Back
वाराणसी से बरेली तक नाबालिग के मानव तस्करी केस में चार गिरफ्तार
AKAjay Kashyap
Mar 14, 2026 11:33:25
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली ब्रेकिंग
वाराणसी की किशोरी को ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग ने बरेली में बेचा
पिता की डॉट पड़ने के बाद 15 की किशोरी ने छोड़ा था घर
गैंग ने किशोरी को बरेली में सैक्स रैकेट संचालकों को बेचा
मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने किया गिरफ्तार
एक नेपाली महिला दुर्गा बबली जसलीन के साथ विनोद को किया गिरफ्तार
सभी आरोपियो के खिलाफ गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
स्थानीय पुलिस ने पीड़ित किशोरी के घर पर किया सम्पर्क
बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाईट के पास स्थित होटल से हुई सभी की गिरफ्तारी ।
बरेली के एक होटल में 15 साल की किशोरी से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। वह बहाना बनाकर होटल से निकलकर पुलिस के पास पहुंची। उसकी आपबीती सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस ने होटल में छापा मारकर तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नेपाल की रहने वाली युवती है।
वाराणसी की किशोरी को बेचकर देह व्यापार के दलदल में उतार दिया गया। बरेली में सेटेलाइट चौराहे के पास एक होटल में उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। होटल से चोरी-छिपे बाहर निकली किशोरी की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार रात दबिश देकर तीन महिलाओं समेत चार आरोपाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया। बारादरी थाने में पीड़ित किशोरी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। आरोपियों में एक नेपाली युवती भी शामिल है।
वाराणसी के चौबेपुर इलाके की निवासी किशोरी सातवीं कक्षा तक पढ़ी है। जनवरी के पहले सप्ताह में उसे घरवालों ने डांट दिया तो वह गुस्से में घर से निकल आई। वाराणसी स्टेशन पर घूमते हुए उसे एक युवती मिली। वह उसे फुसलाकर अपने घर ले गई और तीन दिन रखा। फिर उसे बरेली लाई और यहां बबली नाम की महिला को बेच दिया। बबली, उसका पति खलील खान व दोस्त विनोद ने उसे कैंट के चनेहटी गांव में मस्जिद के पास कमरे में रखा।
किशोरी का आरोप है कि ये लोग अक्सर उसे होटलों में ले जाकर जबरन देह व्यापार कराने लगे। दुर्गावती नाम की नेपाली महिला व जसलीन नाम की महिला भी बबली के ग्रुप में थे। इन लोगों ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया था और उसे बालिग बताकर ग्राहकों को सौंपते थे, जबकि हकीकत में किशोरी की उम्र 15 साल ही है। ये लोग उसे सेटेलाइट चौराहे के पास एक होटल में लेकर आए। यहां भी उससे अनैतिक कृत्य कराया जा रहा था। पीड़िता ने बताया कि वह टॉयलेट के बहाने होटल से भागकर पुलिस के पास पहुंच गई। उसने पुलिस को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने होटल में छापा मारकर कार्रवाई की। सीओ तृतीय ने बताया कि होटल से नेपाली महिला समेत तीन महिलाएं व एक पुरुष पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, उनका चालान किया जाएगा। पीड़ित किशोरी के परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DPDhaval Parekh
FollowMar 14, 2026 12:30:4164
Report
VPVasu Parmar
FollowMar 14, 2026 12:18:08111
Report
PAParakh Agarawal
FollowMar 14, 2026 11:19:50166
Report
BPBurhan pathan
FollowMar 14, 2026 11:19:2391
Report
CPCHETAN PATEL
FollowMar 14, 2026 11:18:37201
Report
AKArpan Kaydawala
FollowMar 14, 2026 11:18:28202
Report
AKArpan Kaydawala
FollowMar 14, 2026 10:36:03115
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowMar 14, 2026 09:46:54162
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowMar 14, 2026 09:21:09133
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowMar 14, 2026 09:20:59277
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowMar 14, 2026 09:20:47335
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowMar 14, 2026 09:20:32118
Report
UPUMESH PATEL
FollowMar 14, 2026 08:30:31149
Report
CPCHETAN PATEL
FollowMar 14, 2026 08:30:21307
Report