Back
बिना अनुमति चला कंबल वाले बाबा दरबार, स्वास्थ्य विभाग ने बंद कराया
RKRupesh Kumar
Nov 09, 2025 08:47:55
Betul, Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के हर्रई में “कंबल वाले बाबा” का दरबार सजा हुआ था। बाबा के कथित चमत्कारी इलाज को देखने और अपना इलाज करवाने के लिए न सिर्फ छिंदवाड़ा बल्कि आसपास के जिलों से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी। लेकिन अब बाबा का यह दरबार विवादों में आ गया है। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाबा के दरबार पर कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति के चल रहे इस इलाज़ शिविर को बंद करवा दिया। अधिकारियों ने बताया कि बाबा ने प्रशासन से कोई परमिशन नहीं ली थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने बाबा के पास से कुछ दवाइयां भी जब्त की हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बाबा को साफ निर्देश दिए हैं कि जब तक प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलती, तब तक कोई भी शिविर आयोजित नहीं किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद बाबा का दरबार फिलहाल ठप पड़ गया है। बता दें कि “कंबल वाले बाबा” दावा करते हैं कि उनके 48 साल पुराने कंबल के स्पर्श से लकवा, कैंसर, बीपी, शुगर जैसी गंभीर बीमारियां ठीक हो जाती हैं। बाबा का कहना है कि यह सब देवी शक्ति की कृपा से संभव है। हालांकी प्रशासन की कार्रवाई के बाद बाबा के समर्थक और इलाज की आस लेकर आए मरीज अब मायूस नजर आ रहे हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DPDhaval Parekh
FollowMar 14, 2026 12:30:4181
Report
VPVasu Parmar
FollowMar 14, 2026 12:18:08111
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 14, 2026 11:33:25118
Report
PAParakh Agarawal
FollowMar 14, 2026 11:19:50166
Report
BPBurhan pathan
FollowMar 14, 2026 11:19:2394
Report
CPCHETAN PATEL
FollowMar 14, 2026 11:18:37201
Report
AKArpan Kaydawala
FollowMar 14, 2026 11:18:28202
Report
AKArpan Kaydawala
FollowMar 14, 2026 10:36:03115
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowMar 14, 2026 09:46:54162
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowMar 14, 2026 09:21:09133
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowMar 14, 2026 09:20:59277
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowMar 14, 2026 09:20:47335
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowMar 14, 2026 09:20:32118
Report
UPUMESH PATEL
FollowMar 14, 2026 08:30:31149
Report
CPCHETAN PATEL
FollowMar 14, 2026 08:30:21307
Report