Back
आचार संहिता उल्लंघन: RLJP उम्मीदवार अलाउद्दीन अंसारी समेत 3 पर चकाई में केस दर्ज
ANAbhishek Nirla
Nov 07, 2025 15:07:05
Jamui, Bihar
जमुई: विधानसभा चुनाव के बीच आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। चकाई थाना क्षेत्र के पंचमुखी चौक पर बिना अनुमति चुनाव कार्यालय खोलने के मामले में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के उम्मीदवार अलाउद्दीन अंसारी सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
चकाई अंचलाधिकारी सह उड़न दस्ता दल के प्रभारी राजकिशोर साह ने इस मामले में चकाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है。
मिली जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर की शाम करीब 4:10 बजे उड़न दस्ता टीम को सूचना मिली कि पंचमुखी चौक के पास आरएलजेपी प्रत्याशी अलाउद्दीन अंसारी द्वारा बिना अनुमति चुनाव प्रचार कार्यालय खोला गया है。
सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि जयप्रकाश वर्मा पिता मसुदन वर्मा, ग्राम मानाकोला, पंचमुखी चौक के मकान में उक्त कार्यालय संचालित किया जा रहा था। कार्यालय में करीब 35 से अधिक कुर्सियां, 10 से अधिक बैनर-कटआउट, एक छोटा होण्डा जेनरेटर और एक बड़ा कुलर लगा हुआ था。
मौके पर मौजूद मकान मालिक जयप्रकाश वर्मा और दीपू दास पिता स्व. लाछो दास (साकिन गरही सोतारी) से पूछताछ में उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यालय खोलने के लिए किसी भी तरह का अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रत्याशी द्वारा नहीं लिया गया है。
हालांकि मकान मालिक ने जमीन संबंधी शपथ पत्र दिखाया, लेकिन अनुमति प्रमाण पत्र नहीं प्रस्तुत कर सका। उड़न दस्ता दल के अनुसार, बिना अनुमति चुनाव कार्यालय खोलना आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है。
इस आधार पर आरएलजेपी उम्मीदवार अलाउद्दीन अंसारी, मकान मालिक जयप्रकाश वर्मा और सहयोगी दीपू दास के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत चकाई थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DTDinesh Tiwari
FollowDec 13, 2025 07:47:440
Report
BDBabulal Dhayal
FollowDec 13, 2025 07:46:550
Report
0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowDec 13, 2025 07:46:320
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 13, 2025 07:46:130
Report
SNShashi Nair
FollowDec 13, 2025 07:45:570
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 13, 2025 07:45:460
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 13, 2025 07:45:290
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowDec 13, 2025 07:35:390
Report
NLNitin Luthra
FollowDec 13, 2025 07:35:210
Report
SVShweta Verma
FollowDec 13, 2025 07:33:39Noida, Uttar Pradesh:HUMAYUN KABIR BYTE ON FRAUD CASE
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 13, 2025 07:33:020
Report