और सतीश कुमार सिंह यादव ने 10 रुपए का कटौती प्रस्ताव रखा शिक्षा विभाग के बजट मांग पर वाद विवाद के तहत राजनैतिक दल के प्रतिनिधि सदस्य अपनी बात रख रहे हैं AIIM के विधायक अख्तरुल ईमान का सदन में संबोधन बिहार में शिक्षा जगत की हालत बेहद ख़राब है इसके लिए पूरी तरह से शिक्षा विभाग ज़िम्मेदार है पटना यूनिवर्सिटी की हालत भी ख़राब हो गई है जो कभी पूर्व का ऑक्सफ़ोर्ड कहा जाता था बिहार की दूसरी राजभाषा है उर्दू इसे ज़िंदा रखना है की नहीं ये तय करना है बिहार के स्कूलों में उर्दू भी पढ़ाया जाए बच्चे हिंदी और उर्दू दोनों पढ़े ईद की छुट्टी दो दिन किया जाए सीपीआई एमएल के विधायक संदीप सौरभ का बयान बिहार में शिक्षा हाथी के दांत जैसा है खाने के लिए कुछ और और दिखाने के लिए कुछ और बिहार में शिक्षा का भगवाकरण किया जा रहा है बिहार के स्कूल में शनिवार को हाफ टाइम किया जाए पहले ये व्यवस्था थी लेकिन 2022 में इसे ख़त्म कर दिया गया यदि ऐसा होता है तो बच्चों से लेकर शिक्षकों को भी काफ़ी आराम मिलेगा CPI के विधायक अजय कुमार का बयान कहा बिहार को चाइना जैसे देश से सीखना चाहिए जहाँ शिक्षा के लेने के बाद बच्चों को आत्मनिर्भर बनने में काफ़ी मदद मिलती है लेकिन बिहार में शिक्षा का हाल क्या है ये किसी से छुपा हुआ नहीं है IP Gupta ने की माँग, जिन बच्चों की परीक्षा एक या दो मिनट देर से आने से छूट जा रही है वैसे बच्चों को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने की इजाजत दी जाए जेडीयू की कोमल सिंह ने शिक्षा पर अपनी बात कहा बिहार को 2006 में मुख्यमंत्री ने जब साइकल योजना शुरू की तब ये सिर्फ योजना नहीं बल्कि क्रांति थी वहीं बच्चियां जब बड़ी हुई है तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को वोट दी है निष्पक्ष नियुक्ति शिक्षा विभाग में की जा रही है शिक्षा विभाग के बजट मांग पर वाद विवाद के बाद सत्कार का उत्तर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रख रहे हैं अपनी बात शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जितना नाम नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय की रहा है उतना ही नाम मिथिलांचल के शिक्षा क्षेत्र का रहा है बिहार को उन ऊंचाइयों तक ले जाने का काम कर रहे हैं हमारे छात्रों का भविष्य उज्जवल है सात निश्चय 3 के साथ आगे बढ़ रहे हैं,हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल और कॉलेज होगा,इन सोच के साथ आग बढ़ रहे हैं स्कूल में शिक्षक की कमी थी,माहौल की कमी थी,आधारभूत संरचना की कमी थी आज बिहार में बजट शिक्षा का वार्षिक बजट का 20 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय औसत 14 फीसदी का है देश में यह सब ज्यादा है शिक्षा मंत्री सुनील कुमार 26 हजार से ज्यादा टोला सेवकों और तालीमी कारकों के जरिए शिक्षा को लेकर बच्चों को विद्यालय तक लाने में सफलता मिली है टोला सेवकों का मानदेय दुगना किया गया है 2 लाख 60 हजार शिक्षकों की बहाली की गई 2 नवम्बर 2023 को ऐतिहासिक दिन रहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐतिहासिक गांधी मैदान में नियुक्तिपत्र वितरित किए देश में ऐस कही नहीं हुआ जब एक साथ इतनी बहाली हुई है शिक्षण विभाग में व्यायाम कोई विलंब नहीं होता है 5 लाख 87 हजार शिक्षकों को 5 तारीख तक वेतन भेज दिया जाता है वित्तीय वर्ष 2025 2026 में हर तरह से छात्र छात्राओं को योजनाओं का लाभ दिया गया है 4 लाख 67 हजार छात्रों को उनके खाते में राशि अंतरित की गई है छात्र छात्राएं साइकिल से स्कूल जाती है,माले और जांबिया में बिहार मॉडल साइकिल का शुरू किया गया पौष्टिक भोजन को लेकर भी व्यवस्था की गई है 1 करोड़ 3 लाख बच्चों को भोजन दिया जा रहा है विपक्ष ने टोका कि पैसा देना और बात है व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना अलग बात है विपक्ष के टोका टाकी के बीच शिक्षा मंत्री ने अपनी बात जारी रखी,विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया आधारभूत संरचना ठीक किया जा रहा है 76 हजार स्कूल के अलावा अन्य संस्थान है,सबको बेहतर किया जा रहा है चुनौतियां बहुत है,इसे पूरा किया जा रहा है क्लास 1 से क्लास 12 तक छात्रवृत्ति की राशि को दोगुना किया गया है : शिक्षा मंत्री 1 करोड़ 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को राशि DBT के माध्यम से दी गई छात्रों के करियर बेहतर बनाने के लिए नये नए उपाय किए जा रहे हैं सदन की चिंता रही है सेशन लेट की समस्या दूर करने को लेकर अब सिर्फ दो विश्वविद्यालय हैं जहां सेशन लेट है बाकी जगहों पर लगभग सेशन ठीक किया गया है जिससे उच्च शिक्षा में छात्रों को सहूलियत हो विज्ञान प्रावैधिकी शिक्षा को लेकर पहले से स्थिति में सुधार हुआ है आज 38 इंजीनियरिंग और 46 पॉलिटेक्निक संस्थान है यहां तारामंडल पटना और दरभंगा है दो और तारामंडल बनाए जाएंगे आने वाले समय AI का होगा जनवरी में AI को लेकर एक MOE sign किया गया हैं नैस्कॉम के साथ शिक्षा विभाग में कमियों को लेकर बात सामने लाई गई है और उसपर त्वरित कार्रवाई की गई है मेधावी छात्र छात्राओं का मनोबल मौके पर बढ़ाया जाता रहा है हमलोग बड़ा सपना सोच रहे है, इसे पूरा करने के प्रयत्न भी किया जा रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदृष्टि में आगे बढ़ रहे हैं AIIM के अख्तरुल ईमान ने किया कई बातों का विरोध ध्वनिमत से प्रस्ताव स्वीकृत किया गया बिहार विधानसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrashant Kumar
FollowFeb 19, 2026 13:34:190
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 19, 2026 13:33:590
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowFeb 19, 2026 13:33:480
Report
GBGovindram Bareth
FollowFeb 19, 2026 13:33:310
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 19, 2026 13:33:170
Report
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 19, 2026 13:32:410
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 19, 2026 13:32:280
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 19, 2026 13:32:12Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद
पहले तो दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और फिर नौबत मारपीट तक आ गई...काफी देर तक दोनों पक्षों में लाठियां चलीं
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 19, 2026 13:31:510
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 19, 2026 13:31:330
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 19, 2026 13:30:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report