Back
जौनपुर में पति ने पत्नी के प्रेमी से शादी कराई, वीडियो वायरल
ASAJEET SINGH
Nov 09, 2025 03:35:26
Jaunpur, Uttar Pradesh
जौनपुर. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” की याद ताजा कर दी। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों का पता चलने के बाद हैरान कर देने वाला फैसला लिया — उसने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से तहसील कोर्ट में करा दी। यह अनोखा विवाह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम शिवपुर गांव का है। गांव निवासी ज्ञानचंद्र गौतम की शादी वर्ष 2021 में हुसैनाबाद गांव निवासी रवीना गौतम से हुई थी। शुरूआती दिनों में दांपत्य जीवन सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन कुछ समय बाद रवीना की मुलाकात उसी गांव के प्रदीप कुमार से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर प्रेम प्रसंग की चर्चा पूरे गांव में फैल गई।
परिवारवालों ने जब रवीना को मोबाइल पर प्रेमी से बात करते हुए पकड़ लिया, तो उसे समझाने की कोशिश की गई। लेकिन वह प्रदीप के प्यार में इतनी डूबी थी कि परिवार की बात मानने को तैयार नहीं हुई। पति ने जब उसके प्रेमी के साथ कुछ आपत्तिजनक फोटो देखे, तो मामला और बिगड़ गया। रवीना ने प्रेमी से मिलने-जुलने पर किसी भी तरह की रोकटोक बर्दाश्त न करने और यहां तक कि खुदकुशी करने की धमकी दे डाली।
स्थिति जब पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गई, तो पति ज्ञानचंद्र ने बड़ा फैसला लिया। उसने पत्नी के प्रेमी को बुलाकर शाहगंज तहसील परिसर में दोनों की विधिवत शादी कर दी। परिजनों की मौजूदगी में दोनों ने लिखित समझौते के तहत विवाह विच्छेद कर लिया। रवीना अब अपने प्रेमी प्रदीप के साथ उसके घर चली गई है।
ज्ञानचंद्र ने बताया कि उसने मान-सम्मान बचाने और बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया। रवीना का तीन साल का बेटा अब पिता के पास रहेगा, जिसकी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी पति ने ली है।
यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। लोग इसे “वास्तविक हम दिल दे चुके सनम” की कहानी बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे समाज के बदलते रिश्तों की hकीकत के रूप में देख रहे हैं。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DADHRUVGIRI AJAYGIRI GOSWAMI
FollowDec 17, 2025 04:50:150
Report
HBHimanshu Bhatt
FollowDec 17, 2025 04:49:300
Report
RMRaghuvir Makwana
FollowDec 17, 2025 03:55:230
Report
DPDhaval Parekh
FollowDec 17, 2025 03:48:450
Report
BPBurhan pathan
FollowDec 16, 2025 15:18:290
Report
AKAshok Kumar
FollowDec 16, 2025 15:15:520
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 16, 2025 12:06:380
Report
HBHimanshu Bhatt
FollowDec 16, 2025 11:27:230
Report
URUday Ranjan
FollowDec 16, 2025 11:23:030
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 16, 2025 11:06:280
Report
HBHimanshu Bhatt
FollowDec 16, 2025 11:03:580
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowDec 16, 2025 10:02:110
Report
AKArpan Kaydawala
FollowDec 16, 2025 10:01:390
Report
PAParakh Agarawal
FollowDec 16, 2025 09:50:000
Report
PMPARMAR MAHESHKUMAR AMRUTLAL
FollowDec 16, 2025 09:48:100
Report