Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Begusarai851101

बेगूसराय का ऑक्सीजन प्लांट एक साल से बंद, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी टेंशन!

Jitendra Chaudhary
Jun 28, 2025 02:01:26
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में प्रधानमंत्री केयर फंड से करोड़ों की लागत से बना सदर अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट पिछले 1 साल से खराब बंद पड़ा हुआ है। वहीं सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट खराब होने से स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है। इस वजह से विभाग को हर महीने 1,20,000 से 1,40,000 हजार रुपए का खर्च करना पड़ रहा है। इन पैसों से अस्पताल में करीब 300 से 350 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद मरीजों का इलाज में इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी मरीज को ऑक्सीजन नहीं मिलने से भर्ती मरीज कभी परेशान हो जाते हैं। हालांकि सदर अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि पिछले 1 साल में करीब कई बार राज्य स्वास्थ्य समिति को पत्र लिखकर खराब पड़े ऑक्सीजन प्लांट को ठीक कराने की अनुमति मांगी है। खराब ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत करने में करीब 15 लख रुपए खर्च का अनुमान लगाया गया है। लेकिन राज्य स्वास्थ्य समिति अब तक सदर अस्पताल को ऑक्सीजन प्लांट मरम्मत करने की अनुमति नहीं दी है। आपको बताते चले सदर अस्पताल में कोरोना कल में 21 अक्टूबर 2021 में प्रधानमंत्री केयर फंड से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया गया था जो प्रति मिनट 1000 एलपीएम ऑक्सीजन का उत्पादन करती थी। अब सवाल उठता है कि सरकार जहां एक तरफ स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावा कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पिछले 1 साल से बेगूसराय के सदर अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा हुआ है। जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। इस मामले में सदर अस्पताल के अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 1 साल से ऑक्सीजन प्लांट जो हमारे सदर अस्पताल कैंपस में है। वह बंद पड़ा हुआ है। और बंद का कारण सिर्फ यह है कि ऑक्सीजन का जो प्योरिटी होना चाहिए वह प्योरिटी सप्लाई नहीं कर रहा। ऑक्सीजन प्लांट को ठीक करने के लिए विभाग को पत्राचार किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट को ठीक करने में तकरीबन 15 लाख रुपए की खर्च आएगा। लेकिन अब तक विभाग से अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है की जा उम्मीद है कि इसे जल्द ठीक किया जाएगा। साथी उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट बंद रहने के कारण अभी बाजार से महीने में 300 से 350 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद कर मरीजों के इलाज किया जा रहा है। जोक काफी खर्च हो रहा है अगर यह ऑक्सीजन प्लांट ठीक हो जाएगा तो पैसे का बचत होगा। WT जितेन्द्र कुमार बेगूसराय बाइट संजय कुमार सिंह अधीक्षक
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement