Back
बाराबंकी शादी मंडप में फिल्मी ड्रामा, मांग भरने से बारात लौटी
NSNITIN SRIVASTAVA
Sept 25, 2025 15:04:37
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story – शादी के मंडप में फिल्मी ड्रामा, दुल्हन की मांग बहनोई के देवर ने भरी, हंगामे के बीच लौटी बारात,पुलिस हिरासत में मांग भरने वाला युवक
बाराबंकी जिले के बंकी कस्बे के उत्तर टोला मोहल्ले में बुधवार रात शादी का मंडप रणक्षेत्र बन गया। जहां सात फेरे और मंगलगीत गूंजने थे वहां अचानक दहेज और रस्मों पर हुए विवाद ने माहौल गरमा दिया। इसी बीच सभी को हैरान करते हुए दुल्हन की मांग उसके बहनोई के देवर ने सबके सामने भर दी। नतीजा यह हुआ कि बरात खाली हाथ लौट गई और पूरा इलाका इस फिल्मी ड्रामे को देख दंग रह गया।
इस पूरे मामले में दुल्हन मोहिनी ने आरोप लगाया कि जिससे मेरी शादी तय हुई थी वह हमें पसंद नहीं था। वह पापा से डेढ़ ग्राम सोने की अंगूठी मांग रहा था। हमारे पापा मजदूरी करते हैं इतने महंगे गहने कैसे दे सकते हैं, जब बारात जाने लगी तो मैं रोने लगी। तभी मेरी बहन के रिश्तेदार ने मेरी मांग भर दी।
दुल्हन की बड़ी बहन कोमल ने कहा कि दूल्हा पक्ष डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहा था। जब हमने कहा कि हम गरीब हैं तो उन्होंने धमकी दी कि बारात वापस ले जाएंगे। उसी समय मेरे देवर ने बहन की मांग भर दी। वहीं मांग भरने वाले युवक ने बंकी चौकी में बयान दिया कि जब बारात लौटने लगी तो लड़की रोते हुए मेरे पास आई और बोली आप मुझसे शादी कर लीजिए। हम दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे इसलिए मैंने सबके सामने उसकी मांग भर दी।
वहीं दूल्हे के पिता शिवकुमार सोनी ने लड़की पक्ष पर ही गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हम 8:30 बजे बारात लेकर पहुंचे। वहां हर महिला को 501 रुपये और दूल्हा उतराई में 5,001 रूपये की मांग की गई। हमने कहा हम गरीब लोग हैं इतना पैसा नहीं दे सकते। हमने तो कभी उनसे 1 रुपया भी नहीं मांगा। इसके बाद हमें प्रताड़ित किया गया और अचानक दूसरी तरफ किसी और से लड़की की मांग भरवा दी गई। यह सब पहले से तय साजिश लग रही है।
लड़के के पिता आगे कहा कि शादी तय होने के बाद भी लड़की हमारे लड़के से लगातार बात करती रही। लेकिन मंडप में हमें छत पर बैठा कर रखा गया और नीचे दूसरा नाटक चल रहा था। जबरन हमें बेइज्जत कर बारात लौटने पर मजबूर किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली क्षेत्र की बंकी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। मांग भरने वाले युवक को रास्ते से ही हिरासत में लेकर चौकी लाया गया और वहीं उसका बयान दर्ज किया गया।
दूल्हे के पिता ने बताया कि हमारे दो बेटे और एक बेटी है बड़ा बेटा लखनऊ में जो की तैयारी कर रहा है दूसरे की शादी करने के लिए हम यहां बारात लेकर आए थे, जबकि दुल्हन पक्ष में आठ लड़कियां और एक लड़का है। शादी जैसे पवित्र बंधन में दहेज और रस्मों पर हुए विवाद ने ऐसा मोड़ लिया कि पूरा मंडप हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप से गूंज उठा। कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ यह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा। लेकिन फिलहाल यह शादी न होकर एक सनसनीखेज़ विवाद बन चुकी है, जिसकी चर्चा है।
बाइट- मोहिनी, दुल्हन।
बाइट- ऋषभ, रस्तोगी मांग भरने वाला युवक।
बाइट-कोमल, दुल्हन की बड़ी बहन।
बाइट-शिवकुमार सोनी, दूल्हे के पिता।
1
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
URUday Ranjan
FollowSept 25, 2025 15:35:360
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowSept 25, 2025 15:16:220
Report
DPDhaval Parekh
FollowSept 25, 2025 15:04:261
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowSept 25, 2025 15:03:502
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowSept 25, 2025 15:03:403
Report
SVSANDEEP VASAVA
FollowSept 25, 2025 14:45:090
Report
HShakimuddin shabbirbhai
FollowSept 25, 2025 14:32:474
Report
CPCHETAN PATEL
FollowSept 25, 2025 14:06:190
Report
HShakimuddin shabbirbhai
FollowSept 25, 2025 14:00:090
Report
AKArpan Kaydawala
FollowSept 25, 2025 13:49:122
Report
AKArpan Kaydawala
FollowSept 25, 2025 13:46:180
Report
AKArpan Kaydawala
FollowSept 25, 2025 13:35:210
Report
SCSHAILESH CHAUHAN
FollowSept 25, 2025 13:35:140
Report
GPGaurav Patel
FollowSept 25, 2025 13:35:060
Report