Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

UNHRC में Anupama सिंह का पाकिस्तान को जवाब; जम्मू-कश्मीर विकास बजट IMF bailout से अधिक

ARAarti Rai
Feb 26, 2026 04:21:15
Noida, Uttar Pradesh
Switzerland: At the High-Level Segment of the 55th Regular Session of the UN Human Rights Council, First Secretary, Anupama Singh in Geneva, says, “India is compelled to exercise its right of reply in response to the references made during the high-level segment by Pakistan and the OIC. We categorically reject these allegations. By parroting Pakistan’s propaganda, the OIC reveals how deeply it has allowed itself to be co-opted by one member, reducing itself to an echo chamber for that country’s political compulsions. Pakistan’s incessant propaganda reeks of envy. We have no desire to dignify it, but we will make a few points to dismantle it with facts. Jammu and Kashmir was, is, and will always remain an integral and inalienable part of India. No amount of wishful rhetoric or audacious propaganda by Pakistan can alter the immutable fact that the accession of Jammu and Kashmir to India was completely legal and irrevocable, in accordance with the Indian Independence Act of 1947 and international law. In fact, the only outstanding issue is the illegal occupation of Indian territories by Pakistan. We call upon Pakistan to vacate the areas under its forcible occupation…The record voter turnout in general and assembly elections in Jammu and Kashmir testifies that its people have rejected the ideology of terrorism and violence propagated by Pakistan and are moving forward on the path of development and democracy.” She added, “If the Chenab Rail Bridge, the world’s highest railway bridge inaugurated in Jammu and Kashmir last year, is considered fake, then Pakistan must be living in ‘La-La’ land. Or perhaps it finds it unbelievable that the developmental budget of Jammu and Kashmir is more than double the recent bailout package it sought from the IMF.”
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 26, 2026 05:37:18
Manpur, Madhya Pradesh:नगर परिषद मानपुर में संपत्ति कर की दरों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व सरपंच शारदा प्रसाद गौतम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ को ज्ञापन सौंप कर निर्धारण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए उल्लेख किया है कि शहडोल संभाग अंतर्गत नगर परिषद बकहो भी मानपुर के साथ नप में विलय हुआ था एक ही संभाग और समान प्रशासनिक ढांचे के अधीन आने के बावजूद दोनों क्षेत्रों में संपत्ति कर की दरों में भारी अंतर अन्यायपूर्ण है इसकी निष्पक्ष जांच एवं पुनर्समीक्षा की मांग की गई है प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नेशनल हाईवे पर स्थित उक्त विलयित क्षेत्र बकहो में संपत्ति कर की दर मात्र 22 रुपये प्रति वर्गफीट निर्धारित है जबकि मानपुर में कथित रूप से 235 रुपये प्रति वर्गफीट तक कर लगाया जा रहा है इस बड़े अंतर को लेकर नगरवासियों में असंतोष है और लोग कर निर्धारण के आधार पर भी सवाल उठा रहे हैं ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि इसी उच्च दर के कारण नगरवासियों के मोबाइल फोन पर लाखों रुपये संपत्ति कर जमा करने के संदेश प्राप्त हो रहे हैं जिससे मध्यमवर्गीय एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों में चिंता और रोष का वातावरण है पूर्व सरपंच शारदा प्रसाद गौतम ने वर्ष 2020-21 के कोरोना काल का संपत्ति कर पूर्णतः माफ किए जाने की मांग की है उनका कहना है कि महामारी के दौरान नागरिक आर्थिक संकट बेरोजगारी और व्यापारिक मंदी से जूझ रहे थे ऐसे समय का कर वसूलना जनभावनाओं के विरुद्ध है ज्ञापन सौंपते समय पूर्व सरपंच शारदा प्रसाद गौतम,ज्ञानप्रकाश पटेल,रवि सेन,भोला पटेल,विकास गौतम,विकास शुक्ला,विकास द्विवेदी,बिरजू मिश्रा,दिवाकर चतुर्वेदी सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कर दरों की पारदर्शी समीक्षा और न्यायसंगत निर्धारण की मांग दोहराई और चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र ही कर दरों में संशोधन एवं कोरोना कालीन कर माफी संबंधी निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापक जनआंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 26, 2026 05:35:32
Patna, Bihar:पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित मुसल्लहपुर हाट में बुधवार रात करीब 10 बजे अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने प्याज कारोबारी सोनू उर्फ सोनी कुमार को कनपटी पर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके भाई आकाश कुमार को भी गोली लगी है और वे गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद दोनों भाइयों को तुरंत इलाज के लिए PMCH ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश का इलाज जारी है。 मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में मामूली विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहन छानबीन कर रही है。 घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पूर्वी, सिटी SDPO-1, सुल्तानगंज थानाध्यक्ष और STF की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
0
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Feb 26, 2026 05:35:19
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Feb 26, 2026 05:35:09
Moradabad, Uttar Pradesh:घर के आगे से निकल रहे युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई, युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पिटाई की वजह से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, घायल के परिजनों की तरफ़ से चार नामजद के खिलाफ कराया गया मुकदमा दर्ज, घटना 24 तारीख की शाम 7.30 बजे की है ज़ब युवक काम से वापस अपने घर जा रहा था, एफआईआर के मुताबिक युवक कों देख आरोपियों ने पहले उससे गालीगलोच की फिर युवक द्वारा विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर डाली, शोर शरावा सुन भीड़ कों आता देख घायल युवक कों छोड़ फरार हुए आरोपी, मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले मे जाँच कर कार्यवाही मे जुटी, मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसवा गौड़ का मामला।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 26, 2026 05:34:50
Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR: सोनभद्र में आयकर जांच अब अपने सबसे हाईटेक और व्यापक रूप में दूसरे दिन भी लगातार जारी है।आयकर विभाग की टीम जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है और इस बार जांच का दायरा सिर्फ दस्तावेजों तक सीमित नहीं है।खनन क्षेत्र में पहली बार ड्रोन कैमरों और सेटेलाइट तकनीक के जरिए खदानों की जियो-मैपिंग की जा रही है।जिला खनिज विभाग से प्राप्त पट्टों के दस्तावेजों को आधार बनाकर तकनीकी और अनुसंधान टीम वास्तविक खनन क्षेत्र का मिलान कर रही है।सूत्रों के मुताबिक शिकायत मिली थी कि कई खदानों में निर्धारित मानकों से अधिक गहराई तक खनन किया गया है,इसी आधार पर पूरे प्रदेश में एक साथ बड़ी कार्रवाई की गई,जिसमें सोनभद्र सबसे बड़े फोकस पर है।लगभग 25 वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे अधिकारियों ने पहले चरण में आधा दर्जन से अधिक खनन कारोबारियों के आवास और प्रतिष्ठानों पर दबिश दी।खास बात यह रही कि कई गाड़ियों पर शादी समारोह के स्टिकर और पंपलेट लगाए गए थे,ताकि पूरा मिशन गोपनीय रहे और किसी को भनक न लगे।कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां नजर आईं,तो कई वाहन उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से भी पहुंचे दिखाई दिए।अब यह कार्रवाई 22 घंटे से अधिक समय से लगातार जारी है और जांच सीधे खदानों,क्रशर प्लांट और कार्यालयों तक पहुंच चुकी है।ओबरा थाना क्षेत्र समेत कई इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है और खनन व्यवसाय में सन्नाटा पसरा है। VO: वाराणसी जोन के ज्वाइंट डायरेक्टर प्रांजल सिंह के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई में प्रदेश भर में 20 से 22 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है,जबकि अकेले सोनभद्र में लगभग 14 ठिकानों को जांच के दायरे में लिया गया है।करीब 100 से अधिक अधिकारी जिले में अलग-अलग टीमों में बंटकर कार्रवाई कर रहे हैं।दूसरे दिन भी टीम क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह,चंद्रभूषण गुप्ता,देवेंद्र केसरी समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।मेसर्स छात्र शक्ति के क्रशर प्लांट और कार्यालय में भी अधिकारी और कर्मचारी लगातार पड़ताल में जुटे हैं।टीम ने पत्थर की खदानों का स्थलीय निरीक्षण किया और ड्रोन की मदद से खनन किए गए पूरे एरिया की सेटेलाइट और जीपीएस मैपिंग की जा रही है।डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर खनन की वास्तविक गहराई और स्वीकृत सीमा का मिलान किया जा रहा है।अधिकारियों ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार किया,लेकिन इतना स्पष्ट किया कि शिकायतों के आधार पर मानक विहीन खनन की जांच की जा रही है।सूत्रों की मानें तो आयकर अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं,जिनकी गहन पड़ताल जारी है।शादी के स्टिकर लगी गाड़ियों से शुरू हुआ यह गोपनीय ऑपरेशन अब प्रदेश की सबसे बड़ी तकनीकी जांच के रूप में सामने है,जिससे सोनभद्र के खनन क्षेत्र में भारी हड़कंप है और पूरे व्यवसाय जगत की नजर अब इस कार्रवाई के नतीजों पर टिकी हुई है।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Feb 26, 2026 05:34:34
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- वैसे तो कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने पैतृक निवास विश्नोहरपुर मैं अपने जिम से निकाल करके 200 मीटर पैदल चलकर अपने बैठक वाले स्थल पर पहुंचते हैं और वहां पर बैठ करके लोगों की जन समस्या सुनते हैं। लेकिन आज बृजभूषण शरण सिंह का कुछ अलग ही तरीके से जनसुनवाई करने पहुंचे हैं। बृजभूषण शरण सिंह जिम से निकलते ही जन्मदिन से पहले डेढ़ करोड़ रुपए के मिले गिफ्ट में घोड़े पर बैठे और काफी लंबे समय बाद घुड़सवारी करते हुए अपने बाग पहुंचे। वहां पर भी बृजभूषण ने घोड़े के ऊपर बैठकर के जमकर घुड़सवारी की है फिर घुड़सवारी करते हुए जनसुनवाई स्थल पहुंचे। जहां घोड़े से उतर करके उसे गुड़ खिलाकर के उसके साथ कुछ समय बिताया और फिर जनसुनवाई में बैठकर के लोगों की जन समस्याओं को सुना है। दरअसल बृजभूषण शरण सिंह घोड़े के पुराने शौकीन माने जाते हैं और वह घोड़े पर बैठकर के घुड़सवारी भी करते हैं लेकिन कुछ सालों से बृजभूषण शरण सिंह घुड़ सवारी नहीं कर रहे थे। लेकिन आज एक बार फिर से घोड़े पर बैठकर के घुड़सवारी करते हुए नजर आए हैं। बृजभूषण शरण सिंह के अस्तबल में एक घोड़ा डेढ़ करोड़ रुपए का एक ढाई करोड़ का है। ढाई करोड रुपए वाला घोड़ा 8 जनवरी 2026 को उनके जन्म दिवस पर गिफ्ट में मिला था। बृजभूषण के अस्तबल में यही नहीं और कई घोड़े हैं घोड़े 10 लाख से ऊपर के भी हैं कुल मिलाकर के बृजभूषण सिंह के अस्तबल में लगभग 6 घोड़े हैं जिनकी देखभाल बृजभूषण शरण सिंह के लोगों द्वारा की जाती है。
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 26, 2026 05:34:02
Noida, Uttar Pradesh:रामपुर के मिलक क्षेत्र में मस्जिद मीनार को लेकर हुए विवाद के बाद नया मोड़ सामने आया है,तनाव के बीच स्थानीय लोगों ने खुद ही विवादित हिस्से को तोड़ दिया,प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और शांति की अपील की है, मिलक क्षेत्र के निश्वि गांव में मस्जिद मीनार को लेकर चल रहे विवाद के बाद स्थिति संवेदनशील हो गई,विवाद बढ़ने और संभावित तनाव को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आपसी सहमति से मस्जिद के उस हिस्से को खुद ही तोड़ दिया,बीते दिनों दूसरे समुदाय के लोगो ने मुस्लिम समुदाय के लोगो के द्वारा अवैध रूप से मस्जिद की मीनार बनाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने थाने में भी जमकर हंगामा किया था, हंगामे के दौरान पुलिस पर भी लोगो ने बदसलकी के आरोप लगाए थे जिसके बाद रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्र ने एक सिपाही रोहित को सस्पेंड व एक दरोगा को लाइन हाजिर भी किया था,गांव में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है,फ़िलहाल गांव में शांति का माहौल है
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 26, 2026 05:33:46
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Feb 26, 2026 05:33:26
Jasa, Bihar:कझार में पथराव, फायरिंग ,पुलिस पर हमला, सड़क जाम, 13 गिरफ्तार कुदरा थाना क्षेत्र के कझार गांव में बुधवार रात शराब पार्टी और नर्तकी नाच की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव व फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हवाई फायरिंग की, जिसमें कई ग्रामीण घायल हुए। एक व्यक्ति को कंधे में गोली लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 6 बजे से भभुआ-कुदरा मार्ग जाम कर दिया, जो अभी तक जारी है।ग्रामीणों का आरोप है कि रात में पुलिस घरों में घुसकर बेरहमी से मारपीट की। कई महिलाओं के सिर फट गए, चोटें लगीं और दरवाजे तोड़ दिए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कई राउंड फायरिंग भी की, जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर न्याय की मांग की, जिससे आवागमन ठप हो गया। जाम के कारण भभुआ-कुदरा रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने फोन पर बताया कि जेल से रिहा गोरख नामक व्यक्ति हीरोइन कारोबारी है। उसके जश्न में कझार गांव में शराब पार्टी चल रही थी। चार पेटी शराब मंगाई गई थी और नर्तकी नाच हो रहा था। कुदरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने उग्र होकर पथराव किया। इससे पुलिस वाहन की शीशा टूट गया और 7 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनका इलाज कराया गया। मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स पहुंची और 13 लोगों को हिरासत में लिया।एसडीपीओ ने कहा कि गोली लगने वाले व्यक्ति का बयान दर्ज करने वाराणसी पुलिस रवाना हो चुकी है। गोली किसकी लगी, यह जांच का विषय है। वह खतरे से बाहर है। सड़क जाम खुलवाने प्रयास जारी हैं। स्थानीय प्रशासन शांति बनाए रखने के लिए सतर्क है बाइट - गीता देवी, ग्रामीण बाइट -कालिंदी कुंवर,ग्रामीण बाइट-एकता कुमारी,ग्रामीण बाइट-रामप्रवेशचौधरी ,ग्रामीण बाइट-सत्येंद्र कुमार,ग्रामीण
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Feb 26, 2026 05:33:07
Noida, Uttar Pradesh:चिरगांव के चांशल रिजॉर्ट से 3 युवकों को उठाकर ले जाने का आरोप, CCTV DVR भी ले गए... शिमला जिला के चिरगांव थाना क्षेत्र में स्थित मान्दली के चांशल कैंप एंड रिजॉर्ट में ठहरे तीन युवकों को कुछ अज्ञात लोग अपने साथ ले गए। रिजॉर्ट मालिक ने आरोप लगाया है कि ये लोग बिना सर्च वारंट और बिना पहचान बताए आए थे और जाते समय सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और हार्ड डिस्क भी साथ ले गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव डिस्वाणी, डाकघर कसोटी, तहसील बड़गांव निवासी संदीप रंजन ने बताया कि उनका मान्दली में “चांशल कैंप एंड रिजॉर्ट” नाम से कैंप है, जहां ठहरने के लिए 10 कमरे हैं। 23 फरवरी 2026 की शाम को कमरा नंबर 206 में तीन युवक ठहरे थे। कमरे की बुकिंग रविंद्र ठाकुर निवासी ग्राम अदहाल ने करवाई थी। संदीप रंजन के मुताबिक 25 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे 12 से 15 लोग, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, 2-3 गाड़ियों में सवार होकर रिजॉर्ट पहुंचे। सभी ने सिविल कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने कमरा नंबर 206 में ठहरे युवकों के बारे में पूछा और फिर उन तीनों युवकों को उनकी थार गाड़ी समेत अपने साथ ले गए। आरोप है कि रिजॉर्ट के ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और हार्ड डिस्क भी बिना किसी रसीद या कागजात के उतारकर ले गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि इन लोगों ने न तो कोई सर्च वारंट दिखाया और न ही अपना पहचान पत्र। बाद में उन्हें पता चला कि ये लोग कथित तौर पर दिल्ली पुलिस के कर्मचारी थे, जो सिविल ड्रेस में आए थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रिजॉर्ट मालिक का लिखित शिकायत पत्र लिया। प्रारंभिक जांच में मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3), 329(4), 127(2) और 190 के तहत दर्ज किया गया है। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और संबंधित तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 26, 2026 05:31:55
Azamgarh, Uttar Pradesh:खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली के दृष्टिगत की छापेमारी, 11 नमूनें भरे एवं नष्ट कराये गये लगभग 13.5 कुन्तल अनुमानित मूल्य 327500 का खाद्य पदार्थ। होली पर्व को देखते हुए जनपद आजमगढ़ के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा। जहां इस अभियान के तहत गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के प्रवर्तन दल द्वारा खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाइयों, अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थाे की शुद्धता तथा गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु अभियान चलाया गया। जिले में गठित टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। खाद्य सचल दल ने आज़मगढ़ जिले के सेहदा स्थित पनीर व खोया भंडारण इकाई पर छापा मारकर आगरा से लाकर संग्रहित किए गए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जहां से खोया, पनीर, काजू बर्फी और स्पेशल बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया, सभी नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। वहीं अस्वच्छ परिस्थितियों और मिलावट की आशंका की चलते लगभग 548 किलो खोया जिसकी अनुमानित मूल्य 1,64,400, 149 किलो पनीर जिसकी अनुमानित मूल्य 44,700, काजू की बर्फी 24 किलो जिसकी अनुमानित मूल्य 19,200 तथा 648 किलो स्पेशल बर्फी जिसकी अनुमानित मूल्य 99,200 जब्त कर नष्ट करने की कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील की कि पैक्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय बेस्ट बिफोर और एक्सपायरी तिथि अवश्य जांचें तथा अत्यधिक चमकीली व रंगीन मिठाइयों से परहेज करें।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 26, 2026 05:31:10
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में रोजा इफ्तारी के बाद टहलने निकले एक युवक के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में गांव के चौकीदार मोबिन के 19 वर्षीय बेटे समीर की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल समीर को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह दर्दनाक हादसा बागपत कोतवाली क्षेत्र के नेथला गांव के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े भारी वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते जा रहे हैं。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top