Back
जमुई में लोजपा को झटका, सुभाष पासवान ने पार्टी छोड़ी, जन सुराज से चुनाव
ANAbhishek Nirla
Oct 15, 2025 13:49:04
Jamui, Bihar
जमुई: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (रामविलास) को जमुई में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के मुंगेर प्रमंडल के संसदीय बोर्ड प्रभारी एवं सिकंदरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष चंद्र पासवान ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है और अब सिकंदरा विधानसभा सीट से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, जन सुराज पार्टी ने सुभाष पासवान को सिकंदरा सीट से आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि जमुई लोकसभा क्षेत्र की छह विधानसभाओं में से किसी भी सीट पर लोजपा कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिलने से पार्टी के भीतर गहरा असंतोष है। इसी वजह से पासवान ने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया। जानकारों का कहना है कि सुभाष पासवान के पार्टी छोड़ने के बाद अब लोजपा (रामविलास) में जमुई लोकसभा क्षेत्र के भीतर बड़ी टूट देखने को मिल सकती है। कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी जल्द ही पार्टी छोड़ने का मन बना रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के फैसलों से पार्टी के कई पुराने कार्यकर्ता नाराज़ हैं। एक ओर उन्होंने अपने जीजा को एससी-एसटी आयोग में पद दिया है, तो वहीं अपने भांजे को टिकट देकर विधानसभा चुनाव मैदान में उतारा है। इसी के चलते अब (ग्रासरूट) कार्यकर्ताओं में असंतोष और नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। सिकंदरा विधानसभा में सुभाष पासवान के जन सुराज से चुनाव मैदान में उतरने के बाद मुकाबला अब और दिलचस्प होने की संभावना है।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
38
Report
43
Report
28
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowNov 19, 2025 02:31:3398
Report
RNRajesh Nilshad
FollowNov 19, 2025 02:31:0445
Report
NKNished Kumar
FollowNov 19, 2025 02:30:4389
Report
DPDharmendra Pathak
FollowNov 19, 2025 02:30:2383
Report
91
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 19, 2025 02:17:13156
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 19, 2025 02:16:35169
Report
SPSanjay Prakash
FollowNov 19, 2025 02:05:58111
Report
PPPrakash Pandey
FollowNov 19, 2025 02:05:09175
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 19, 2025 02:03:12141
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 19, 2025 02:02:44126
Report