Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
अमित शाह की किशनगंज यात्रा: सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त और सीमा संबंधी बैठकें
SKSunny Kumar
Feb 26, 2026 03:05:47
Patna, Bihar
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर किशनगंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाम 4 बजकर 52 मिनट पर किशनगंज हवाई अड्डा पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नियानंद राय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। केंद्रीय गृह मंत्री,केंद्रीय राज्य मंत्री व उप मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से किशनगंज हवाई अड्डा पहुंचे।केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन पर हवाई अड्डा परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।शहर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है।केंद्रीय गृह मंत्री के स्वागत में उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल मौजूद थे।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हवाई अड्डा से सड़क मार्ग से 5 बजकर 2 मिनट पर जिला परिषद कार्यालय के समीप मेंची सभागार पहुंचे। जहां सभागार परिसर में भूमि पतन(लैंड पोर्ट) को लेकर डीजी आईटीबीपी ,डीजी एसएसबी,डायरेक्टर आईबी,चेयरमैन लैंड पोर्ट ऑथोरिटी,एडीजी कुंदन कृष्णन के साथ गोपनीय तरीके से बैठक हुई।उसके उपरांत दूसरी बैठक किशनगंज में प्रस्तवित सेना कैंप निर्माण और सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा को लेकर बैठक हुई।ढाई घन्टे तक चली इस महत्वपूर्ण बैठक में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।मीटिंग समाप्त होते ही केंद्रीय गृह मंत्री 7 बजकर 26 मिनट पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए।जहां एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने अतिथियों के लिए स्वागत गान और नृत्य प्रस्तुत किया ...गृह मंत्री आज रात्रि विश्राम एमजीएम मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस में करेंगे। वही 26 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं और पश्चिम बंगाल के नेताओं के साथ बैठक कर सुबह ग्यारह बजे अररिया के लिये प्रस्थान करेंगे।जहां अररिया स्थित इंडो नेपाल बॉर्डर के सीमा चौकी लेट्टी में कई कार्यक्रम में भाग लेंगें।जबकि दोपहर डेढ़ बजे से अररिया समाहरणालय में दो घन्टे तक सात जिले के जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ भारत नेपाल संबंधी मुद्दों पर बैठक करेंगे।वही दूसरी बैठक दोपहर 3: 45 से 4: 45 तक कुल एक घंटा वाइ ब्रान्ट विलेजेस प्रोग्राम में भाग लेंगे और शाम पांच बजे पूर्णिया के लिए रवाना होंगे।जहां होटल मेफेयर में रात्रि विश्राम करेंगे वही 27 फरवरी को होटल में दो बैठक करेंगे पहला बैठक दोपहर 12 बजे से भारत नेपाल सीमा संबंधी जिले सम्बंधित मुद्दों को लेकर बैठक करेंगे जबकि दूसरा बैठक दोपहर दो बजे से दो घन्टा नेपाल सीमा संबंधी विभिन विषयों पर बैठक कर शाम साढ़े चार बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DMDILEEP MISHRA
Feb 26, 2026 04:23:27
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना इलाके में लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई नगदी मोबाइल और घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। घटना क्रम..... गिरफ्तार में आए अभियुक्त जीसान अली जो पेशे से बाईक मैकेनिक है जिसके पास अवधेश यादव बाइक सम्भलवाने लगभग पिछले एक साल से आया करता था दोनों के बीच पैसे का लेनदेन भी चलता था। अवधेश द्वारा जीसान से कहा गया कि एक आदमी जो दूधिया है को मैंने तीन साल पहले 02 लाख 20 हजार रुपये दिए थे जिसमें उसके द्वारा मुझे बड़ी मुश्किल से 02 लाख रुपये वापस कर दिया तथा 20 रुपये जब भी मेरे द्वारा मांगा गया तो दूधिया द्वारा मेरे साथ गाली गलौज व अभद्र व्यवहार किया गया। मुझे उसको मारना पिटवाना है उसके लिए मुझे कुछ लड़के चाहिए तो जीसान उपरोक्त ने कहा कि मैं और मेरा दोस्त गुल्लू इस काम को कर सकते है। अवधेश द्वारा घटना से 07 से 08 दिन पूर्व जीसान और गुल्लू को लाकर दूधिया के आने जाने वाले रास्ते को दिखाया तथा दूधिया की पहचान करायी। दिनांक 21.02.2026 को जीसान व गुल्लू उपरोक्त केटीएम ड्यूक नम्बर एचआर 98बी 4996 से आकर दूधिया सुनील कुमार पुत्र संतराम यादव के साथ घटना कारित करने आये जब सुनील उपरोक्त को नहीं पहचान पाये तो जीसान द्वारा अवधेश उपरोक्त को वीडियो कॉल पर दूधिया की पहचान करायी। उसके बाद जीसान व गुल्लू ने उसका पीछा करते हुए सुनसान जगह देखकर घटना कारित की। घटना कारित करते हुए मोबाईल व 10 हजार रूपये छीनकर मारपीट कर भाग गये।
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Feb 26, 2026 04:23:03
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज राजनांदगांव पहुंचे। वे डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए रवाना होने से पहले शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया से चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान सीजफायर कराने का दावा अमेरिका ने किस आधार पर किया, इस पर देश के प्रधानमंत्री की ओर से अब तक कोई स्पष्ट वक्तव्य सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यह विषय देश की संप्रभुता और विदेश नीति से जुड़ा है, इसलिए सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि यदि यह समझौता किसानों के हितों को ध्यान में रखकर नहीं किया गया तो इससे देश के कृषि क्षेत्र को बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि विदेशी कृषि उत्पादों के आयात में ढील से भारतीय किसानों की प्रतिस्पर्धा क्षमता प्रभावित होगी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। इसके बाद वे डोंगरगढ़ के लिए रवाना हो गए, जहां वे मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे。
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 26, 2026 04:22:45
Noida, Uttar Pradesh:जैसाकि सर्वविदित है कि समाजवादी पार्टी (सपा) का चाल, चरित्र और चेहरा हमेशा से ही दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं बी.एस.पी.-विरोधी तथा ’बहुजन समाज’ में जन्में महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के आदर-सम्मान का नहीं बल्कि जग-ज़ाहिर तौर पर इनके अनादर, अपमान व तिरस्कार का ही रहा है, इस बारे में मीडिया सहित इनका PDA (PDA) भी अच्छी तरह से जानता है। साथ ही, ’बी.एस.पी. के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी की जयंती पर सपा पीडीए दिवस मनायेगी’, जो कि यह सपा की समय-समय पर की जाने वाली विशुद्ध राजनीतिक नाटकबाज़ी के सिवाय कुछ भी नहीं है अर्थात् सपा का इस प्रकार का व्यवहार शुद्ध रूप से इन उपेक्षित वर्गों के वोटों का स्वार्थ हेतु केवल छलावा व दिखावा है, जैसाकि अन्य विरोधी पार्टियाँ भी इन वर्गों के वोटों के स्वार्थ की ख़ातिर अक्सर कई मौकों पर ऐसे ही दिखावा व छलावा आदि करती हुईं नज़र आती हैं। वास्तव में दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग व बी.एस.पी.-विरोधी रवैये के साथ-साथ बहुजन समाज में जन्में महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के अनादर, अपमान व तिरस्कारी रवैये तथा इन वर्गों के शोषण, अत्याचार व जुल्म-ज़्यादती आदि का लम्बा इतिहास है, जिसे कभी भी भुलाया जाना मुश्किल ही नहीं बल्कि असंभव लगता है। वैसे सपा के इस जातिवादी इतिहास की शुरूआत ख़ासकर सन 1993 में सपा व बी.एस.पी. की गठबंधन से होती है जब गठबंधन सरकार तथा दलित एवं अन्य कमजोर वर्गों के लोगों पर अन्याय-अत्याचार रोकने की पहली शर्त के बावजूद तत्कालीन सीएम श्री मुलायम सिंह यादव ने अपना रवैया नहीं बदला और जिसके फलस्वरूप अन्ततः बी.एस.पी. को दिनांक 1 जून सन 1995 को सपा सरकार से अपना समर्थन वापस लेना पड़ा था और फिर उसके बाद दिनांक 2 जून सन् 1995 को लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस काण्ड कराकर मेरे ऊपर जो जानलेवा हमला कराया गया वह सब काली क्रूरता सरकारी रिकार्ड के साथ-साथ इतिहास के पन्नों में भी दर्ज है। इसी प्रकार, बहुजन समाज में जन्में महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के अनादर, अपमान व तिरस्कारी रवैये की भी काफी लम्बी श्रंखला है, जिसमें सपा को सत्ता में बैठाने वाले ख़ासकर मान्यवर श्री कांशीराम जी के आदर-सम्मान से जुड़े मामले में उनके नाम पर नया ज़िला बनाने को सपा सरकार द्वारा बदला गया था। और जब बी.एस.पी. की सरकार ने कासगंज को ज़िला मुख्यालय का दर्जा व सम्मान देते हुये कांशीराम नगर नाम से नया ज़िला बनाया, तो यह वर्तमान सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव के भी गले के नीचे से नहीं उतरा जिसे फिर सपा ने अपनी सरकार बनते ही अपनी घोर जातिवादी व द्वेषपूर्ण नीति एवं दलित विरोधी रवैया अपनाते हुये अन्य ज़िलों व संस्थानों आदि के नामों की तरह इसका नाम भी बदल दिया, जो कि बहुजन समाज के साथ विश्वासघात नहीं तो और क्या है? इतना ही नहीं बल्कि सर्वसमाज में से ख़ासकर ग़रीबों, दलितों, अन्य पिछड़ा वर्गाें एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों आदि को साथ मिलाकर इन्हें सत्ता की मास्टर चाबी दिलाकर इन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के मिशन के लिये अपना पूरा जीवन इसी संघर्ष में लगा देने वाले मान्यवर श्री कांशीराम जी की दिली ख़्वाहिश के मुताबिक बी.एस.पी. की सरकार ने जब पूर्वांचल में वाराणसी के पास भदोही में महान संतगुरु के नाम पर संत रविदास नगर नाम से नया ज़िला बनाया, तो उसे भी सपा सरकार ने अपनी जातिवादी व बी.एस.पी. विरोधी रवैया अपनाते हुये बदला था। साथ ही, मुस्लिम समाज को दिये गये वादे के मुताबिक मान्यवर श्री कांशीराम जी के नाम से नया उर्दू-फारसी अरबी यूनिवर्सिटी लखनऊ में आईआईएम के पास बनाया गया, जिसका भी नाम सपा सरकार ने बदল डाला और अब जिसे भाजपा सरकार ’लैंगवेज यूनिवर्सिटी’ के रूप में प्रचारित करती है। सहारनपुर में भी मान्यवर श्री कांशीराम जी के नाम पर बनाये गये सरकारी अस्पताल का नाम भी सपा सरकार ने बदला दिया। क्या यही सब है सपा का मान्यवर श्री कांशीराम जी के प्रति आदर व सम्मान? इसके अलावा, अपने इस दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग व बहुजन समाज विरोधी कृत्यों के साथ-साथ सपा का रवैया मुस्लिम विरोधी भी रहा है। कांग्रेस पार्टी की तरह ही सपा की सरकारों में भी काफी घातक साम्प्रदायिक दंगों में भारी जान-माल की हानि के साथ-साथ लाखों परिवार प्रभावित हुये हैं। हक़ीक़त में सपा के भड़काऊ आचरण आदि के कारण बीजेपी को राजनीतिक रोटी संेकने का भरपूर मौक़ा मिलता रहा और इस प्रकार सपा व भाजपा दोनों एक-दूसरे की ज़रूरत बनकर यहाँ जातिवादी व साम्प्रदायिक राजनीति करते रहे और जिसका परिणाम है यूपी में भाजपा का राज और उससे पीड़ित मुस्लिम व बहुजन समाज तथा साथ ही हर प्रकार से त्रस्त प्रदेश की करोड़ों आमजनता है। कुल मिलाकर, सपा का दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम व बहुजन समाज विरोधी जो जातिवादी व साम्प्रदायिक रवैया शुरू से अभी तक भी रहा है तो यह किसी से छिपा नहीं है। इसके साथ ही सपा, लोगों को इस बात का भी जवाब दे कि बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी को उनके जीते-जी आदर-सम्मान देना तथा बहुजन एकता के लिये उनके योगदान की सराहना करना तो बहुत दूर, बल्कि उनके देहान्त के बाद एक दिन का भी राजकीय शोक घोषित करके उन्हें श्रद्धांजलि आदि क्यों नहीं अर्पित की गयी थी? सपा बहुजन समाज को जवाब दे। अतः सपा के इन सब दलित विरोधी व जातिवादी कृत्यों को ध्यान में रखकर बहुजन समाज के लोगों को हमेशा सावधान रहना चाहिये, यही बी.एस.पी. की अपील है। धन्यवाद। जय भीम, जय भारत。
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Feb 26, 2026 04:22:26
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सुबह लगभग 4:00 बजे नेशनल हाई वे 53 में भिलाई तीन से रायपुर की ओर जा रही बारूद से भरी ट्र अनियंत्रित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई ट्रक के टकराते ही जोरदार आवाज आई जिससे आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुँचे और इसकी सूचना फौरन दमकल विभाग को दी गई ट्रांसफार्मर से टकराते ही ट्रक के केबिन में आग लग गई तो वही ट्रक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया ड्राइवर में कूदकर अपनी जान बचाई तो वही सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और केबिन में लगी आग को बुझाया गया सुरक्षा की दृष्टि से सबसे पहले ट्रक को ट्रांसफार्मर से दूर किया गया क्यों कि ट्रक में बारूद भरा था लेकिन दमकल विभाग की मुस्तैदी से किसी तरह की बड़ी घटना नहीं हुई इसके बाद ट्रक को सुरक्षित निकालकर ट्रांसफार्मर से दूर किया गया.
0
comment0
Report
ARAarti Rai
Feb 26, 2026 04:21:15
Noida, Uttar Pradesh:Switzerland: At the High-Level Segment of the 55th Regular Session of the UN Human Rights Council, First Secretary, Anupama Singh in Geneva, says, “India is compelled to exercise its right of reply in response to the references made during the high-level segment by Pakistan and the OIC. We categorically reject these allegations. By parroting Pakistan’s propaganda, the OIC reveals how deeply it has allowed itself to be co-opted by one member, reducing itself to an echo chamber for that country’s political compulsions. Pakistan’s incessant propaganda reeks of envy. We have no desire to dignify it, but we will make a few points to dismantle it with facts. Jammu and Kashmir was, is, and will always remain an integral and inalienable part of India. No amount of wishful rhetoric or audacious propaganda by Pakistan can alter the immutable fact that the accession of Jammu and Kashmir to India was completely legal and irrevocable, in accordance with the Indian Independence Act of 1947 and international law. In fact, the only outstanding issue is the illegal occupation of Indian territories by Pakistan. We call upon Pakistan to vacate the areas under its forcible occupation…The record voter turnout in general and assembly elections in Jammu and Kashmir testifies that its people have rejected the ideology of terrorism and violence propagated by Pakistan and are moving forward on the path of development and democracy.” She added, “If the Chenab Rail Bridge, the world’s highest railway bridge inaugurated in Jammu and Kashmir last year, is considered fake, then Pakistan must be living in ‘La-La’ land. Or perhaps it finds it unbelievable that the developmental budget of Jammu and Kashmir is more than double the recent bailout package it sought from the IMF.”
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 26, 2026 04:20:43
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के नयाखेड़ा गांव से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद डेढ़ वर्षीय मासूम की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चे की हालत भी बिगड़ी थी, जिसे इलाज के बाद अब स्वस्थ बताया जा रहा है। परिवारों के अनुसार दोनों बच्चों को नयाखेड़ा आंगनवाड़ी में टीका लगाया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। गंभीर हालत में दोनों को रतलाम बाल चिकित्सालय लाया गया, जहां एक बच्चे को बचाने की कोशिशें नाकाम रहीं। बाल चिकित्सालय की डॉक्टर वल्लुरी चान्दुरे के अनुसार मृत बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही पल्स नहीं थी, जबकि दूसरे बच्चे का उपचार कर उसे स्थिर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि टीकाकरण के बाद कई बार बच्चों को बुखार या कमजोरी हो सकती है। फिलहाल देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग ने मामले किस तरह से जाँच शुरु करता हैं , ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 04:19:57
Moradabad, Uttar Pradesh:गाय के गोबर से तैयार हो रही होलिका दहन की लकड़ियां, आरारोट का बन रहा हर्बल गुलाल.... मुरादाबाद में होली उत्सव को पर्यावरण हितैषी बनाने का ताना-बाना बुना जा रहा है, रंग बिरंगे गुलाल तैयार हो रहा है. जबकि होलिका दहन को इको फ्रेंडली बनाने की तैयारी भी तेज हो गई है.गोबर की लकड़ी तैयार कराई जा रही है. गाय के गोबर के ऊपर कपूर, सुगंध, चंदन और फूलों की खुशबू भरी जा रही है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि जिससे पेड़ों का कटान रोका जा सके और गो संरक्षण हो, महानगर और नगरों में इको फ्रेंडली होली की तैयारी शुरू हो गई है. शहर के गौशालाओं में यह तैयारी चल रही है, तो वहीं मनोहरपुर स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र में आरारोट का  गुलाल तैयार किया जा रहा है. इसमें गुलाब के फूल जयंती की पंखुड़ियां दालचीनी के पत्ते और नीले रंग के गुलाल के लिए अपराजिता के फूलों का इस्तेमाल हो रहा है. अबकी गेरुआ रंग यानी कि सिंदूरी रंग का गुलाल तैयार हो रहा है. इस रंग और ब्रांड के लिए सिंदूर के पत्ते और बीज का प्रयोग किया जा रहा है.... मुरादाबाद में इस वर्ष होली को इको-फ्रेंडली बनाने के लिए फूलों से निर्मित प्राकृतिक गुलाल और गाय के गोबर से बनी लकड़ियों/उपलों से होलिका दहन की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य पेड़ों की कटाई रोकना, गो-संरक्षण और केमिकल-मुक्त रंगो से होली मनाना है, जिसके तहत 10,000 से अधिक गोबर के उपले तैयार किए जा रहे हैं... होली नजदीक आते ही प्राकृतिक गुलाल और अबीर की मांग बढ़ गई है. मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र के मनोहरपुर स्थित एग्री क्लीनिक और एग्री केंद्र में हर्बल गुलाल का निर्माण तेजी से जारी है. यहां गेंदे के फूल, सिंदूर के पौधे, हल्दी, तेजपत्ता, कपूर और चुकंदर जैसी प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग कर सुरक्षित और सुगंधित गुलाल तैयार किया जा रहा है, होली के लिए हर्बल गुलाल की मांग बढ़ी है. डॉ. दीपक मेंदिरत्ता के एग्री केंद्र में प्राकृतिक सामग्रियों से गुलाल बनाया जा रहा है. इसकी कीमत 250-300 रुपये प्रति किलोग्राम है... केंद्र के संचालक डॉ. दीपक मेंदिरत्ता के अनुसार, दिल्ली, भोपाल, लुधियाना, आगरा, बरेली जैसी जगहों से अब तक 800 किलोग्राम हर्बल गुलाल की बिक्री हो चुकी है. आगरा, बरेली और नोएडा की कई संस्थाओं के साथ-साथ गुड़गांव, लुधियाना, भोपाल और दिल्ली की कंपनियों ने भी ऑनलाइन ऑर्डर दिए हैं... इसमें किसी भी तरह के रासायनिक तत्वों का इस्तेमाल नहीं किया जाता, जिससे यह बच्चों और संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है. प्राकृतिक रंगों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, मुरादाबाद का हर्बल गुलाल इस बार होली में कई राज्यों में रंग बिखेरेगा....
1
comment0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
Feb 26, 2026 04:19:33
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में बुजुर्ग महिला किरण पुरवार का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया. इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंची, फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन शुरू किया गया. एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कोतवाली पुलिस को जल्द खुलासा के निर्देश दिए. मामला मलकपुरा के खोया मंडी के पास संतोष पुरवार की पत्नी किरण पुरवार के बारे में बताया गया. बुजुर्ग महिला पैरालाइसिस थी, लाठी से चलती थी, घर पर काम के लिए एक महिला और एक युवती काम करती थीं. देर शाम पति संतोष घर लौटे तो पत्नी मृत पड़ी मिली. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा. मंगलसूत्र गले में था. अभी तक ऐसा कोई स्पष्ट कारण नहीं दिख रहा कि घटना क्यों की गई. मोटिव और पहचान जैसी प्रारम्भिक लीड्स मिल चुकी हैं; जल्द खुलासा किया जाएगा.
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Feb 26, 2026 04:19:23
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक मामूली बात ने अचानक बवाल का रूप ले लिया। कलियर-बहादराबाद मार्ग पर ढाबे के बाहर खड़े ट्रक की आड़ में बाथरूम करने को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक और खाना खाने पहुंचे युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे से पहले परिचित नहीं थे और विवाद अचानक भड़क गया। पुलिस ने साफ किया है कि घटना का किसी भी तरह के सांप्रदायिक एंगल से कोई संबंध नहीं है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की कानूनी जांच जारी है।
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Feb 26, 2026 04:18:13
Danapur, Bihar:दानापुर डिवीजन का डेली पैसेंजर को बिशेष तोहफा, झाझा से लेकर दानापुर और बक्सर से लेकर पटना तक चलाई पेंडुलम सेवा नाम से दो जोड़ी ट्रैन लंबी दूरी वाले ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए दानापुर रेल डिवीजन ने पेंडुलम सेवा नाम से एक ट्रेन चलाया है इस ट्रैन के चलने से छात्र, बैंकर्स, महिलाओं जैसे अन्य डेली पैसेंजर को अपने कार्यालय आने और जाने में आसानी हो गई है साथ ही साथ वे लोग समय से अपने कार्यालय पहुंच रहे हैं इस ट्रेन में वैसी सारी सुविधा उपलब्ध है जो की अन्य ट्रेनों में उपलब्ध है इस ट्रेन को भारतीय रेल के एडवांस्ड इंजन से चलाया जा रहा है इस पूरे मामले में दानापुर रेल डिवीजन के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि ट्रेनों में बढ़ते भीड़ रोकने एवं डेली पैसेंजर के परेशानियों को देखते हुए दानापुर रेल डिवीजन ने पेंडुलम सेवा नाम से एक ट्रेन चलाई है जो दानापुर रेल डिवीजन के झाझा से लेकर दानापुर और बक्सर से लेकर पटना तक चलाई जा रही है इसका टाइमिंग भी इस तरह से रखा गया है कि स्टूडेंट बैंकर्स टीचर्स अपने स्थान से चढ़े और समय पर पटना या दानापुर पहुंचे और शाम को ये लोग पटना से चढ़े और सब लोग अपने-अपने घर तक पहुंच सके इस ट्रैन मे सबसे अच्छा बात यह है की जो की पैसेंजर गाड़ी में अभी तक उपलब्ध नहीं है खास कर महिला यात्रियों के लिए टॉयलेट समेत कई सुविधा इसमें उपलब्ध है आगे सीनियर डीसीएम ने बताया कि इस ट्रैन को (डब्ल्यू ए जी) इंजन से चलाया जा रहा है जो कि भारतीय रेल का एडवांस्ड इंजन है इस ट्रेन को चलाने का मकसद था की डेली पैसेंजर को फैसिलिटी मिले ताकि डेली पैसेंजर पटना जैसे इकोनामी सेंटर पर समय से पहुंच सके ये ऐसी ट्रेन है जो मुंबई जैसे जगह पर चलाई जा रही है यह भविष्य में उसी के प्लानिंग को देखते हुए यहां भीं चलाया जा रहा है BYTE अभिनव सिद्धार्थ सीनियर डीसीएम दानापुर रेल डिवीजन
0
comment0
Report
AAASHISH AMBADE
Feb 26, 2026 04:17:41
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर जिल्ह्यातील सरडपार गावात आंतरजातीय विवाह केल्याने गावाने सामाजिक बहिष्कार घातल्याचा दाम्पत्याचा आरोप, गावाने केला इन्कार अँकर: चंद्रपूर जिल्ह्यातील सिंदेवाही तालुक्यात असलेल्या सरडपार गावात राहणाऱ्या सचिन आणि सुजाता सोनटक्के या जोडप्याने गावाने आंतरजातीय विवाह केल्याने सामाजिक बहिष्कार घातल्याचा धक्कादायक आरोप केला आहे. सचिन हे अनुसूचित जातीतले आहेत तर सुजाता या अनुसूचित जमातीतील आहेत. मे 2023 मध्ये या दाम्पत्याचा अंतरजातीय विवाह झाला. मात्र त्यानंतर सोनटक्के कुटुंबीयांचे घरगुती वाद सुरू झाले आणि सचिन यांची आई आणि भावाने गावातील घर सोडून सिंदेवाही येथे आपला मुक्काम हलवला. मात्र सचिन आणि त्यांच्या पत्नीचा आरोप आहे की त्यांच्या कुटुंबीयांनी गावातील लोकांना त्यांच्या विरोधात भडकवले आणि तेव्हापासून त्यांच्यावर गावाने आणि विशेषत: त्यांच्या जातीतील लोकांनी सामाजिक आणि आर्थिक बहिष्कार टाकलाय. इतकच नाही तर त्यांच्या एक वर्षाच्या मुलाला देखील आशा वर्कर कडून कुठल्याही प्रकारची लस किंवा इतर गोळ्या दिल्या गेल्या नाही. याबाबत पोलिसांत अनेक वेळा दाद मागितली गेली मात्र यावर कुठलीही कारवाई झालेली नाही असाही या दाम्पत्याचा आरोप आहे. तर दुसरीकडे गावातील लोकांनी या दाम्पत्यावर कुठल्याही प्रकारचा सामाजिक आणि आर्थिक बहिष्कार टाकण्यात आल्याच्या बाबीचा स्पष्टपणे इन्कार केलाय. प्रकरण चौकशीत असल्याचे सांगत पोलिसांनी मात्र यावर बोलण्यास नकार दिलाय.
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Feb 26, 2026 04:17:03
Patna, Bihar:पटना राज्य की चारों स्मार्ट सिटी—पटना, बिहारशरीफ, भागलपुर और मुजफ्फरपुर—में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए एडिपटिव एआई कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ेंगे, बल्कि सिग्नल को भी कंट्रोल करेंगे। बेंगलुरु, अहमदाबाद, नोएडा, दिल्ली, विशाखापत्तनम, हैदराबाद और गुरुग्राम समेत कई अन्य बड़े शहरों में ये कैमरे पहले से लगे हैं। इनके बेहतर परिणाम आने के बाद बिहार में भी इन्हें लगाने का निर्णय लिया गया है। पटना में 28 स्थानों पर ये कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे। यह कैमरा वहीं के ट्रैफिक वॉल्यूम के अनुसार सिग्नल देगा। किसी चौराहे पर एक ओर वाहन कम होंगे तो पहले से तय समय के बजाय सिग्नल बदल जाएगा, यानी ज्यादा ट्रैफिक वाली लेन को पहले ग्रीन सिग्नल मिलेगा। इससे चौराहों पर जाम की स्थिति कम होगी और वाहनों को ज्यादा देर तक रुकना नहीं पड़ेगा। पुलिस मुख्यालय से प्रस्ताव परिवहन विभाग को भेजा गया है। परिवहन विभाग की हरी झंडी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पकड़ेगा, सिग्नल को भी कंट्रोल करेगा एडिटिव एआई कैमरे पारंपरिक सीसीटीवी कैमरों से काफी अलग हैं। ये सिर्फ रिकॉर्डिंग नहीं करते, बल्कि रियल टाइम में ट्रैफिक स्थिति का विश्लेषण करते हैं और नियम तोड़ने वालों को ऑटोमैटिक चालान जारी करते हैं। ये कैमरे 14 तरह की गड़बड़ियाँ को पकड़ेंगे, जिनमें शामिल हैं: सीट बेल्ट न लगाना ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग गलत दिशा में गाड़ी चलाना रेड सिग्नल जंप करना वाहनों की संख्या के आधार पर सिग्नल का समय स्वतः बदलता रहेगा। रियल टाइम डिटेक्शन ट्रैफिक फ्लो ऑप्टिमाइजेशन ई-चालान और पारदर्शिता कर्मयोग में सुधार हादसे 25 प्रतिशत तक कम होंगे जुर्माना वसूली 50% तक बढ़ेगी पटना में डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर, कोतवाली थाना, गांधी मैदान गेट नंबर 10, एग्जीबिशन रोड, गोलघर तिराहा, हाईकोर्ट मोड़, डाक बंगला, गर्दनीबाग पुल, गोविंद मित्रा रोड, राजापुल, सगुना मोड़, तपस्या मोड़, बेली रोड, रेशमपुर मोड़, दीघा–आशियाना, भट्टाचार्य मोड़, अशोक राजपथ, अनीसाबाद गोलंबर, बहादुरपुर, कंकड़बाग कॉलोनी, बुद्धा कॉलोनी, चित्रगुप्त नगर, इंदिरानगर, जेपी गोलंबर, आर्यभट्ट मोड़, धनुकी मोड़। ट्रैफिक में सुधार होगा, हादसों में कमी आएगी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top