Back
रक्सौल बॉर्डर पर नोटों के मेले से करोड़ों रुपये की अनियमित अदला-बदली का सवाल
PKPankaj Kumar
Feb 09, 2026 13:49:38
Motihari, Bihar
रेक्सौल बॉर्डर पर रोड के किनारे सजता है रुपया का मेला आप जब भारत से नेपाल की तरफ जाएंगे तो रक्सौल शहर के बट्टा चौक से मैत्री पुल तक हाइवे के पूर्व साइड में रुपए का मेला लगा हुआ दिख जाएगा। ऊँचे ऊँचे टेबल पर रंग बिरंगे नोट से सजाए टेबल नजर आएगा। उस टेबल पर 10 रुपए से लेकर 500 तक के नोट रहते हैं। और ये रुपए के मेला दिन के उजाले से लेकर देर रात तक लगे रहते हैं।
कॉमीशन के खेल में होती है नोट की अदला बदली रrupae के बाजार में कमीशन पर रुपए की खरीद बिक्री की जाती है। भारत नेपाल के बीच समझौते के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1.6 का दर तय कर रखा है। इसके अनुसार भारतीय एक हजार का नोट नेपाल में सोलह सौ होंगे। उसी तरह नेपाल के एक हजार रुपया भारत में छह सौ पच्चीस रुपया होगा। इसी रुपए को बदलने के लिए सटही दुकानदार अधिक कमीशन लेते हैं। रुपए के मेला लगाने वाले सटही दुकानदार नेपाल के एक हजार के नोट को भारतीय नोट में पच्चीस रुपया कमीशन काटकर छह सौ रुपए में लेते हैं। और भारत के एक हजार रुपए का नेपाली सोलह सौ नेपाली करेंसी के बदले 1550 रुपए देते हैं। ये कमीशन का रेट समय समय पर बदलता रहता है।
सीमापार बिरंगज में नेपाल सरकार के अधीन चलता है एक्सचेंज सेंटर सीमाापार बिरंगज़ में नेपाल राष्ट्र बैंक के निगरानी में कई मनी एक्सचेंज काउंटर संचालित हैं। यहाँ से सरकार के द्वारा तय राशि का अदला बदली आसानी से कर सकते हैं। लेकिन रक्सौल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिसका सीधा फायदा ये सटही काउंटर वाले उठाते हैं। और लोगो से नोट बदलने के लिए मोटी रकम वसूल करते हैं।
इसे बन्द करने का नहीं हुआ कोई मुकम्मल प्रयास हाइवे के किनारे रुपए के मेले के बावजूद आज तक इसे बन्द करने का प्रशासन के द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया। ये सटही दुकानदार प्रशासन को समझाने में सफल हो जाते हैं की हमलोग मात्र 25 हजार तक का अदला बदली करते हैं। जबकि सूत्रों की माने तो हकीकत यह है कि इस छोटी सी दिखने वाले टेबल से लाखों रुपया का बेनामी लेनदेन आसानी से किया जाता है। सड़क के किनारे 32 से ज्यादा सटही काउंटरों से प्रतिदिन लगभग करोड़ों के लेनदेन किया जाता है। इसी सटही काउंटर के आड़ में हुंडी कारोबार से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन आज तक प्रशासन रेड कर इस संबंध में कोई जाँच करना मुनासिब नहीं समझा।
बता दें अनिरुद्ध महाराज जी को जब पता चला कि रक्सौल बॉर्डर पर रुपए का मेला लगता है जहाँ रुपए से रुपए खरीदने के 32 स्टॉल लगते हैं तो खुद को अनिरुद्ध जी महाराज रोक नहीं सकें। रक्सौल बॉर्डर पर रुपए के मेला (सटही) काउंटर देखने पहुँच गए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव में आज सदर, बीघापुर व लखनऊ–कानपुर हाईवे सहित विभिन्न स्थानों पर प्रवर्तन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान नियम उल्लंघन पर 5 ट्रकों का चालान किया गया, जबकि एक ट्रक को थाना दही में बंद किया गया। इस कार्रवाई से कुल ₹3,23,000 का राजस्व प्राप्त हुआ।
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 09, 2026 15:32:130
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 09, 2026 15:31:510
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 09, 2026 15:31:330
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 09, 2026 15:30:510
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 09, 2026 15:30:280
Report
1
Report
0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 09, 2026 15:18:450
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 09, 2026 15:18:160
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 09, 2026 15:18:000
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 09, 2026 15:17:480
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 09, 2026 15:17:240
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 09, 2026 15:17:090
Report