Back
आत्मसमर्पित नक्सलियों ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को सलामी—नया जीवन शुरू
HSHEMANT SANCHETI
Jan 26, 2026 03:30:26
Narayanpur, Chhattisgarh
नारायणपुर जिले में 77वां गणतंत्र दिवस एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण का साक्षी बना। वर्षों तक गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस को काला दिवस मानने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों ने इस बार पुनर्वास केंद्र में पूरे सम्मान और गर्व के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस विशेष अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने अपर कलेक्टर वीरेन्द्र बहादुर पंचभाई के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया, राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा तिरंगे की जय के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। यह पल जिले के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारियों में भी आत्मसमर्पित नक्सलियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। उन्होंने स्वयं रंगोली बनाकर परिसर को सजाया, जो उनके बदले हुए विचारों और नई शुरुआत का प्रतीक बना। अपर कलेक्टर वीरेन्द्र बहादुर पंचभाई ने कहा, “आज का दिन अत्यंत ऐतिहासिक है। यह पहली बार है जब आत्मसमर्पित नक्सली गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, राष्ट्रगान गा रहे हैं और भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। यह उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और संविधान के प्रति आस्था का प्रतीक है।” वहीं आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भी अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि “जंगल में रहते हुए हम इस दिन को काला दिवस मानते थे, लेकिन आज पहली बार देश के तिरंगे का सम्मान किया है। गणतंत्र दिवस के इस आयोजन में शामिल होकर हमें गर्व महसूस हो रहा है।” यह आयोजन न केवल पुनर्वास और मुख्यधारा में लौटने की सफलता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि संवाद, विश्वास और अवसर से परिवर्तन संभव है। नारायणपुर में मनाया गया यह गणतंत्र दिवस शांति, पुनर्निर्माण और नए भविष्य की उम्मीद का संदेश देता है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NDNavneet Dalwadi
FollowJan 26, 2026 07:46:380
Report
DRDarshal Raval
FollowJan 26, 2026 07:38:380
Report
DRDarshal Raval
FollowJan 26, 2026 07:38:270
Report
CPCHETAN PATEL
FollowJan 26, 2026 06:51:120
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowJan 26, 2026 06:50:500
Report
CPCHETAN PATEL
FollowJan 26, 2026 05:20:540
Report
SBShilu Bhagvanji
FollowJan 26, 2026 04:45:230
Report
DRDarshal Raval
FollowJan 26, 2026 04:16:490
Report
URUday Ranjan
FollowJan 26, 2026 04:00:300
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowJan 25, 2026 18:03:140
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowJan 25, 2026 18:02:380
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowJan 25, 2026 18:02:250
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowJan 25, 2026 18:01:540
Report
HBHimanshu Bhatt
FollowJan 25, 2026 14:46:070
Report